For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-23 (विषय: धारा के विपरीत)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के 23 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत हैI प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-23
विषय : "धारा के विपरीत"
अवधि : 27-02-2017 से 28-02-2017 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 17909

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

 विनम्र आभार आदरणीय ओमप्रकाश जी।

 विनम्र आभार आदरणीय सुनील जी ,कोई द्वन्द्व नहीं, यह दो नदियों का तीव्र प्रवाही संघर्ष नहीं है वरन् तीव्र वेग से प्रवाहित उच्छ्रंखल नदी का गंभीर महासागर में मिलकर सुशान्त हो जाना है।नर और नारी दोनों शब्द ही अपनी व्यापकता लिये होते हैं, परन्तु जब वे परिवार नामक संस्था की परिभाषा का पालन करने लगते हैं तब पति और पत्नी ही कहे जाते हैं।सादर। 

आदरणीय शुक्ल जी आज भी अतीत के संस्कार की महत्ता को सिद्ध करती या शानदार रचना के लिए हार्दिक बढ़ायी सादर

विनम्र आभार आदरणीय डॉ आशुतोषजी।  

कथा में कसावट है जिसके लिए आपको बधाई आदरणीय ...प्रवाह से विपरीत कौन कैसे खड़ा   है ,ये कुछ स्पष्ट नहीं है ...सादर 

विनम्र आभार,आदरणीया प्रतिभा पांडे  जी ,

वर्तमान समय में छोटी छोटी सी बातों में अहंकार को लपेटकर संघर्ष करते और टूटते परिवारों की बाढ़ आती जा रही है जिन्हें कानूनी रूप से सहायता पहुंचाने वाले परिवार परामर्श केन्द्रों में देखा जा सकता है। इस कथा में कानूनविद भाई अपने अहं की तुष्टि के लिए बहिन को कानूनी धाराओं में बहाना चाहता है परन्तु सुसंस्कारी समझदार बहिन धारा के विपरीत अपने मनोवैज्ञानिक प्रयासों से पारिवारिक संतुलन बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है।

किसी पर अन्याय करना भी पाप है मैं मानती हूँ उस अन्याय को सहना भी पाप है जो माँ तीन साल में भी नहीं बदली वो आगे क्या बदलेगी यहाँ कौन धारा के विपरीत बह रहा है सास या बहु समझ नहीं आया यदि बहु बह रही है तो वो भी गलती कर रही है इस तरह अन्याय सहना कौन सी समझदारी है हाँ यदि उसकी गलती होती हो तो बात अलग है .प्रस्तुति करण बहुत बढ़िया है हार्दिक बधाई आद० सुकुल जी 

विनम्र आभार,आदरणीया राजेश जी,आपकी बात सही है, अन्याय करना और सहना दोनों ही अपराध हैं परन्तु यहाॅं सास के स्वभावगत कठोर वार्तालाप को बहु द्वारा गंभीरता से समझकर ही अनदेखा करने की विधि का प्रयोग किया गया है। वह जानती है कि मन की परिधि बढ़ा लेने पर सास का यह व्यवहार अप्रभावी बनाया जा सकता है और मन को अहंकार से जकड़ कर संकीर्ण करने से उसका पूरा परिवार इस प्रकार की अनावश्यक कानूनी प्रताड़ना का शिकार हो जाएगा।

यह बहुत कुछ वैसा ही है, जैसा होली के समय छोटे छोटे बच्चे भी बड़े लोगों की तरह फाग गाते हुए अपशब्दों का उपयोग करते हैं परन्तु उसका वे अर्थ नहीं समझते, और श्रोतागण भी उसे अनसुना कर देते हैं। उसी प्रकार मनोरोगी सास के कठोर व्यवहार को बहु भी अनदेखा कर अवाॅंछित तनाव से मुक्त रहकर पारिवारिक संतुलन बनाये रखना चाहती है।सादर।

आपकी लघुकथा पढ़कर मन तृप्त हो गया आ० डॉ टी आर सुकुल जीI ऐसा साहसिक कथानक चुनना हर किसी के बूते की बात नहीं हैI जिस तरह कथानक की ट्रीटमेंट हुई है, वह भी प्रशंसनीय है.I इस लघुकथा के माध्यम से एक बहुत ही गंभीर विषय पर रौशनी डालने का प्रयास हुआ है और एक अति-सकारात्मक सन्देश भी उभर कर आया है, जिस कारण यह लघुकथा विशिष्ट हो गई हैI इस अनुपम प्रस्तुति पर मेरी हार्दिक बधाई निवेदित हैI

आदरणीय , बिना पहिए के वाहन और बिना तार की वीणा से तुलना, किसी भी प्रकार से नारी को ‘सबआर्डीनेट‘ प्रकट नहीं करती जिससे कि नर को प्रधानता प्राप्त हो सके वरन् वह तो ‘कोआर्डीनेट‘ की तरह व्यक्त करने का प्रयास ही है। सादर

विनम्र आभार आदरणीय योगराज प्रभाकर जी , यह कथा आपको पसंद आयी।

हार्दिक बधाई आदरणीय  डॉ टी आर शुकुल जी।सुन्दर लघुकथा। पति पत्नी के मामलों को दोनों को आपस में  उनके स्वविवेक पर ही निबटाना उचित होता है।तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप कटुता और बढ़ा देता है।बढ़िया संदेश।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
8 hours ago
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service