For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-९ ( Now Closed )

परम आत्मीय स्वजन !

पिछले "महा उत्सव" ने ओ बी ओ को पूरी तरह से होलीमय कर दिया है, जम कर आनंद लुटाई हुई और जम कर दोहा लिखाई हुई, रंग अबीर गुलाल के साथ भंग और पव्वा भी खूब चला..इसी आनंद के वशीभूत होकर इस बार का तरही मिसरा भी दिया जा रहा है|

इस बार का तरही मिसरा तंजो-मिजहा के जाने माने शायर जनाब हुल्लड मुरादाबादी जी की गज़ल से लिया गया है |

रोज पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जायेगा

2122 2122 2122 212

फाइलातुन फाइलातुन फाइलातुन फाइलुन

बह्र वही हम सबकी जानी पहचानी -बहरे रमल मुसमन महजूफ

रदीफ : हो जायेगा

काफिया : आ की मात्रा

अब पव्वा पी पी के लिखिए और चाहे जैसे लिखिए पर अपनी गज़ल तय शुदा समय (१५ मार्च से १७ मार्च) तक जरूर तैयार कर लीजिए |
गज़ल मजाहिया होनी चाहिए और अगर होली से रिलेटेड हो तो और अभी अच्छा है | साथ ही यह भी ध्यान देना है कि तरही मिसरा ग़ज़ल में कहीं ना कहीं ज़रूर आये तथा दिये गये काफिया और रदिफ़ का पालन अवश्य हो | ग़ज़ल में शेरों की संख्या भी इतनी ही रखें की ग़ज़ल बोझिल ना होने पाए अर्थात जो शेर कहें दमदार कहे |

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं १५मार्च दिन मंगलवार के लगते ही हो जाएगी और दिनांक १७ मार्च दिन वृहस्पतिवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |

नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश "OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-९ के दौरान अपनी ग़ज़ल पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी ग़ज़ल एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके इ- मेल admin@openbooksonline.com पर १५ मार्च से पहले भी भेज सकते है, योग्य ग़ज़ल को आपके नाम से ही "OBO लाइव तरही मुशायरा" प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा, ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |
"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

Views: 18674

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

जे बात  !!!!!!!!!!!!
प्रीतम मुंह देख कर क्यों बोलते हो????????

भाई मैंने तो पिछले साल ही लिख था की -

 

ये होली भी अजब त्यौहार है जिसमें न जाने क्यों 

बुजुर्गों को जवानी के रिसाले याद आते हैं 

वजा फ़रमाया भय्या !

क्या खबर थी फेल सारा फलसफा हो जाएगा ! 
बनके दूल्हा शेर मुझ सा भी गधा हो जाएगा ! 

 

अभी तक तो मैं भी शेर और मैं जो लिखूं वो भी शेर :)

बात मेरी मान ले शादी को लिल्लाह भूल जा,  
आज का राजा नहीं कल को प्रजा हो जाएगा !

 

आपकी सलाह सर माथे, मगर घर वालों को क्या आप समझाने आयेंगे ?

ठोकता हूँ रोज़ बोतल जब से यारों ने कहा,

"रोज पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जायेगा !" 
तिलक जी पीलिया के डर से अध्धी ठोक रहे हैं आप तो पूरी बोतल .... भगवान आपका भला करे  

इसकी पोनी टेल को देखूँ तो मनवा ये कहे,   
एक दिन सोनू हमारा सोनिया हो जाएगा ! 
बढ़िया बढ़िया बढ़िया :)

वो जो करना है दलाली कोयले की शान से   
जल्द गोरा लाल अपना, कालिया हो जाएगा ! 
मारो कहीं लगे वहीँ :)

क्या पता था छेड़ने का हश्र ये होगा गुरू,    
सैडलों से खोपडा ये, पिलपिला हो जाएगा !   
तो काहें नहीं माने , आप भी तिलक जी के अनुयायी बन गए हैं :)

गर सफेदी आ गई, मूछो में थोड़ी भी मियाँ,    
कल का छोरा एकदम से ही चचा हो जाएगा ! 
अभी तो बाल दाढ़ी सब काली है ... हुर्रे 
देख तो लेना हटाकर, मेक-अप की पर्त को, 
ये जो मुखड़ा है, मिनट में थोबड़ा हो जाएगा ! 
शादी बाद ,,, की बात है जी हमको का पता ?

मुँह रजाई में छुपा कर बीड़ियाँ चूसा ना कर, 

वर्ना लंका दहन सा कोई हादसा हो जाएगा ! 

 

ससुरी बीडी न हुई लेबंचूस हो गई 

बस बकाया डेढ़ दर्जन दाँत मेरे मुँह में हैं, 
जल्द ये मुँह "खोसला का घोसला" हो जाएगा ! 

 

हा हा हा तब तो आपको मिनरल डाईट का चार्ट अभी से बना लेना चाहिए 

बेटिकट बैठा तो हूँ मैं ट्रेन में डर भी लगे, 
आ गया टीटी कहीं तो ज़लज़ला हो जाएगा ! 

१० का पत्ता टिका दीजियेगा, आजकल रेट गिर गया है 


कल खिलाऊंगी बनाकर पूड़ियाँ मुन्ने तुझे, 
कल सुना दादू तेरा, घर से दफा हो जाएगा ! 

 

आदमी की जात ही ऐसी है ,,, लद्धड 

हनुमान जी की पूंछ जितनी लम्बी इस प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद वीनस भाई  !
वाह वाह लगता है पूरा क्रेट लेकर बैठे थे रम का तभी इतनी लम्बी और इतनी शानदार ग़ज़ल बनी। बहुत बहुत बधाई योगराज जी।
आपकी इनायतों का बहुत बहुत शुक्रिया धर्म भरा जी ! हकीकत तो ये है कि ये सारे शेअर दिल्ली से चेन्नई जाते हुए स्पाइस-जेट की फ्लाईट में कहे गए, और सामने सिर्फ २०० ML की पानी की बोतल ही थी !
:)

वाह री आपकी इमेजिनेशन 

 

पानी की बोतल में खम्भे का दीदार कर लिया 

 

जय हो 

वाह योगी भैया वाह...क्या शानदार लिखा है आपने...मुझे तो लग रहा है अभी ही होली है....बहुत ही तगड़ा रचना....आप सभी को होली की अग्रिम बधाई...
ये हुई ना सम्पादकी एंट्री ......एकदम झक्कास


क्या खबर थी फेल सारा फलसफा हो जाएगा !
बनके दूल्हा शेर मुझ सा भी गधा हो जाएगा !

हम तो पहले से ही सरेंडर हैं

बात मेरी मान ले शादी को लिल्लाह भूल जा,
आज का राजा नहीं कल को प्रजा हो जाएगा !

सारे कुंवारे लोग सुन लो ...

ठोकता हूँ रोज़ बोतल जब से यारों ने कहा,
"रोज पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जायेगा !"

बड़े अच्छे यार है .........पीलिया से कम बीमारी ही नहीं बताते है

इसकी पोनी टेल को देखूँ तो मनवा ये कहे,
एक दिन सोनू हमारा सोनिया हो जाएगा !

और सोनिया ....?

कर ले तू कंट्रोल अपनी रोटियों की सँख्या
वर्ना तू मेरी तरह से जाड़िया हो जाएगा !

पेट पे लात!!!!!!

वो जो करना है दलाली कोयले की शान से
जल्द गोरा लाल अपना, कालिया हो जाएगा !

कर्मों का फल इश्वर अवश्य देते हैं.....

क्या पता था छेड़ने का हश्र ये होगा गुरू,
सैडलों से खोपडा ये, पिलपिला हो जाएगा !

इसीलिए कई लोगो के सर पर बाल नहीं है ...ये ब्बात!!!

गर सफेदी आ गई, मूछो में थोड़ी भी मियाँ,
कल का छोरा एकदम से ही चचा हो जाएगा !

गर्निअर लगा लेंगे ...

देख तो लेना हटाकर, मेक-अप की पर्त को,
ये जो मुखड़ा है, मिनट में थोबड़ा हो जाएगा !

वो तो मेक अप के बाद भी हमारा वैसे ही रहता है....

मुँह रजाई में छुपा कर बीड़ियाँ चूसा ना कर,
वर्ना लंका दहन सा कोई हादसा हो जाएगा !

ये हालात??? सिगरेट खत्म हो गई क्या?

बस बकाया डेढ़ दर्जन दाँत मेरे मुँह में हैं,
जल्द ये मुँह "खोसला का घोसला" हो जाएगा !

कोई बात नहीं ...पीने के लिए दांत नहीं चाहिए ...

बेटिकट बैठा तो हूँ मैं ट्रेन में डर भी लगे,
आ गया टीटी कहीं तो ज़लज़ला हो जाएगा !

वीनस जी को फोन कर दीजियेगा ....बहुत जुगाड है उनका....

कल खिलाऊंगी बनाकर पूड़ियाँ मुन्ने तुझे,
कल सुना दादू तेरा, घर से दफा हो जाएगा !

वाकई मे....... अब बेचारे दादू को कौन पूछता है.....ठक से लगा आके

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
23 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service