For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १९ (Now closed with 1021 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १९ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १८ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १८   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १९     

.
विषय - "गाँव"

आयोजन की अवधि- ८ मई २०१२ मंगलवार से १० मई २०१२ गुरूवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 



अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १९ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो मंगलवार ८ मई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 18153

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

ऐसा लगा जैसे किसी फिल्म का दृश्य चल रहा हो ! बढ़िया प्रस्तुति !
बाकी सौरभ सर ने कह ही दिया है !

बहुत बढ़िया दृश्य चित्रण किया है आपने इस रबड़ छंद के माद्यम से शन्नो जी, पढ़ कर आनंद आया. बधाई स्वीकार करें.

   

वाह शन्नो बहन...सच्चाई का वर्णन करता एक प्रभावशाली शब्दचित्र ..बधाई हो   

आदरणीया शान्नो जी, बहुत दिनों बाद आप से मुलाकात हो रही है यहाँ. आशा है आप और आपका परिवार कुशल मंगल है...

आपकी इस रचना ने बदलते परिवेश और व्यवहार को बखूबी बाँधा है अपने शब्दों में.....एक चित्र सा उभर आता है है ये रचना पढ़ कर...हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

//भौजी ने चूल्हे पे है दाल चढ़ाई   

बथुये के संग कल जला दी कड़ाई   

घर आई ननदिया जूँ रही निकाल  

बार-बार कंघी से काढ़ती है बाल

गुड़ के लड्डू और आटे का हलुआ

जब भी बनता खा जाता कलुआ

बरसों से दमे में दम जो लगाया

जर्जर सी हो गयी बुढ़ऊ की काया l//

वाह आदरणीया वाह .......आपने तो गाँव का जीवंत चित्रण ही कर डाला .....बहुत-बहुत बधाई आपको ......|

आदरणीया शन्नो दीदी .. वाह कमाल की प्रस्तुति करण ...बहुत ही मनोरंजक ... हार्दिक बधाई .. 

बेशक दीवारें कच्ची,छप्पर टूटे अपने गांव में

लेकिन मस्ती - अपनापन है हरदम अपने गांव में

मीठा ठंडा पानी देता कुआँ साठिया गांव में

कितना सुख है पीपल की उस ए.सी. जैसी छाँव में

हवा चली सब बहा ले गई ठूंठ रह गए गांव में

उन्ही किसी में अटका है मन अब भी अपने गांव में

राम! न देते गाड़ी घोडा कांठी कोठी  ठांव रे

मिल जाता सब कुछ जो पाता अपना प्यारा गाँव रे  

वाह ब्रिजेश जी बहुत सुन्दर चित्र खींचा है गाँव का ...बहुत सुन्दर बधाई 

//कितना सुख है पीपल की उस ए.सी. जैसी छाँव में

हवा चली सब बहा ले गई ठूंठ रह गए गांव में//

आदरणीय ब्रजेश जी ! गाँव को चित्रित करती हुई बहुत ही सशक्त पंक्तियाँ रचीं  हैं आपने.... बहुत-बहुत बधाई आदरणीय !

डॉ साहब बहुत ही प्रवाहयुक्त रचना , बधाई हो |

बेशक दीवारें कच्ची,छप्पर टूटे अपने गांव में.....सच्चाई..

लेकिन मस्ती - अपनापन है हरदम अपने गांव में...कोई शक..

मीठा ठंडा पानी देता कुआँ साठिया गांव में...मीठी बात..

कितना सुख है पीपल की उस ए.सी. जैसी छाँव में....कुदरती उपाय...

हवा चली सब बहा ले गई ठूंठ रह गए गांव में....ये भी सही...

उन्ही किसी में अटका है मन अब भी अपने गांव में.....वाह!डॉ. त्रिपाठी बहुत ही लयात्मकता लिये लाजवाब ,लजीज लेखन....

बेशक दीवारें कच्ची,छप्पर टूटे अपने गांव में

लेकिन मस्ती - अपनापन है हरदम अपने गांव मे

बहुत ही सहजता से बहुत ऊँची बात लिख दी आपने ! बहुत बढ़िया !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई ****** करे मरम्मत चप्पल- जूते । चलता जीवन इसके बूते।।दोजून कभी खाता काके। और कभी हो जाते…"
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, सादर नमस्कार, प्रदत्त चित्र पर आपने सुन्दर…"
13 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई * बन्द शटर हैं  खुला न ताला।। दृश्य सुबह का दिखे निराला।।   रूप  मनोहर …"
19 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"शुभ प्रभात,  आदरणीय! चौपाई छंद:  भेदभाव सच सदा न होता  वर्ग- भेद कभी सच न…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद +++++++++ करे मरम्मत जूते चप्पल। काम नित्य का यही आजकल॥ कटे फटे सब को सीता है। सदा…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Feb 15
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Feb 15
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Feb 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service