For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चलो बंजारा बनें-ग़ज़ल

2122 2122 1222 212

कैद हो रहने से बेहतर, चलो बंजारा बनें।
घुट के यूँ जीने से बेहतर, चलो आवारा बनें।।

देख पैसे की हवस हमको है ले आई कहाँ।
चल के जंगल में रहें आदमी दोबारा बनें।।

अपनी दुनिया में ही मशरूफ हैं लायक तो सभी।
चल मुहल्ले की उदासी हरें नाकारा बनें।।

पूछता कोई नहीं प्यासे हैं कुछ बूढ़े शज़र।
स्नेह बरसाए जो उन पर वही फव्वारा बनें।।

डोर रिश्तों की नहीं दिखती है अँधेरा घना।
हम ही दीपक से जलें रात में उजियारा बनें।

मौलिक अप्रकाशित

Views: 604

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 6, 2016 at 11:13pm
आदरणीय गिरिराज सर,सादर प्रणाम।

1. अरुजानुरूप बह्र है या नहीं, पर गुनगुनाने में बहुत मासूम लग रही थी सो लिख दिया।
2. अँधेरा में टाइपिंग में गल्ती हुई है-अन्धेरा पढ़ा जाए।

सादर आभार
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 6, 2016 at 11:10pm
आदरणीय रवि सर सादर आभार

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 6, 2016 at 8:42pm

आदरणीय पंकज भाई , गज़ल अच्छी हुई है , भाव अच्छे हैं हार्दिक बधाइयाँ ।

दो बात कहनी है -- 1 - अरूज के अनुसार ये बहर सही है नही मै नही जानता , शंका है

अगर ये बहर सही भी है तो -

2-  अँधेरा को आप 222 लिये हैं  , इसे 122 मे बान्धना चाहिये  ( अंतिम शे र का उला देखें )

Comment by Ravi Shukla on July 6, 2016 at 12:17pm

आदरणीय पंकज जी इस गजल केे भाव अच्‍छे लगेे ब‍धाई स्‍वीकार करें । 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 6, 2016 at 11:36am
आदरणीय महेंद्र जी बहुत बहुत आभार
Comment by Mahendra Kumar on July 6, 2016 at 11:26am
आदरणीय पंकज जी, बहुत ही अच्छी ग़ज़ल लिखी है आपने। हार्दिक बधाई स्वीकार करें, सादर!
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on July 5, 2016 at 10:01pm
आदरणीय सुशील सरन सर बहुत बहुत आभार।
Comment by Sushil Sarna on July 5, 2016 at 8:08pm

कैद हो रहने से बेहतर, चलो बंजारा बनें।
घुट के यूँ जीने से बेहतर, चलो आवारा बनें।।

देख पैसे की हवस हमको है ले आई कहाँ।
चल के जंगल में रहें आदमी दोबारा बनें।।

वाह अादरणीय ग़ज़ब के अहसास पिरोये हैं अपने अदरणीय इस दिलकश ग़ज़ल की प्रस्तुति मेंं। हार्दिक बधाई सर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
51 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service