For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वीर चेतक(आल्हा छ्न्द)/सतविन्द्र कुमार राणा

*वीर चेतक*(वीर छ्न्द)

घोड़े देखे बहुत जगत में,देखा कब चेतक-सा वीर

बिजली-सी चुस्ती थी जिसमें लेकिन रहता रण में धीर

कद था छोटा ही उसका पर,लम्बा उसका बहुत शरीर

मारवाड़ की अश्व-नस्ल में राणा ने पाया वह बीर


हल्दी घाटी समर क्षेत्र में,राणा उसपे रहे सवार

चेतक मुख पर सूंड लगाए,गज पर करता चढ़-चढ़ वार

राणा का भाला चलता था,संग चली टापों की मार

आगे-पीछे हटता चेतक,दिखती रण कौशल में धार


हल्दी घाटी का हर कोना, चेतक झट से देता नाप

अरिदल का हिय कम्पित करती,पल-भर में ही उसकी टाप

प्राण शत्रु सैनिक के हरता,दे जाता उसको संताप

जब दौड़ा अरिमुख होकर वह,दुश्मन मरता अपने आप


युद्ध क्षेत्र में घायल चेतक,राणा की खतरे में जान

रक्षा करने को गौरव की,बहुत जरूरी उनके प्राण

चेतक दौड़ा उनको लेकर,कर डाला दरिया तो पार

लेकिन धरती पर वह गिरकर,जीवन स्वयं गया था हार

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 865

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on June 11, 2017 at 4:57pm
आदरणीय बृजेश भाई जी,प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत शुक्रिया,जय जय
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on June 11, 2017 at 4:56pm
आदरणीय महेंद्र कुमारजी उत्साहवर्धन के लिए बहुत-बहुत हार्दिक आभार आपका,सादर
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on June 11, 2017 at 4:54pm
आदरणीय सुशिल सरना जी उत्साहवर्धन के लिए बहुत-बहुत हार्दिक आभार,सादर
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on June 11, 2017 at 4:54pm
आदरणीय सुशिल सरना जी उत्साहवर्धन के लिए बहुत-बहुत हार्दिक आभार,सादर
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on June 11, 2017 at 4:53pm
आदरणीय बसन्त कुमार शर्मा जी,अनुमोदन व प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत हार्दिक आभार स्वीकार करें!सादर
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on June 10, 2017 at 8:46pm
क्या कहने आदरणीय..शानदार वीररस से परिपूर्ण रचना..सादर
Comment by Mahendra Kumar on June 10, 2017 at 4:54pm

वाह! वाह!! बहुत ही प्रभावशाली प्रस्तुति है आ. सतविन्द्र जी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

Comment by Sushil Sarna on June 9, 2017 at 3:15pm

आदरणीय सतविंदर जी चेतक की शौर्य गाथा को आपने बड़े ही मनोरम ढंग से चित्रित किया है। इस ऐतिहासिक क्षण की सुंदर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई।

Comment by बसंत कुमार शर्मा on June 9, 2017 at 1:44pm

चेतक के सम्मान में श्रेष्ठ आल्हा छंद में  सृजन , बहुत बहुत बढ़िया आपको 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service