For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 45 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-46

विषय - "संकल्प" 

आयोजन की अवधि- 8 अगस्त 2014, दिन शुक्रवार से 9 अगस्त 2014, शनिवार की समाप्ति तक  (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)


बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में दो. 
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • आयोजन के दौरान संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। अत: सदस्यगण  आयोजन की रचनाओं का संकलन आ जाने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें.



आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  8 अगस्त 2014, दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 13654

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

सादर आभार अविनाश बागडे जी |

महनीया

इस त्रिवेणी में डुबकियां  लगाते रहो i तृप्ति नहीं होती i बहुत सुन्दर भाव i बधाई i

आ० डॉ गोपाल जी, त्रिवेणी के भाव आपको प्रभावित किये मेरा लिखना सार्थक हुआ दिल से आभार आपका सादर . 

आदरणीया राजेश जी,
आपके अन्दर का जागरुक कर्मी सदा तत्पर दीखा है. यही संजीवनी भी है आपकी प्रस्तुतियों की.

रोज ही संकल्प करते हैं   
चाकलेट तुड़वा देती हैं   

हर दिल में छुपा इक बच्चा है... ... . .......इस चाकलेट में क्य-क्या नहीं समाया है ! बहुत खूब !

वो संकल्प-संकल्प खेले
और खेल में जीत भी गए

फिर पांच साल तक बात गई................  ओह्हो.. !! ..

संकल्पों की ये  इमारतें
केवल चार दिन ही रहेंगी  

वो नींव निपट थोथी बोली  ...................... शाब्दिक चातुर्य और चमत्कार चकित कर गया.. बधाई !

नित नये भाषण नए संकल्प
खींसे निपोरता ये समाज   

विकल्प ढूँढ रहा वो भूखा......................  संवेदनापूर्ण प्रस्तुतीकरण हुआ है, आदरणीया.

कर्कश पथरीली सी जमीन
तना खड़ा इक नन्हा पौधा

जीने का है सुद्रढ़ संकल्प ....................... संकल्प लीजिये कि सुदृढ़ को सुद्रढ़ नहीं लेखेंगीं. आप हृदय को अक्सर ह्रदय लिखती हैं. आप जैसी विदुषी से ऐसा होना खलता है.

दो कदम चढ़ना दो फिसलना
खुद से भी ज्यादा भार लिए

पा गई मंजिल नन्ही चींटी ............... .. क्या जी, क्या कहे आप ? दो कदम चढ़ना और दो ही कदम फिसलना.. कार्य सम्पादन शून्य. फिर कौन सी मंजिल ? कैसी मंजिल ? मेरे अंदर का गणित-विद्यार्थी रह-रह कर उबाल मारता ही है. सो, पूछ लिया हमने.. :-)))))))

इन त्रिपदियों के लिए सादर बधाई और शुभकामनाएँ.
  

हर त्रिवेणी पर आपकी न्यायसंगत समीक्षा हेतु हृदय से आभारी हूँ आदरणीय मेरा लिखना सार्थक हुआ ---देखो अब हृदय ठीक लिखा क्यूंकि आज संकल्प ले लिया है :))))

अंतिम त्रिवेणी पर आपने गणित उठा लिया हाहाहा ....अब तो मैं भी केल्कुलेट कर रही हूँ मेरा चढ़ते और फिसलते अर्थात संघर्ष रत होते हुए भी मंजिल पा जाना तात्पर्य था किन्तु यहाँ तो ......अब तो खुद पर भी हँसी आ रही है :-)))))) 

इसमें कुछ संशोधन की गुजारिश करती हूँ अगले दो की जगह 'फिर फिसलना' करती हूँ|

बहुत- बहुत शुक्रिया  आ० सौरभ जी| 

हमेशा कुछ नया करने का संकल्प लिए हुए होती हैं आपकी प्रस्तुतियाँ ...मंत्रमुग्ध हूँ त्रिवेणी के चातुर्य से 

 रोज ही संकल्प करते हैं   

 चाकलेट तुड़वा देती हैं   

 

हर दिल में छुपा इक बच्चा है.................ये संकल्प कब पूरा होगा :(

 वो संकल्प-संकल्प खेले

 और खेल में जीत भी गए

 

फिर पांच साल तक बात गई...........उनका खेल जीता और हम अच्छे दिनों के संकल्प के खोल में जीते रह गए 

कर्कश पथरीली सी जमीन

तना खड़ा इक नन्हा पौधा

 

जीने का है सुद्रढ़ संकल्प  ................शानदार 

दो कदम चढ़ना दो फिसलना

खुद से भी ज्यादा भार लिए

 

 पा गई मंजिल नन्ही चींटी .................हम्म्म्म सौरभ जी को पसीना आया इस बात पर तो ठीक ही आया ;)


प्रिय सीमा जी, आज बहुत दिनों बाद ओबिओ पर मिली आप देख कर असीम प्रसन्नता हुई ,आपकी सराहना पूर्ण समीक्षा ने मेरी कलम को ऊर्जावान बनाया दिल से आभारी हूँ अंतिम त्रिवेणी में जरूर संशोधन करुँगी ताकि गणित की जरूरत ना पड़े :)))))

आदरणीया राजेश जी .

अन्य जीव,  वनस्पति से हम सीख सकते हैं जिनके पास सिर्फ संकल्प है ,विकल्प नहीं।

 सुन्दर सार्थक  त्रिवेणी की  बधाई ॥

आ० अखिलेश जी,ये त्रिवेणियाँ आपको पसंद आई हार्दिक आभार आपका | 

बहुत गहरे भाव हैं आदरणीय राजेश कुमारी जी , संकल्प तो कठिन लक्ष्य के ही होते हैं, जैसे tough gets going when going gets tough . बधाई .

आ० डॉ विजय शंकर जी ,आपकी बात से पूर्णतः इत्तेफ़ाक रखती हूँ आपकी बधाई हृदय से स्वीकार सादर  |

कर्कश पथरीली सी जमीन

तना खड़ा इक नन्हा पौधा

 

जीने का है सुद्रढ़ संकल्प   .................. सुन्दर त्रिवेणी !

आदरणीया राजेश कुमारी जी सादर, इस सुन्दर दिए विषय को सार्थक करती प्रस्तुति पर सादर बधाई स्वीकारें.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
17 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
19 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service