For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-43 (विषय: "आजकल")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-43 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-43
"विषय: "आजकल" 
अवधि : 30-10-2018  से 31-10-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8417

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

प्रदत्त विषय  बढ़िया कथा  हार्दिक बधाई    आदरणीया  अनीता शर्मा जी 

एक खबर जैसी प्रतीत हो रही है रचना, और मेहनत की जरुरत है इसपर. बहरहाल बधाई इस प्रयास के लिए आ अनीता शर्मा जी

अलार्म 

जो कोई भी इसे पढ़ रहा हो,

मैं एक वैज्ञानिक हूँ और मैंने टाइम मशीन का आविष्कार किया है। दुनिया को समझने की चाहत में मैंने भूत व भविष्य, दोनों समयों की यात्राएँ कीं। अतीत में जा कर दुनिया के सारे बड़े युद्ध देखे, भीषण नरसंहार देखा, बड़ी-बड़ी सभ्यताएँ देखीं, नामचीन लोगों से मिला और प्रमुख हत्याओं का गवाह बना। जब इसकी तुलना मैं अपने वर्तमान से करता हूँ तो पाता हूँ कि हज़ारों सालों के इतिहास में भी हम कहीं नहीं पहुँचे। कंक्रीट के जंगलों के सिवा हमने कोई तरक्की नहीं की, अगर इसे तरक्की कहते हैं तो। शोषण की जो मूल प्रवृत्ति अतीत में दिखायी देती है, वो आज भी मौजूद है। ताकतवर कमज़ोर को हर जगह खा रहा है, छोटे से ले कर बड़े स्तर तक। धर्म की जकड़ जैसी पहले थी, वैसी ही आज भी है। हमारी संवेदनाएँ कहीं नहीं पहुँची, वो जहाँ थीं, वहीं की वहीं हैं। ग़रीब भूख से मर रहे हैं और मानवता का बड़ा तबका आज भी ग़ुलाम है। पर शायद वर्तमान को पूरी तरह से समझना अभी बाकी था, इसलिए मैं भविष्य में गया।

भविष्य में वक़्त का पहिया घूम कर वहीं पहुँचा जहाँ से हमने शुरुआत की थी। हमारे समय में पर्यावरणीय संकट तो था ही, उभरते हुए राष्ट्रवाद ने इसे और भी जटिल बना दिया। इसमें घी डाला राजसत्ता और उद्योगपतियों के गठजोड़ ने। अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ मुखौटा भर थीं। उन्होंने दीमक की तरह ग़रीब देशों को खोखला कर डाला। सिर्फ़ अपने विषय में सोचने वाली मनुष्य की प्रकृति अन्ततः हमें विश्वयुद्ध तक ले आयी जिसने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। हम फिर से आदि मानव बन गए।  

इस प्रकार मैंने पाया कि हमारी वर्तमान पीढ़ी वक़्त के एक नाज़ुक मोड़ पर खड़ी है। यदि हमने अभी भी कुछ नहीं किया तो आने वाले वक़्त में कुछ भी शेष नहीं बचेगा। पर मेरी टाइम मशीन की एक सीमा थी। अतीत और भविष्य में आना-जाना तो मेरे लिए सम्भव था लेकिन कुछ बदलना नहीं। तब? तब मैंने क्रान्ति करने की सोची। इसके लिए मैंने लोगों को जागरुक करना शुरू किया पर जल्द ही सरकार मेरे पीछे पड़ गयी। उसने मीडिया के द्वारा मुझे देशद्रोही घोषित करवा दिया। अब मैं इधर-उधर छुपता फिर रहा हूँ। सरकार मुझे ख़त्म कर देना चाहती है। टाइम मशीन किसी गलत हाथों में न पड़े इसलिए मैंने उसे नष्ट कर दिया है।  

मुझे नहीं पता कि जिस वक़्त आप इसे पढ़ रहे होंगे उस वक़्त मैं कहाँ होऊँगा या कहीं होऊँगा भी कि नहीं। अगर दुनिया अभी भी नष्ट नहीं हुई है तो कृपया इसे बचा लें।

आपका शुभचिन्तक!

 

(मौलिक व अप्रकाशित)

टाइम मशीन के बहाने भूत और वर्तमान की शानदार पड़ताल करती रचना के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय महेंद्र कुमार जी.

लघुकथा पसन्द करने के लिए आपका हृदय से आभारी हूँ आदरणीय ओमप्रकाश जी. बहुत-बहुत धन्यवाद. सादर.

बेहतरीन रचना ,भूत  भविष्य का संज्ञान कराती ,बधाई महेंद्र सरजी।

बहुत-बहुत शुक्रिया आदरणीया बबिता जी. हार्दिक आभार. सादर.

सत्ताधारियों   द्वारा    अपने विरोधियों  को साफ़ करने की चाल हर युग, देशकाल में  होती रही है।   इसी मर्म के साथ  आपकी ख़ास शैली में कही गई  ये कथा प्रभावी बनी   है।   हार्दिक बधाई आदरणीय महेंद्र जी 

हृदय से आभारी हूँ आदरणीया प्रतिभा जी. बहुत-बहुत धन्यवाद. सादर.

सिर्फ खुद का फायदा देखने के चक्कर में इंसान ने अपना ही सबसे ज्यादा नुकसान किया है, टाइम मशीन को प्रतीक बनाकर बढ़िया लिखा है आपने. बहुत बहुत बधाई आ महेंद्र कुमार जी इस गंभीर रचना के लिए

बहुत-बहुत शुक्रिया आदरणीय विनय कुमार जी. हार्दिक आभार. सादर.

आदरणीय महेंद्र कुमार जी , विषय को सार्थक करती हुई प्रस्तुति के लिए बधाई। टाइम मशीन , आविष्कार एवं शीर्षक अलार्म सभी सचेत करते हैं आज कल की स्थिति के लिए और सभी कुछ अनिश्चित होने का बोथ , कुल मिला कर एक गभीर लघु बोथ कथा , हार्दिक बधाई , सादर।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
4 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
6 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ मतले में जो क़ाफ़िया निर्धारित हुआ…"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल में बह्र, रदीफ़, क़ाफ़िया का पालन अच्छा हुआ है। ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से, ये लुटाना नहीं…"
7 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय, मैने तो आना के हिसाब से ही सब काफिया लिखे है। पूरी रचना पर टिप्पणी करते तो कुछ सीखने का…"
9 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
14 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service