For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के 23 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले 22 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 22 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की, जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २३   

विषय - "मेरे सपनों का भारत"

आयोजन की अवधि- 7 सितम्बर शुक्रवार से 9 सितम्बर रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |
उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २३ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार 7 सितम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

 

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

Views: 16288

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

अम्बरीष  धारदार ,पाए मॉल जोरदार 
चली दिल पे कटार,ऐसी ये घनाक्षरी 
दूर हों सभी बवाल ,देश रहे खुशहाल 
वाह वाह क्या कमाल,ऐसी ये घनाक्षरी 
स्वप्न पूर्ण हो ये काश ,चंहुओर हो प्रकाश 
मिले सबको आकाश ,ऐसी ये घनाक्षरी 
महिमा है मन भाई ,बागी जी को दी बधाई 
हर टूटे अंगड़ाई ,ऐसी ये घनाक्षरी .....

वाह प्रतिक्रियास्वरूप कही गयी बेमिसाल घनाक्षरी ...वाह अम्बरीश जी वाह 

चहुओर विकास हो, 

मुटठी में आकाश हो, 

घर घर प्रकाश हो, ऐसा भारत चाहिए |.......सुन्दर आगाज किया सब ओर विकास हो घर घर प्रकाश हो......वाह आदरणीय गणेश जी बागी जी  

खूं कभी सफ़ेद न हो,

जातिगत भेद न हो, 

व्यवस्था में छेद न हो, ऐसा भारत चाहिए |

वाह खून हमेश लाल ही रहे जाति भेद ना हो और व्यवस्था दुरस्त हो सुन्दर कामना

 

ज्ञानी जन का मान हो, 

कलम का सम्मान हो, 

कला की पहचान हो, ऐसा भारत चाहिए |

 वाह ज्ञानियों को सम्मान,कलम का मान, कला की पहचान बहुत खूब

वैधव्य का श्राप न हो, 

पिता को संताप न हो, 

गो हत्या का पाप न हो, ऐसा भारत चाहिए ||

बहुत ही बढ़िया, वैधव्य का श्राप न हो, पिता को दुःख न हो, गो हत्या बंद हो

बढ़िया ख्वाब नहीं हकीकत हो

 

 

(२)

हरेक को काज मिले, हर हाथ को काम मिले

भूखे को अनाज मिले,कोई भूखा ना रहे

सब को आवाज मिले, ऐसा भारत चाहिए |हर कोई को बोलने की स्वतंत्रता रहे

हरेक को वस्त्र मिले,सब के तन में कपड़ा हो कोई नंगा ना हो

कोई नहीं त्रस्त मिले, कोई दुखी ना हो

घर में ना शस्त्र मिले, ऐसा भारत चाहिए |अहिंसा को इंगित करती

 

नारी को सम्मान मिले,सुन्दर कामना

दलितों को मान मिले,भेद भाव ना हो

सब को ही ज्ञान मिले, ऐसा भारत चाहिए |

शिक्षा का अधिकार हो

 

खुश देशवासी मिले,

भ्रष्ट जेलवासी मिले, .. भ्रष्ट को जेल मिले

दुश्मनों को फ़ासी मिले, ऐसा भारत चाहिए ||

देश के दुश्मनों को फांसी मिलनी ही चाहिए

बागी जी हार्दिक बधाई बहुत सुन्दर घनाक्षरी छंद है

    

आदरणीय उमाशंकर जी, रचना की विस्तृत विवेचना और सराहना हेतु बहुत बहुत आभार, स्नेह बना रहे |

आदरणीय गणेश सर  जी सादर प्रणाम
बहुत सुन्दर आगाज किया है आपने
कथ्य-शिल्प क्या होता है ये सीखने का समुचित अवसर प्रदान करती है आपकी ये छंद विधा में लिखी उत्कृष्ट रचना
बहुत बहुत बधाई इस अनुपम काव्य हेतु
आपका कोटि कोटि आभार इस समुचित सहयोग हेतु

प्रिय संदीप जी, रचना को सम्मान देने हेतु बहुत बहुत आभार, आप जैसे नवकवियों से सराहना पाना सुखन भरा होता है |

पुनः जगदगुरू बना कर भारत को स्थापित करने की चाह...ये तड़प ही भारत को इण्डिया बनने से रोकता है. भारत है भारत ही रहेगा. 
एक दमदार आगाज के लिये आदरणीय गणेश जी को बधाई..

खुश देशवासी मिले,
भ्रष्ट जेलवासी मिले, 
दुश्मनों को फ़ासी मिले, ऐसा भारत चाहिए ||.......  बस सबके मन को रख लिया है...आमीन.......)))

सराहना हेतु बहुत बहुत आभार आदरणीय शुभ्रांशु पाण्डेय जी |

इन सुन्दर भारत स्वप्न घनाक्षरी छंद हेतु बधाई आदरणीय गणेश बागी जी 

बहुत बहुत आभार आदरणीय डॉ साहिबा, सहयोग निरंतर बना रहे |

क्या बात...क्या बात।। सुंदर नहीं सुंदरतम रचना।। बधाई। बधाई। बधाई।...ऐसा ही भारत चाहिए।।।।।।।

सराहना हेतु आभार आदरणीय प्रभाकर पाण्डेय जी |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
1 hour ago
Sushil Sarna posted blog posts
16 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
17 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
21 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service