For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-53 (विषय अधिकार)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-53 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. प्रस्तुत है:  
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-53
विषय: अधिकार
अवधि : 30-08-2019  से 31-08-2019 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी एक लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं। 
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ-साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 6760

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

 शुक्रिया विनय जी।

कहानी विषय से अलग क़तई नहीं है। हमें किसी के बारे में निंदा करने का क्या अधिकार है। और क्या हमने अपने जीवन साथी को उतना ध्यान दिया है जितने की वो अधिकारी है।

बेहतरीन रचना के लिए बधाई स्वीकार कीजिएगा आदरणी अजय सरजी। 

 शुक्रिया बबीता जी

आदाब। सुस्वागतम आदरणीय दण्डपाणि नाहक जी। हार्दिक बधाई। बहुत बढ़िया रचना को अंतिम पंक्ति पूर्ण कर शीर्षक सहित कृपया दोबारा प्रेषित कीजिएगा आदरणीय संपादक महोदय की अनुमति चैट बॉक्स में लेकर।

 एक एक सशक्त एक सशक्त लघुकथा हुई है भाई जी। बहुत बहुत बधाई


आदरणीय दण्डपाणि नाहक जी , सच है कि यह प्रश्न सम्पूर्ण विश्व के लिए है। अधिकारों के लिए बहुत संघर्ष हुए , कर्तव्य के लिए नहीं। जबकि वास्तविकता यह है कि हर अधिकार में एक न एक कर्तव्य बोध निहित होता है , मनुष्य उस भाव को भूल जाता है। इस गंभीर प्रस्तुति के लिए बधाई , सादर।

बढ़िया प्रयास विषय पर लिखने का आ दंडपाणि नाहक जी, रचना अधूरी भी है और शीर्षक भी नहीं दिया है आपने. प्रयासरत रहें, शुभकामनायें

हार्दिक बधाई आदरणीय दंडपाणी नाहक जी। विषयांतर्गत बेहतरीन लघुकथा।प्रतीकों के माध्यम से आपने एक सशक्त लघुकथा द्वारा व्यवस्था पर करारा प्रहार किया है। बढ़िया कटाक्ष।

लघुकथा—                                                              मौज बनाम अधिकार

 

पत्नी ने भूख हड़ताल कर दी. तब पति को उस की बात मान कर नौकर के घर जाना पड़ा,'' रामू ! तूझे घर चलना पड़ेगा. तू ऐसे नौकरी नहीं छोड़ सकता है ?''

रामू ने हाथ जोड़ कर कहा, '' नहीं साहब ! मैं आप के यहां नौकरी नहीं कर पाऊंगा ?''

'' क्यों भाई ? किसी ने कुछ कहा है ?''

'' नहीं साहब?'' रामू ने हाथ जोड़ कर कहा, '' सभी भले लोग है. मेरा अच्छे से ख्याला रखते हैं.''

'' फिर, तनख्वाह कम पड़ रही हो तो बढ़ा देता हूं.''

'' जी नहीं साहबजी, '' रामू बोला, '' ऐसी बात नहीं है. मुझे बहुत पैसे मिलते हैं.''

'' अरे ! तब क्या दिक्क्त है '' साहब ने कहा.

मगर, वह नहीं माना. साहब भी कब मानने वाले थे. उस से हर चीज पूछी. मगर, रामू को खाने, पीने से ले कर आनेजाने तक की कोई परेशानी नहीं थी.

'' आखिर बात क्या है ?'' साहब ने परेशान हो कर पूछा,'' कुछ तो बता दें ।''

यह सुन कर रामू की आंख में आंसू आ गए, '' साहबजी ! मैं मजबूर हूं. मौज के लिए आप का और मेरी पत्नी का हक नहीं मार सकता हूं.'' उस ने नीचे गरदन किए हुए धीरे से जवाब दिया.

'' क्या !'' साहब चौंकते हुए बोले और फिर चुपचाप कार में बैठ कर अपने घर चल दिए.

                                                ---------------------------------------

(मौलिक और अप्रकाशित )

 अरे अरे अरे अरे एकदम अप्रत्याशित विशिष्ट लघुकथा बहुत उत्तम बहुत उत्तम बहुत सी बधाइयां स्वीकार करें आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय जी

अरे वाह ! बहुत शालीन प्रस्तुति , आदरणीय ओम प्रकाश क्षत्रिय जी , बधाई , सादर।

हार्दिक बधाई आदरणीय भाई ओम प्रकाश जी। विषयांतर्गत बेहतरीन लघुकथा। तीन मशहूर हठ होती हैं - राज हठ, बाल हठ, त्रिया हठ।आपने त्रिया हठ को लेकर एक सुंदर लघुकथा प्रस्तुत की।अधिकाँश मामलों में पुरुष त्रिया हठ के आगे परास्त हो जाते हैं।यहाँ तक कि वह भी विवेकहीन हो जाते हैं। यह भी तय नहीं कर पाते कि हठ जायज है कि नहीं।बढ़िया रचना।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
45 minutes ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
51 minutes ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
59 minutes ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
1 hour ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
1 hour ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
1 hour ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
1 hour ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
1 hour ago
आशीष यादव commented on vijay nikore's blog post प्यार का पतझड़
"कुछ चीज़ों को जब कहना मुश्किल हो जाता है तब वह कविता बनकर सामने आ जाती है। एक बेहतरीन कविता पर बधाई…"
1 hour ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक भावपूर्ण मर्मस्पर्शी कविता पर आपको बधाई।  आदरणीय Saurabh Pandey जी की टिप्पणी ही इस कविता…"
2 hours ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post कविता
"इस पटल पर प्रकाशित होने के 6 साल बाद इस कविता को पढ़ रहा हूं। भावों को गीत बना देना, कविता बना देना…"
2 hours ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"जो भी बोलना चाहा आपने अच्छा बोला। बाकी कमी बेसी आदरणीय उस्ताद जन बोलना चाहेंगे।"
2 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service