For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल -डरता हूँ घर जले न कहीं इस शरर से, मैं -- ( गिरिराज भंडारी )

221    2121     1221       212

तंग आ गया हूँ हालते क़ल्ब-ओ-ज़िगर से मैं

उकता गया हूँ ज़िंदगी, तेरे सफर से मैं

 

होश ओ हवास ओ-बेख़ुदी की जंग में फ़ँसे

दिल सोचने लगा है कि जाऊँ किधर से मैं

 

मंज़िल मेरी उमीद में जीती है आज भी
पर इलतिजाएँ कर न सका रहगुज़र से मैं

 

ऐसा नहीं गमों से है नाराज़गी कोई

उनकी ख़बर तो लेता हूँ शाम-ओ-सहर से मैं

 

अब नफरतों, की शक़्ल भी आतिश फिशाँ हुईं

डर है झुलस न जाऊँ कहीं इस शरर से मैं

 

जब जब हवायें तुँद हुई डर के छिप गया
उक्ता गया हूँ अब तो मियाँ हमसफ़र से मैं

***************************************

मौलिक एवँ अप्रकाशित

Views: 815

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 11, 2017 at 9:16pm

आदरणीय बृजेश भाई , हौसला अफज़ाई का शुक्रिया ।

Comment by vijay nikore on January 11, 2017 at 1:24pm

 गज़ल में हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत ख्याल पिरोय हैं। बधाई, आदरणीय भाई गिरिराज जी।

Comment by नाथ सोनांचली on January 9, 2017 at 3:43am
आद0 गिरिराज भाई जी सादर अभिवादन, आपकी ग़ज़ल। बहुत उम्दा और दमदार बन पड़ी है, शैर दर शैर दाद हाजिर है, मुबारकबाद कबूल फरमाएँ।
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on January 8, 2017 at 11:30pm

आदरणीय गिरिराज जी, बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने। शेर-दर-शेर दाद कुबूल फरमाएं


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 8, 2017 at 9:35pm

आदरणीय गिरिराज सर, बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने. शेर-दर-शेर दाद के साथ मुबारकबाद कुबूल फरमाएं. इस मिसरे पर पुनर्विचार निवेदित है- 

मंज़िल ! मेरी उमीद यूँ जीती है अब भी पर-----> मंज़िल ! मेरी उमीद यूँ जीती है लेकिन अब 

एक  मिसरा बेबहर हो गया है- 

उनकी खबर लेता रहा शाम-ओ-सहर से मैं

221 /2221/1221/212

ऐसा नहीं गमों से है नाराज़गी कोई

उनकी ही तो खबर में लगा हूँ सहर से मैं

सादर 

Comment by Samar kabeer on January 8, 2017 at 9:26pm
जनाब गिरिराज भंडारी जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,मतला ज़ोरदार है, लेकिन मेरे ख़याल से ग़ज़ल कुछ और समय चाहती थी,आपने शायद आपने जल्दबाज़ी की है, ख़ैर,आपने मुझे इजाज़त दे रखी है,इसलिये कुछ अर्ज़ करता हूँ ।
दूसरे शैर के ऊला मिसरे में'फंसा'जगह "फँसे"कर लीजिये, क्योंकि 'होश-ओ-हवास"बहुवचन है ।
तीसरे शैर को यूँ कीजिये,रवानी में आजायेगा और भाव भी नहीं बदलेगा:-
"मंज़िल मेरी उमीद में जीती है आज भी
पर इलतिजाएँ कर ह् सका रहगुज़र से मैं"
चौथे शैर का सानी मिसरा यूँ कर लें,लय में आजायेगा:-
"उनकी ख़बर तो लेता हूँ शाम-ओ-सहर से मैं"
पांचवें शैर का सानी मिसरा यूँ कर लें,रदीफ़ से इंसाफ़ नहीं हो रहा:-
"डर है झुलस न जाऊँ कहीं इस शरर से मैं"
आख़री शैर का सानी मिसरा यूँ कर लें:-
"उक्ता गया हूँ अब तो मियाँ हमसफ़र से मैं"
इस प्रस्तुति पर बधाई सीकर करें
Comment by दिनेश कुमार on January 8, 2017 at 7:01pm
उम्दा ग़ज़ल के लिए दिली दाद आ गिरिराज सर। वाह वाह
तीसरे और चौथे शेर में गुंजाइश लगती है सर।
3रे के ऊला में ...lekin ki bajaaye पर ka prayog akhartaa hai.
४थे में रदीफ़ सही नहीं निभता लग रहा सर। सादर।
Comment by दिनेश कुमार on January 8, 2017 at 7:01pm
उम्दा ग़ज़ल के लिए दिली दाद आ गिरिराज सर। वाह वाह
तीसरे और चौथे शेर में गुंजाइश लगती है सर।
3रे के ऊला में ...lekin ki bajaaye पर ka prayog akhartaa hai.
४थे में रदीफ़ सही नहीं निभता लग रहा सर। सादर।
Comment by Dr Ashutosh Mishra on January 8, 2017 at 4:06pm
आदरणीय गिरिराज भाई साब कमाल की ग़ज़ल हुयी है उर्दू के शब्दों कक भी प्रयोग चार चाँद लगा रहा है इस शानदार ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें सादर
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on January 8, 2017 at 2:23pm
वाह आदरणीय बहुत ही शानदार ग़ज़ल कही है..मेरे लिए ये काफी कठिन मापनी है..कोशिश करूँगा कुछ लिख सकूँ..

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service