For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक घोषणा:-महीने का सक्रिय सदस्य (Active Member of the Month)

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि OBO परिवार के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय OBO प्रबंधन द्वारा किया गया है, इसके लिये सितम्बर माह से प्रत्येक महीने के १ तारीख को सदस्य के पिछले महीने के गतिविधि को आधार मानकर OBO परिवार के किसी एक सदस्य का चुनाव "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) के रूप मे किया जायेगा तथा उनका छाया चित्र संक्षिप्त परिचय के साथ OBO के मुख्य पृष्ठ पर पूरे महीने के लिये लगाया जायेगा |

महीने का सक्रिय सदस्य ( Active Member of the Month ) का चुनाव करते समय OBO प्रबंधन निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगी,
१-ब्लॉग और फोरम पर सदस्य की सक्रियता रचना / टिप्पणी के रूप में,
२-chat पर सदस्य की सक्रियता,
३-अन्य सदस्यों के साथ व्यवहार,

आशा है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के इस कदम की सराहना आप लोगो से मिलेगी, यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य लिखेंगे |

संशोधन :-

1-ओ बी ओ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि माह अगस्त2011 से "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) का छाया चित्र ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर अत्यंत संक्षिप्त परिचय के साथ लगाया जायेगा |

2-ओ बी ओ देगा "महीने के सक्रिय सदस्य" को नकद पुरस्कार :-  माह जनवरी २०१२ से "महीने के सक्रिय सदस्य" (Active member of the month) को पुरस्कार स्वरूप ११०० रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार "ग्रिक्स टेक्नोलोजीज (प्रा) लिमिटेड", मोहाली (पंजाब) द्वारा प्रायोजित किया गया है. 

3-पुरस्कार राशि का बैंक ड्राफ्ट केवल भारत में भुगतेय और प्रमाण पत्र भारत के पते पर ही भेजा जायेगा |

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जाएगी , यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |
आप सबका अपना ही
एडमिन
OBO

Views: 27695

Reply to This

Replies to This Discussion

माह के सक्रिय सदस्य चुने जाने पर आ० उमेश कटारा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें| माँ शारदा की कृपा से आप इसी तरह इस मंच को समृद्ध बनाते  रहें | 

माह के सक्रिय सदस्य चुने जाने पर आदरणीय उमेश कटाराजी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

 Active Member of the Month आदरणीय उमेश कटारा जी को बहुत बहुत बधाई 

भाई उमेश कटारा जी को इस महीने के लिए सक्रिय सदस्य सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई. आप ऐसे ही सक्रिय बने रहें और इस मंच को अपनी भावनाओं, विचारों और मन के अनुगूंज से समृद्ध करते रहें- शुभकामनाएँ. सादर.

आदरणीय उमेश कटारा भाई को सक्रिय सद्स्य चुने जाके के लिये हार्दिक बधाइयाँ ।

कटारा जी

आपकी मेहनत रंग लाई i कोटिशः बधाई i आखिरकार एडमिन को आपकी याद आयी i सादर i

//आखिरकार एडमिन को आपकी याद आयी i //

?? ..

आदरणीय उमेश कटाराजी ही नहीं किसी के नाम को लेकर ’ऐडमिन’ के मन में कोई दुराग्रह नहीं था, न है. यह मैं अच्छी तरह से जानता हूँ.
हम-आप जो कुछ कहते या साझा करते हैं, उसका अन्वर्थ क्या कुछ हुआ करता है, या हो सकता है, उसका निहितार्थ स्पष्ट होना चाहिये. अतुकान्त विन्दु रचनाकर्म ही नहीं परस्पर संवादों में भी असहज स्थितियों का कारण हो जाते हैं.
सादर

(53) "महीने का सक्रिय सदस्य" सम्मान जनवरी - 2015
नाम:-
 मिथिलेश वामनकर

गृहस्थान:- बैतूल (म.प्र.)

वर्तमान स्थान:- जबलपुर (म.प्र.)

एक ऐसे निर्णय की सूचना जो प्रतीक्षित तो थी ही अवश्यंभावी भी थी. इस निर्णय के अपेक्षतया घोषित होने पर हृदय आश्वस्ति की अनुभूति कर रहा है !

आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी इस मंच के ऐसे धुरंधर सहयोगी हैं जिनकी सहजता, आत्मीयता, अध्ययनप्रियता तथा जिनके सुरुचिपूर्ण व्यवहार से मंच का वातावरण गरिमामय हुआ है. आपकी सक्रियता अन्यान्य जिज्ञासु सदस्यों के लिए मानसिक तोष का कारण बने.
आज मकरसंक्रान्ति के शुभकारी क्षणों में आपको विगत माह का सर्वाधिक सक्रिय सदस्य उद्घोषित होने पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई.
पूर्ण विश्वास है, कि आपका यह सहयोग सतत बना रहेगा.
साहित्य के क्षेत्र में आपका योगदान ज्वाजल्यमान हो.
शुभेच्छाएँ तथा शुभकामनाएँ

आदरणीय सौरभ सर, आप के स्नेह और आशीर्वाद से ही मंच पर सक्रिय हो पाया हूँ. आपका आभार हार्दिक धन्यवाद, नमन 

विगत माह का सर्वाधिक सक्रिय सदस्य उद्घोषित होने पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई श्री मिथिलेश वामनकर जी | साथ ही  उत्तरायण एवं मकर  संक्रांति की शुभ कामनाएं 

जनवरी माह का सक्रिय सदस्य घोषित किये जाने पर (जो मुझे अपेक्षित भी था) मिथिलेश जी को हार्दिक बधाई ओबिओ इसी तरह आपके सहयोग ,आपकी सतत रचना धर्मिता,आत्मीयता से सम्रद्ध होता रहे इसी  मंगल कामना  के साथ नव वर्ष ,मकरसक्रांति  की शुभकामनायें |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service