For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

22  22  22  22           
अपना घाव छुपा के रखना
मन को भी समझा के रखना।1

ऊपर ऊपर जैसा भी हो
अंदर आग जला के रखना।2

और उजाला करना होगा
थोड़ा तेल बचा के रखना।3             
तीर चलेंगे जाने कितने
देखो ढ़ाल बढ़ा के रखना।4

कौन सुनेगा बातें  ढ़ब की
बाण-धनुष चमका के रखना।5

मंजिल कोई दूर नहीं है
ख्वाहिश को उमगा के रखना।6

रात अँधेरी,चंदा संगी,
रुनझुन बीन बजा के रखना।7

"मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 606

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on May 3, 2018 at 8:30pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय तेजवीर सिंह जी।

Comment by Manan Kumar singh on May 3, 2018 at 8:29pm

शुक्रिया जनाब आरिफ जी।

Comment by Manan Kumar singh on May 3, 2018 at 8:22pm

शुक्रिया आदरणीया नीलम जी।

Comment by Manan Kumar singh on May 3, 2018 at 8:22pm

आभारी हूँ जनाब समर जी,आदाब।

Comment by TEJ VEER SINGH on April 23, 2018 at 2:27pm

हार्दिक बधाई आदरणीय मनन कुमार जी।बेहतरीन गज़ल।

ऊपर ऊपर जैसा भी हो
अंदर आग जला के रखना।2

Comment by Mohammed Arif on April 23, 2018 at 1:47pm

आदरणीय मनन कुमार जी आदाब,

                               कठिन बह्र में बेहतरी ग़ज़ल । दिली मुबारकबाद क़ुबूल करें । आली जनाब मोहतरम समर कबीर साहब की इस्लाह का संज्ञान लें ।

Comment by Neelam Upadhyaya on April 23, 2018 at 11:05am

आदरणीय मनन कुमार जी ।  खूबसूरत रचना की प्रस्तुति के लिए  बधाई स्वीकार करें। 

Comment by Samar kabeer on April 22, 2018 at 9:58am

जनाब मनन कुमार सिंह जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें ।

तीसरे शैर में तक़ाबुल-ए-रदीफ़ देखें ।

'कौन सुनता बातें ढब की'

ये मिसरा बह्र में नहीं है,यूँ कर सकते हैं:-

'कौन सुनेगा बातें ढब की'

Comment by Manan Kumar singh on April 22, 2018 at 9:19am

बहुत बहुत शुक्रिया,नमन।

Comment by Harash Mahajan on April 22, 2018 at 9:14am

आदरणीय मनन जी आदाब ।

अति सुंदर पेशकश । बधाई ।

सादर !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
16 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
16 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service