For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल -- कभी जीत है कभी हार है ( दिनेश कुमार )

11212--11212

वो कलंदरों में शुमार है
ग़म-ए-ज़ीस्त से उसे प्यार है

तेरी हाँ नहीं पे ऐ जान-ए-जाँ
मेरी ज़िन्दगी का मदार है

मेरे बाग़-ए-दिल के नसीब में
फ़क़त इन्तज़ार-ए-बहार है

ग़म-ए-आशिक़ी से जो पूछिये
ये जहां भी उजड़ा दयार है

जिसे ताज कहता है ये जहां
वो हक़ीक़तन तो मज़ार है

ये अजब नहीं कि जुनूने-इश्क़
सर-ए-दार था सर-ए-दार है

मैं जो हक़-हलाल की रह पे हूँ
मुझे ख़्वाब में भी क़रार है

ये बिसात-ए-दह्र की बाज़ियाँ
कभी जीत है कभी हार है

मेरी धड़कनें भी हैं बह्र में
मुझे शायरी का ख़ुमार है

मौलिक व अप्रकाशित।

Views: 624

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Shukla on April 20, 2017 at 1:27pm

आदरणीय दिनेश जी अच्‍छी गजल कही आपने, दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ।

Comment by Gurpreet Singh jammu on April 20, 2017 at 10:41am

आदरणीय दिनेश जी बहुत शानदार ग़ज़ल कही है आपने,,,और ये बह्र भी बहुत प्यारी लगी 

मेरी धड़कनें भी हैं बह्र में
मुझे शायरी का ख़ुमार है
वाकई आपकी ग़ज़लें इस बात का सुबूत हैं
"बिसात-ए-दह्र" का अर्थ बताइएगा आदरणीय

Comment by नाथ सोनांचली on April 20, 2017 at 8:49am
आद0 दिनेश कुमार दानिश जी सादर अभिवादन, उम्दा गजल कही आपने, दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ।
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on April 19, 2017 at 8:32pm
वाह आदरणीय जबरजस्त ग़ज़ल हुई..मजा आ गया..सादर
Comment by Samar kabeer on April 19, 2017 at 5:46pm
जनाब दिनेश कुमार'दानिश'जी आदाब,बहुत उम्दा और मुरस्सा ग़ज़ल हुई है,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
Comment by Mohammed Arif on April 19, 2017 at 9:39am
आदरणीय दिनेश जी आदाब, बहुत बढ़िया ग़ज़ल । शे'र दर शे'र मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए ।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 18, 2017 at 8:38pm

वाह वाह वाह आ. दिनेश भाई ..
दो रुक्नी ग़ज़ल में ग़ज़ब जादू डाला आपने ,,,
बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service