For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-९ ( Now Closed )

परम आत्मीय स्वजन !

पिछले "महा उत्सव" ने ओ बी ओ को पूरी तरह से होलीमय कर दिया है, जम कर आनंद लुटाई हुई और जम कर दोहा लिखाई हुई, रंग अबीर गुलाल के साथ भंग और पव्वा भी खूब चला..इसी आनंद के वशीभूत होकर इस बार का तरही मिसरा भी दिया जा रहा है|

इस बार का तरही मिसरा तंजो-मिजहा के जाने माने शायर जनाब हुल्लड मुरादाबादी जी की गज़ल से लिया गया है |

रोज पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जायेगा

2122 2122 2122 212

फाइलातुन फाइलातुन फाइलातुन फाइलुन

बह्र वही हम सबकी जानी पहचानी -बहरे रमल मुसमन महजूफ

रदीफ : हो जायेगा

काफिया : आ की मात्रा

अब पव्वा पी पी के लिखिए और चाहे जैसे लिखिए पर अपनी गज़ल तय शुदा समय (१५ मार्च से १७ मार्च) तक जरूर तैयार कर लीजिए |
गज़ल मजाहिया होनी चाहिए और अगर होली से रिलेटेड हो तो और अभी अच्छा है | साथ ही यह भी ध्यान देना है कि तरही मिसरा ग़ज़ल में कहीं ना कहीं ज़रूर आये तथा दिये गये काफिया और रदिफ़ का पालन अवश्य हो | ग़ज़ल में शेरों की संख्या भी इतनी ही रखें की ग़ज़ल बोझिल ना होने पाए अर्थात जो शेर कहें दमदार कहे |

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं १५मार्च दिन मंगलवार के लगते ही हो जाएगी और दिनांक १७ मार्च दिन वृहस्पतिवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |

नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश "OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-९ के दौरान अपनी ग़ज़ल पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी ग़ज़ल एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके इ- मेल admin@openbooksonline.com पर १५ मार्च से पहले भी भेज सकते है, योग्य ग़ज़ल को आपके नाम से ही "OBO लाइव तरही मुशायरा" प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा, ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |
"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

Views: 17438

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

हुस्‍न की शहजादियों को मुँह लगाना छोडि़ये 
गर किसी को भा गया तो पोपला हो जायेगा।  
बहुत सही कहा आपने ! होली की शुभकामनायें !

लीजिए साहबान मेरी गज़ल झेलिये :)

 

एक दिन पव्वा पिला , वो रहनुमा हो जाएगा,

चार दिन अध्धी पिला दे तो खुदा हो जाएगा |

 

घर पहुँच ही जायेंगे पर पहले खम्बा खत्म कर,

किसको है बाईक चलाना फैसला हो जाएगा |

 

चिप्स सोडा बर्फ और नमकीन के बिन क्या मज़ा,

ये नहीं होंगे तो खम्बा अनमना हो जायेगा |

 

उसकी आखों में नशा है उसकी बातों में नशा

नालियां कहती हैं, वो इक दिन मेरा हो जाएगा |

 

आज जो काजू की बेटी से मुहब्बत कर रहा,

शर्तिया इक दिन वो देसी का सगा हो जाएगा |

 

मत परेशां हो अगर गुझिया में कीड़ा गिर गया,

तल के निकलेगा तो वो भी कुरकुरा हो जाएगा |

 

इक दिन पी, चार दिन तू सूंघ कर ही छोड़ दे,

“रोज़ पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जाएगा” |

कमाल है वीनस कमाल, अब तो देखना पड़ेगा कि जूही चावला जिस कुरकुरे का विज्ञापन करती है उसमें कितने कीड़े हैं। अब मैनें तो तय किया है कि कुरकुरे के साथ कोक पियो, बेरोक-टोक पियो, सारे कुरकुरे कीड़े मर जायेंगे। ये खम्‍बा मुझे नया संदर्भ लगा।

हा हा हा 

कोक वाला आईडिया सही है 

 

खम्भा = फुल 

अध्धी = हाफ 

पव्वा  = क्वाटर 

डिटाल = क्वाटर हाफ 

 

अब ये मत पूछियेगा मुझे कैसे पता 

:)

ग़ज़ब का ज्ञान है भाई, मैं तो इस बारे में निपट अज्ञानी हूँ।

मैं नये मित्रों से कहता हूँ कि भाई दारू और सिगरेट मैं कभी नहीं छोड़ सकता।

जब वो मेरा मुँह ताकते हैं तो स्‍पष्‍ट करता हूँ कि भाई चालू ही नहीं की।

सही है 

दारू और सिगरेट

ओके 

तो पान, तम्बाकू, चरस, गांजा, हशीश, हेरोइन, चिलम ये सब कब छोड़ रहे हैं ???

 

जल्दी करिये नहीं तो जो कान के पीछे दिख रहे हैं वो भी ... :)

ये क्‍या होते हैं?

ये सब वो पदार्थ हैं जिनकी वजस से आपको यह शेर लिखना पड़ा -

 

वक्‍त, यूँ सोचा न था, इक दिन हवा हो जायेगा 
जु़ल्‍फ़ से भरपूर ये सर, चॉंद सा हो जायेगा।

 

अरे वाह वीनस भाई क्या बात कही है ................

घर पहुँच ही जायेंगे पर पहले खम्बा खत्म कर,

किसको है बाईक चलाना फैसला हो जाएगा |.............यार इसके बाद बाइक चलाना कहा पड़ता है वो खुद चलती है |

 

मत परेशां हो अगर गुझिया में कीड़ा गिर गया,

तल के निकलेगा तो वो भी कुरकुरा हो जाएगा |......यह बहुत मजेदार है भाई , कुरकुरा हो जायेगा , थोडा कड़क तलना, वैसे भी खम्भे के बाद कहा पता चलने वाला की  कीड़ा है या मेवा |

 

बहुत बहुत बधाई यार , लग रहा है यह मुशायरा बहुत मजेदार होने वाला है |

 

 

"यार इसके बाद बाइक चलाना कहा पड़ता है वो खुद चलती है |"

 

बाईक, बाईक ही कहाँ रहती है "उड़न खटोला" बन जाती है

 

हा हा हा  

जय हो जय हो जय हो जय हो

 

मान गए उस्ताद आपके ज्ञान को 

 

कुरकुरी चीज तो मुझे बड़ी पसंद थी ..अब संभल कर खाना पड़ेगा 

 

हद है यार गुझिया को भी नहीं छोड़ा...

एक दिन पव्वा पिला , वो रहनुमा हो जाएगा,

चार दिन अध्धी पिला दे तो खुदा हो जाएगा |

 

ऐसे ही खुदा थोड़े न बनते है..बड़ी मेहनत करनी पड़ती है 

 

 

घर पहुँच ही जायेंगे पर पहले खम्बा खत्म कर,

किसको है बाईक चलाना फैसला हो जाएगा |

 

मुझे मत कहना वरना खम्भे में भिडा दूँगा 

 

चिप्स सोडा बर्फ और नमकीन के बिन क्या मज़ा,

ये नहीं होंगे तो खम्बा अनमना हो जायेगा |

 

मज़ा तो इनके बिना ही है ........सादगी के साथ 

 

उसकी आखों में नशा है उसकी बातों में नशा

नालियां कहती हैं, वो इक दिन मेरा हो जाएगा |

 

हम तो कबके हो चुके है 

 

आज जो काजू की बेटी से मुहब्बत कर रहा,

शर्तिया इक दिन वो देसी का सगा हो जाएगा |

 

तुम्हारे सिवा कुछ न चाहत करेंगे .....

 

मत परेशां हो अगर गुझिया में कीड़ा गिर गया,

तल के निकलेगा तो वो भी कुरकुरा हो जाएगा |

 

हम लोग मिल बाँट कर खायेंगे ...मज़ा आएगा 

 

इक दिन पी, चार दिन तू सूंघ कर ही छोड़ दे,

“रोज़ पव्वा पी लिया तो पीलिया हो जाएगा” |

 

अच्छी बात है ..अमल में लाया जायेगा 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
3 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मै मंच के प्रारंभिक दिनों से ही जुड़ा हुआ हूं। इसका बंद होना बहुत दुखद होगा। मुझे लगता है कि कुछ…"
Saturday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय गणेश जी, जितना कष्ट आपको यह सूचना देते हुए हो रहा है, उतना ही कष्ट हम सब को यह सुनने में हो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service