For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

परम स्नेही स्वजन,
पिछले दिनों भीषण सर्दी पड़ी और कुछ इलाके तो अभी भी उसकी चपेट में है, इस सर्दी का असर महाइवेंट पर भी दिखा| परन्तु अब मकर संक्रांति के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की आशा है और OBO के आयोजनों में भी रचनाओं और टिप्पणियों में बढ़ोत्तरी की आशा है| तो पिछले क्रम को बरकरार रखते हुए प्रस्तुत है जनवरी का लाइव तरही मुशायरा| गणतंत्र दिवस सन्निकट है, इसी को मद्देनज़र रखते हुए इस बार का तरही मिसरा देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत है और बहर भी ऐसी है की जो जन जन से वास्ता रखती है, राम प्रसाद बिस्मिल की "सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है"  वाली बहर पर प्रस्तुत है इस माह का तरही मिसरा

"देश के कण कण से और जन जन से मुझको प्यार है"

दे श के कण,  कण से और(औ) जन,  जन से मुझ को, प्या  र है
२ १ २ २        २   १    २    २                    २   १ २ २     २   १ २

फाइलातुन     फाइलातुन                  फाइलातुन     फाइलुन 
बहर है -बहरे रमल मुसमन महजूफ

नियम और शर्तें पिछली बार की तरह ही हैं अर्थात एक दिन में केवल एक ग़ज़ल और इसके साथ यह भी ध्यान देना है की तरही मिसरा ग़ज़ल में कहीं ना कहीं ज़रूर आये| ग़ज़ल में शेरों की संख्या भी इतनी ही रखें की ग़ज़ल बोझिल ना होने पाए अर्थात जो शेर कहें दमदार कहे|
मुशायरे की शुरुवात दिनाकं २१ Jan ११ के लगते ही हो जाएगी और २३ Jan ११  के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा|

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

 इस गाने को सुनिए और बहर  को पहचानिए|

Views: 13161

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

कहती दुनिया भारत जिसे, वो स्वदेश मेरा दमदार है
देश के कण कण से और जन जन से मुझको प्यार है

जहाँ एक तरफ दुनिया मग्न है गद्दारों की चाकरी में
मेरे देश में होता मानवता के रखवालों का सत्कार है

बैठा है जो भुजा फैलाये विशाल सिन्धु के आसन पर
कवच हिमालय धारण करता, अटल विश्व सरदार है

हनुमत स्वरुप है भारत मेरा करता हूँ में सिद्ध अभी
ह्रदय अयोध्या राम विराजे सो करत नमन संसार है

कब तक बचे रहोगे हमसे यों मासूमों के हत्यारों तुम
अब समय निकट है वो जब होना अंतिम शत्रु संहार है

तुम सुन लो क्या है भारत में, क्यों करता हूँ में बात बड़ी
जो देश पे अपनी जान लुटा दें, ऐसे वीरों की भरमार है
मुशायरे की शुरुआत देश भक्ति से ओतप्रोत रचना से करने के लिए भास्कर भाई को बहुत बहुत बधाई।
धन्यवाद धर्मेन्द्र जी  :)

वाह वाह भाष्कर भाई, क्या बात है , मुशायरे की आगाज इस बुलंद ख्याल मे , वाह बहुत बढ़िया , गिरह बहुत बढ़िया लगाईं है आपने साथ मे दूसरा शे'र .................

जहाँ एक तरफ दुनिया मग्न है गद्दारों की चाकरी में
मेरे देश में होता मानवता के रखवालों का सत्कार है,

आपने दुनिया वालों को आईना दिखा दिया है भाष्कर भाई , बेहतरीन ग़ज़ल पर दाद स्वीकार कीजिये और साथ ही मुशायरे का आगाज करने हेतु धन्यवाद |

बहुत धन्यवाद गणेश जी,ये तो आपका बड़प्पन है
बहुत हि सुन्दर रचना,, शुरुआत देशप्रेम से करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
धन्यवाद चन्दन जी :)
धन्यवाद शेष जी...आपकी रचना का भी इंतज़ार है
वाह ..बहुत ही जोश से भरी :)
धन्यवाद

बैठा है जो भुजा फ़ैलये विशाल सिन्धु के आसन पर,

कवच हिमालय धारण करता ,अटल विश्व सरदार है   ।बहुत सुन्दर पंक्ति , बधाई।

 

फ़िर भी एक बात आपसे कहना चाहूंगा कि आपकी अभिव्यक्यि उस छंद में नहीं है

जो दिया गया है, या यूं कहूं हर वाक्य में छंद बदल रहा है,पता नहीं क्यूं कमेन्ट करने

वाले अन्य साथियों ने ये जानते हुए भी नहीं लिखा शायद हमारी तहज़ीब हमें रोकती है।

थोड़ी ही मेहनत से छंद ग्यान पाया जा सकता है,भविष्य में ज़रूर कोशिश करें क्यूंकि

आपके अंदर कविता और ग़ज़ल की रूह विराजमान है।

धन्यवाद संजय जी

 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
3 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
7 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
15 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service