For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर की- दूर से इक शख्स जलती बस्तियाँ गिनता रहा

२१२२/ २१२२/ २१२२/ २१२ 
.
दूर से इक शख्स जलती बस्तियाँ गिनता रहा
रह गई थीं कुछ जो बाकी तीलियाँ गिनता रहा.
.
यादों के बिल से निकलती चींटियाँ गिनता रहा
था कोई दीवाना टूटी चूड़ियाँ गिनता रहा.
.
मुझ से मिलता-जुलता लड़का आईने से झाँक-कर
मेरे चेहरे पर उभरती झुर्रियाँ गिनता रहा.

.
होश मेरे गुम थे मैंने जब किया इज़हार-ए-इश्क़   
और वो नादान कच्ची इमलियाँ गिनता रहा.     
.
एक दिन पूछा किसी ने कौन है तेरा यहाँ  
दिल हुआ रुसवा बहुत बस उँगलियाँ गिनता रहा.
.  
नाम रब का ले रहे थे डूबती किश्ती में सब
एक मैं था जो तुम्हारी चिट्ठियाँ गिनता रहा.
.
याद कोई कर रहा था कितनी शिद्दत से मुझे,    
मैं भी गुमसुम बैठ कर बस हिचकियाँ गिनता रहा.

.
ट्रेन की खिड़की पे यूँ ही सर टिकाए था कोई
या कि उल्टे पाँव जाती बत्तियाँ गिनता रहा.
.
डूबता कैसे मैं उस की किश्तियाँ तैनात थीं 
वो जो दरिया में बहाई नेकियाँ गिनता रहा.
.
“नूर”-ए-नादाँ ये सफ़र तेरे ही अन्दर था मगर
तू ज़मीनो-आसमाँ की दूरियाँ गिनता रहा.
.
निलेश "नूर"
मौलिक/ अप्रकाशित 

Views: 1252

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2018 at 5:38pm

आ. अजय जी, आ. समर सर,

आप दोनों से आग्रह है कि ग़ज़ल को एक बार और पढ़ें।

इस से ग़ज़ल का मान बढ़ेगा।

सादर

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2018 at 5:35pm

धन्यवाद आ. सुरेन्द्रनाथ जी,

ग़ज़ल आपकी प्रशन्सा के क़ाबिल हुई यह संतोष और प्रसन्नता का विषय है।

हुनर सीखी नहीं सीखा कर लें

सादर

Comment by Samar kabeer on March 27, 2018 at 11:36am

जनाब अजय जी,

'किसी सवाल का बस ये जवाब मौज़ूँँ  है

कि हम सवाल तो सुनलें मगर जवाब न दें'

Comment by नाथ सोनांचली on March 27, 2018 at 11:06am

आद0 नीलेश भाई जी सादर अभिवादन। लगता है इधर आपका मूड कुछ इश्क़िया सा हो गया है।एक के बाद एक बेहतरीन और उम्दा ग़ज़लें। क्या कहने। बस मैं यहीं कह सकता हूँ 'ये हुनर तूने सीखी कहाँ से' ।।बहुत बहुत बधाई जनाब इस बेहतरीन ग़ज़ल के लिए। सादर

Comment by Ajay Tiwari on March 27, 2018 at 10:29am

आदरणीय समार साहब,

\\आपको मंच पर सिर्फ़ निलेश जी की ही ग़ज़ल पर चर्चा करने का शौक़ है\\

मेरा निलेश जी या किसी रचनाकार के प्रति न कोई दुर्भाव था न है. ये ग़ज़ल किसी की भी होती तो मेरी टिप्पणी वैसी ही होती. 

\\और भी ग़ज़लें ऐसी होती हैं जो मार्गदर्शन चाहती हैं,वहाँ आप सिर्फ़ बधाई देकर निकल जाते हैं\\

इस्लाह कि योग्यता सब में नहीं होती ये काम आप बाखूबी कर रहे हैं और इसकी मैंने हरदम प्रशंसा की है.मुझमे ये योग्यता  बिलकुल नहीं है न हरदम विस्तार से लिखने का वक्त होता है. मैं वैसे ही सामान्य प्रतिक्रियाये देता हूँ जैसा सारे लोग करते है. मेरी जो योग्यता है उसके हिसाब से मंच पर जो कर सकता हूँ ईमानदारी से करने की कोशिश की है.और आगे  भी करूंगा.

 

\\अगर निलेश जी के किसी शैर में शिल्प,व्याकरण,बह्र या कोई और दोष नज़र आता है तो उसे ज़रूर बताइये,लेकिन बिम्ब,ख़याल पर किसी को किसी की ग़ज़ल पर कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं,\\

मैंने कोई दोषारोप किया ही नहीं फिर इन बातो का क्या मतलब? मेने एक राय दी है कि एक शेर इस ग़ज़ल के मिजाज़ के अनुरूप नहीं है. इसमें क्या ग़लत है ? मेने शेर पर कोई दोष लगाया ही नहीं उसे सिर्फ अलग बताया है इसमें क्या गलत है?

\\उम्मीद करता हूँ कि आप आइन्दा इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं करेंगे,जिससे समय बर्बाद हो\\

आपकी यह टिपण्णी तथ्यपरक नहीं है मेरी टिप्पणी में कुछ ऐसा नहीं है जो आपत्तिजनक हो.

आपके सौजन्य के लिए धन्यवाद.

सादर 

Comment by Ajay Tiwari on March 27, 2018 at 9:00am

आदरणीय निलेश जी,

\छात्र तो यहाँ   सभी हैं  और सभी   सुझावों का स्वागत भी है   लेकिन आप स्वयं कितने   आश्वस्त हैं अपने सुझाव को लेकर\\

सवाल मेरे आश्वस्त होने न होने का नहीं है मैंने कोई दोषारोपण नहीं किया.एक सुझाव दिया है आप को ठीक लगे माने, न ठीक लगे न माने बात बस इतनी सी है. इसमें बहस की कोई बात ही नहीं है.

सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on March 27, 2018 at 6:33am

धन्यवाद आ हर्ष महाजन जी

Comment by Harash Mahajan on March 26, 2018 at 10:45pm

आदरणीय नीलेश जी बहुत ही उम्दा सर । हर शेर कीमती लेकिन सर इस शेर ने तो दिल को मोह लिया ।

"नाम रब का ले रहे थे डूबती किश्ती में सब 
एक मैं था जो तुम्हारी चिट्ठियाँ गिनता रहा".....बहुत ही खूब ।

दाद ही दाद ।

सादर ।

Comment by Samar kabeer on March 26, 2018 at 10:16pm

शुक्रिया भाई,आपकी दुआ रही तो ग़ज़ल भी हो जायेगी,आप तितलियां किसी और तरह गिनिए,यकुम,दोयम, सोयम,हा हा हा...

Comment by Samar kabeer on March 26, 2018 at 10:07pm

जनाब अजय साहिब,लगता है आपको मंच पर सिर्फ़ निलेश जी की ही ग़ज़ल पर चर्चा करने का शौक़ है, आपको ग़ज़ल पर कुछ मार्गदर्शन देना ही है तो मंच पर और भी ग़ज़लें ऐसी होती हैं जो मार्गदर्शन चाहती हैं,वहाँ आप सिर्फ़ बधाई देकर निकल जाते हैं ।

मंच पर अगर आपको चर्चा ही करना है तो सार्थक बिंदुओं पर कीजिये,कोई मना नहीं करता,लेकिन फ़ुज़ूल बातों पर चर्चा ठीक नहीं,अगर निलेश जी के किसी शैर में शिल्प,व्याकरण,बह्र या कोई और दोष नज़र आता है तो उसे ज़रूर बताइये,लेकिन बिम्ब,ख़याल पर किसी को किसी की ग़ज़ल पर कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं,इससे दूसरों का समय बर्बाद होता है,मैं उम्मीद करता हूँ कि आप आइन्दा इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं करेंगे,जिससे समय बर्बाद हो ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
3 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
4 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
4 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
4 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।"
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर मेरी प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हार्दिक…"
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत दोहों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार ।…"
5 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"किल्लत सारे देश में, नहीं गैस की यार नालियाँ बजबजा रही, हर घर औ हर द्वार गैस नहीं तो क्या हुआ, लोग…"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। दोहों पर आपकी विस्तृत टिप्पणी और सुझाव के लिए हार्दिक…"
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा बहन, सादर अभिवादन। चित्रानुरूप सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"*पका न पाती  रोटियाँ, भले  युद्ध की आगजला रही है नित्य पर, वह निर्धन का…"
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त चित्रानुरूपसुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
7 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service