For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ये दुआ है कि ख़ुशी आपके घर में आये (३२)

(२१२२ ११२२ ११२२ २२/११२ )

.

ये दुआ है कि ख़ुशी आपके घर में आये
हादिसा पेश न जीवन के सफ़र में आये
**
अश्क आँखों में अगर हों तो ख़ुशी के हों बस  
और सैलाब न अब दीदा-ए-तर में आये 
**
प्यार की राह को आसाँ न समझना कोई
हौसला हो वही इस राह-गुज़र में आये
**
कोशिशें लाख  करे तो भी नहीं है मुमकिन 
ताब-ए-ख़ुर्शीद तो हरगिज़ न क़मर में आये 
**
ग़ैर के ऐब को आसाँ है नज़र में रखना
ऐब ख़ुद का न किसी की भी नज़र में आये
**
अपने हाथों से लुटा दूं ज़र-ए-उल्फ़त सबको 
कोई ऐसा भी हुनर दस्त-ए-हुनर में आये 
**
मांग लें आप मुआफ़ी तो बुरा ही क्या है 
गर ख़ता आपकी कोई जो ख़बर में आये 
**
इसलिए हाज़िरी देते हैं ख़ुदा के दर पर 
ताकि हर रोज़ कमी उनकी न ज़र में आये 
**
कौन शीशे के घरोंदे में लगाएगा शजर
कौन रहने को 'तुरंत' आइना-घर में आये
**
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी |
२४/०२/२०१९

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 499

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on March 1, 2019 at 7:18pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' जी ,

स्नेहिल उद्गारों से सुसज्जित सराहना के लिए  ह्रदय तल से आभार एवम सादर नमन

|

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on March 1, 2019 at 3:40pm

आ. भाई गिरधारी जी, अच्छी गजल हुयी है । हार्दिक बधाई।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on February 25, 2019 at 3:48pm
आदरणीय Samar kabeerसाहेब आदाब | हौसला अफजाई और ज़र्रानवाज़ी का तहेदिल से शुक्रिया | आपके द्वारा सुझाये सभी संधोधन कर रहा हूँ |
Comment by Samar kabeer on February 25, 2019 at 2:42pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

'लाख कोशिश भी करे तो भी सदा नामुमकिन'

इस मिसरे को अगर यूँ कर लें तो गेयता बढ़ जाएगी:-

'लाख कोशिश करे तो भी ये नहीं है मुमकिन'

' ऐब ख़ुद का न किसी के भी नज़र में आये'

इस मिसरे में 'के' की जगह "की" करना उचित होगा ।

'मांग लेना कभी माफ़ी है बुरी बात नहीं' 

इस मिसरे में सहीह शब्द "मुआफ़ी" है,देखियेगा ।

'इसलिए हाज़िरी देते हैं ख़ुदा के दर वो'

इस मिसरे में 'दर वो' को "दर पर" कर लें । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
14 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
16 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
17 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
20 hours ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service