For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल (निगलते भी नहीं बनता उगलते भी नहीं बनता)

1222-1222-1222-1222

निगलते  भी  नहीं  बनता  उगलते  भी  नहीं  बनता 

हुई  उनसे  ख़ता  ऐसी   सँभलते  भी   नहीं  बनता 

इजारा  बज़्म  पे ऐसा  हुआ  कुछ   बदज़बानों  का

यहाँ रुकना भी ज़हमत है कि चलते भी नहीं बनता 

जुगलबंदी हुई जब से ये शैख़-ओ-बरहमन की हिट

ज़बाँ  से शे'र  क्या  मिसरा निकलते भी नहीं बनता 

रक़ीबों को  ख़ुशी  ऐसी मिली हमको  तबाह करके

कि  चाहें  ऊँचा उड़ना  पर  उछलते भी नहीं बनता 

ख़ुद अस्मत नोच  के  ख़ुद ही जताते  झूटी  हमदर्दी 

जहाँ  में  ऐसे  लोगों  से तो  मिलते भी  नहीं  बनता 

रफ़ू करना भी मुश्किल है लगा जो ज़ख्म इस दिल पर

गरेबाँ  चाक   ऐसा  है  कि  सिलते  भी  नहीं  बनता 

ज़मीं  के  तिफ़्ल  होकर  वो  करें  दावा  ख़ुदाई  का

बिना रब की  रज़ा  के जिनसे हिलते भी नहीं बनता 

"मौलिक व अप्रकाशित" 

 

Views: 849

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on December 7, 2020 at 9:28pm

जनाब बसंत कुमार शर्मा जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद सुख़न नवाज़ी और हौसला अफ़ज़ाई के लिए बहुत शुक्रिया। प्रतिक्रिया में विलम्ब के लिए क्षमा चाहता हूँ। सादर। 

Comment 

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on December 7, 2020 at 9:26pm

जनाब बृजेश कुमार 'ब्रज' जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद सुख़न नवाज़ी और हौसला अफ़ज़ाई के लिए बहुत शुक्रिया। प्रतिक्रिया में विलम्ब के लिए क्षमा चाहता हूँ। सादर। 

Comment by बसंत कुमार शर्मा on November 9, 2020 at 7:08pm

आ. अमीरूद्दीन जी, सादर अभिवादन 

अच्छी ग़ज़ल हुई है,  बधाई स्वीकारें 

  

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on November 3, 2020 at 8:26pm

वाह बहुत ही खूबसूरत ग़ज़ल कही है अमीरुद्दीन जी...बधाई

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on October 29, 2020 at 11:11am

आदरणीय चेतन प्रकाश जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद सुख़न नवाज़ी और हौसला अफ़ज़ाई के लिए मशकूर हूँ, क्रिया विशेषण पर आपकी राय अनुकरणीय ह, तामील बजा लाता हूँ और आपको एक बार फिर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। सादर। 

Comment by Chetan Prakash on October 28, 2020 at 10:04pm

अच्छी ग़ज़ल हुई, 'अमीर' साहब, बधाई ! हाँ, मतला, आपका अतिरिक्त ध्यान माँगता लगता है, शायद, रब्त का अभाव है। आप खुद दोहराएंगे तो स्पष्ट हो जाएगा। कहना न होगा, मतला ग़ज़ल का सबसे प्रमुख कथ्य होता है। अतः स्वयंमेव स्पष्ट होना चाहिए। कदाचित अगर आप मतले के सानी मिसरे में क्रिया विशेषण कैसी के बजाय ऐसी रख लें तो भाव स्वतः स्पष्ट हो जाएगी, इति।

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on October 28, 2020 at 8:45pm

मुहतरमा रचना भाटिया जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद, सुख़न नवाज़ी, हौसला अफ़ज़ाई और तनक़ीद के लिए बेहद मशकूर हूँ। मुहतरमा दूसरे शे'र में ख़फ़ीफ़ तक़ाबुल-ए-रदीफ़ (ऐसा तक़ाबुल-ए-रदीफ़ जिसे कहने या पढ़ने से रदीफ़ होने का भ्रम न हो) नज़र-अन्दाज़ करने के क़ाबिल है। ग़ज़ल के मतले में क़ाफ़िया "लते" सेट किया गया है जिसका निर्वहन पूरी ग़ज़ल में किया गया है अख़ीर के तीनों अशआर में भी। उम्मीद है बात पहुँची होगी। सादर। 

Comment by Rachna Bhatia on October 28, 2020 at 3:14pm
  1. आदरणीय अमीरुद्दीन'अमीर'जी आदाब। बेहतरीन ग़ज़ल हुई।बधाई। आदरणीय दूसरे शे'र में तक़ाबुल-ए-रदीफ़ है । आख़िरी तीनों अश्आर में शायद क़ाफ़िया बदल गया है। सादर।
Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on October 27, 2020 at 10:30am

आदरणीय लक्षमण धामी 'मुसाफ़िर' जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद सुख़न नवाज़ी और हौसला अफ़ज़ाई के लिए शुक्रिया। सादर। 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on October 27, 2020 at 7:49am

आ. भाई अमीरूद्दीन जी, सादर अभिवादन । अच्छी गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
18 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
18 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
20 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
22 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service