For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

धारावाहिक कहानी :- मिशन इज ओवर (अंक-4)

मिशन इज ओवर (कहानी )

लेखक -- सतीश मापतपुरी

अंक 1 पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करे

अंक 2 पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करे

अंक ३ पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करे

अंक - चार

एक दिन रहमत अली विकास के घर सुबह-सुबह ही पहुँचा I वह काफी खुश था I उसने विकास को बताया कि हमारी संस्था का नाम दूर-दूर तक फैल चुका है I कल देर शाम शहर से एक लेडी डॉक्टर स्वेच्छा से चिकित्सा-सेवा संस्था को देने के लिए यहाँ आ गयी हैं, उनका कहना है कि इस नेक काम में वह हमारे साथ हैं I रहमत का कहना था कि यदि एक डॉक्टर कुछ समझाये तो लोग आसानी से एतबार कर सकते हैं I रहमत की इस बात से विकास भी पूरी तरह सहमत था I डॉक्टर से मिलने के लिए विकास रहमत के साथ तुरंत चल पड़ा, लेकिन जब वह लेडी डॉक्टर से मिला तो उसके पैरों के नीचे से ज़मीन सरक गयी I ........वक़्त की आँधी एक बार फिर अतीत के पन्नों को फड़फड़ाने लगी........... सामने सुनीता खड़ी थी I दोनों एक दूसरे को देखकर हतप्रभ थे,पर रहमत अली पर यह जाहिर नहीं होने दिया कि दोनों पूर्व परिचित हैं............शिष्टाचार को प्राथमिकता देते हुए दोनों ने एक दूसरे को नमस्कार किया, पर एकांत मिलते ही विकास खुद को रोक नहीं पाया और सुनीता से पूछ बैठा --' तुम यहाँ?....गाँव में?...शहर में पली-बढ़ी, सुकुमार लड़की...यह किस रास्ते पर चल पड़ी हो?......तुम्हारी शादी हुयी?...तुम्हारे डैडी यहाँ आने...........I ' सुनीता ने बीच में ही टोकते हुए कहा--'सिर्फ तुम्ही बोलना जानते हो क्या?.........मैं शहर की हूँ..... गाँव में कैसे रहूँगी........मेरी शादी हुयी या नहीं..........I ' कहते-कहते क्षण भर को सुनीता ठहर गयी....स्थिर नज़रों से एक पल के लिए उसने विकास को देखा............पल दो पल के लिए दोनों की नज़रें आपस में मिलीं..........भाषा सिर्फ ज़ुबां की ही नहीं होती,नज़रों की भी अपनी भाषा होती है I एक पल में ही जानें कितनी बातें हो गयीं I दूसरे ही पल एक झटके से सुनीता ने अपनी नज़रे फेर ली और बीच में छोड़ी हुयी अपनी बात पर आ गयी I उसने विकास को धिक्कारते हुए कहा-'तुम तो अपना फरमान सुनाकर चल दिए..अपना पता- ठिकाना , कुछ तो नहीं बताया....... एक पल को भी यह नहीं सोचा कि किसी के अरमानों पर कुठाराघात करके जा रहे हो...........? तुम्हारे जाने की बात सुनकर मेरे दिल पर क्या ........I ' कहते -कहते सुनीता का गला रूँध गया I अपनी आँखों में बिन चाहे भी छलक आये अश्कों को छिपाने का असफल प्रयास करते हुए सुनीता ने कहा ' तुमने तो यह सब जानना भी जरुरी नहीं समझा........मैंने तो कभी सोचा भी न था कि हम दोनों फिर से एक दूसरे के सामने इस तरह से आ खड़े होंगे I ............ विकास,तुम्हें नहीं लगता ............ कि मुझे लेकर तुम्हें संजीदा होने का अब कोई हक नहीं? ................ अपनी ज़िन्दगी अपने ढँग से गुजारने का मुझे पूरा अधिकार है.......... मैं एक डॉक्टर हूँ.......... और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए काम करने को अपने जीवन का मिशन बनाया है........I ' सामने से रहमत अली को आते देख सुनीता को बीच में ही चुप हो जाना पड़ा I ............... क्रमश:

अंक 5 पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करे

Views: 498

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Er. Ambarish Srivastava on September 5, 2011 at 11:31pm

बहुत अच्छी कहानी लिखी आपने !बहुत बहुत बधाई आपको !  किसी भी परिस्थिति में इंसान को हार नहीं माननी चाहिए विकट से विकट स्थिति में भी इंसान को जीने के लिए कोई न कोई मिशन मिल ही जाता है ! :-)

Comment by satish mapatpuri on August 16, 2011 at 2:20am

धन्यवाद गुरूजी

Comment by Rash Bihari Ravi on August 15, 2011 at 8:27pm
sir aap aise dorahe par lakar khada kar diye bechare ko

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 14, 2011 at 10:37pm

cliche - hackneyed opinion, वहीवहीपन.

 

Comment by satish mapatpuri on August 14, 2011 at 10:16pm

 कुछ क्लिशे है................

आदरणीय सौरभजी, कहानी पर टिपण्णी हेतु साधुवाद. आपकी टिपण्णी से निःसंदेह मैं लाभान्वित होता हूँ. "सॉरी सर" पर आपकी टिपण्णी का लाभ नहीं उठा पाया.उपरोक्त का मैं आशय नहीं समझ पाया हूँ . यदि अन्यथा न लें तो स्पष्ट करने की कृपा करें.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 14, 2011 at 9:58pm

कहानी बढ़ रही है..  कुछ क्लिशे है. पर चलिये.

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service