For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १८(Now closed with 1542 replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १८ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १७  कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १७  विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १८    

.
विषय - "सपने"

  आयोजन की अवधि- ७ अप्रैल २०१२ शनिवार से ९ अप्रैल  २०१२ सोमवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपने अपने सपनो को हकीकत का रूप. बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- 18  में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शनिवार ७ अप्रैल लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 26074

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

खूब खुश था हंसी ख्वाब मैं देखकर।
सातों सरगम दिशाएं बजाने लगी॥
वीणा के सुर सधे ख्वाब हसरत भरी
तू निसिदिन मुझी को सजाने लगी!
gustakhee maaf bindhyeshwaree bhai!

कैसी गुस्ताखी आदरणीय?बहरहाल आपको धन्यवाद।

वाह! बहुत खूब....विन्धेश्वरी भाई सादर बधाई.

हार्दिक आभार हबीब जी!

//मेरी आंखों में मस्ती सी छाने लगी।
महजबीं रात सपने में आने लगी॥//  बहुत खूब.

.
दिन में तारी है मुझ पे उसी का नशा।
शाम की जाम दिल को जलाने लगी॥ - "शाम की जाम?"

.
//रात ढलते ही पलकों के कमरे में आई।
मखमली याद बिस्तर सजाने लगी॥// बहुत बढ़िया - वाह !

.
//गुलबदन छू के बोली,हैं प्यासे अधर।
शारदा खुद ही वीणा बजाने लगी॥// क्या कहने हैं भाई विन्ध्येश्वरी जी - वाह.

.
//वादि-ए-हुश्न में रात गुजरी मेरी।
चांदनी राहे उल्फत दिखाने लगी॥// "वादि-ए-हुश्न" नहीं "वादी-ए-हुस्न"

.
//खूब खुश था हंसी ख्वाब मैं देखकर।
सातों सरगम दिशाएं बजाने लगी॥// यह ख्याल भी बहुत सुन्दर है.

1-'शाम की जाम?' मतलब शाम के समय पिया जाने वाला जाम।
2-वादि-ए की गुस्ताखी के लिए क्षमा प्रार्थना।
3-विस्तृत समीक्षात्मक वाह वाह के लिए हार्दिक धन्यवाद।

मेरे प्यारे भाई, "जाम" को "पुल्लिंग" की तरह इस्तेमाल किया जाता है. जबकि आपने "की जाम" कह कर उसका लिंग परिवर्तन ही कर दिया. बस उसी तरफ इशारा करना चाह रहा था.

सॉरी सर!इसके स्थान पर क्या सही हो सकता है?

रात ढलते ही पलकों के कमरे में आई।
मखमली याद बिस्तर सजाने लगी॥
गुलबदन छू के बोली,हैं प्यासे अधर।

सातों सरगम दिशाएं बजाने लगी॥....bahut khoob Vindhyeshwari prasad tripathi ji.

खुबसूरत प्रयास विन्धेश्वरी जी, बधाई स्वीकारें .....

अब कुछ मजाक के मूड में .....शाम की जाम दिल को जलाने लगी॥

सही बात है भाई शाम में बहुत जाम रहता है , रास्ता चलना मुश्किल :-)))))))))

अच्छे सपने सच्चे सपने, झूठे सपने रूठे सपने.

खट्टे सपने मीठे सपने, घर आये रूठे जो अपने.

हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, सब आपस में भाई भाई.

युगों युगों से कोशिश जारी, छोटी बात समझ न आयी.

हम सबका बस एक खुदा है एक ब्रह्म और एक सत्य है.

लड़ते क्यों आपस में हम सब, जबकि सबका एक लक्ष्य है.

सपने में हम सबसे मिलते फूल अमन के जैसे खिलते.

सपने देखें ऐसे हम सब, हम सबका हो एक ही रब

भाई मेरे गले मिलो अब देखा अभी तुम आये कब?

सपने देखें ऐसे हम सब, हम सबका हो एक ही रब, वाह, आमीन।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
7 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service