For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चारागर की ख़ता नहीं कोई.
दर्दे-दिल की दवा नहीं कोई.

आप आये न मौसमे-गुल में,
इससे बढ़कर सज़ा नहीं कोई.

ग़म से भरपूर है किताबे-दिल,
ऐश का हाशिया नहीं कोई.

देख दुनिया को अच्छी नज़रों से,
सब भले हैं बुरा नहीं कोई.

सच का हामी है कौन पूछा तो,
वक़्त ने कह दिया नहीं कोई.

है सफ़र दश्ते-नाउम्मीदी का,
मौतेबर रहनुमा नहीं कोई.

अपने ही घर में हैं पराये हम,
बेग़रज़ राबता नहीं कोई.

इस तअ्‍‌फ्फ़ुनज़दा जहाँ में आज,
रूह अफ़ज़ा हवा नहीं कोई.

क्यों झुके सर ‘लतीफ़’ के आगे,
आदमी है ख़ुदा नहीं कोई.‌‍


©अब्दुल लतीफ़ ख़ान (दल्ली राजहरा).

Views: 546

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sonam Saini on November 2, 2012 at 4:09pm

khubsurat ghazal ................

Comment by सूबे सिंह सुजान on October 22, 2012 at 12:11am
bhut khoob
Comment by Abhinav Arun on October 21, 2012 at 11:48am

शानदार ग़ज़ल आदरणीय श्री अब्दुल जी - ये शेर ख़ास है -

अपने ही घर में हैं पराये हम,
बेग़रज़ राबता नहीं कोई.

वैसे हर शेर बाकमाल कहा है आपने बधाई !!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 20, 2012 at 9:40am

किस एक शेर की कहूँ ? पूरी ग़ज़ल बहुत ही ऊँचे मेयार की है, लतीफ़ भाई.  दिल से दाद कुबूल फ़रमायें.

सच का हामी है कौन पूछा तो,
वक़्त ने कह दिया नहीं कोई.

वाह-वाह !

Comment by ajay sharma on October 19, 2012 at 10:29pm

चारागर की ख़ता नहीं कोई.
दर्दे-दिल की दवा नहीं कोई. wah mat ala very good

आप आये न मौसमे-गुल में,
इससे बढ़कर सज़ा नहीं कोई.   very good

ग़म से भरपूर है किताबे-दिल,
ऐश का हाशिया नहीं कोई.  wah wah wah sher

देख दुनिया को अच्छी नज़रों से,
सब भले हैं बुरा नहीं कोई.  bahut khoob kya baat hai really really good

सच का हामी है कौन पूछा तो,
वक़्त ने कह दिया नहीं कोई.    satirical ,,,,truly said 

है सफ़र दश्ते-नाउम्मीदी का,
मौतेबर रहनुमा नहीं कोई.       bahut kuch kah diya hai ---idealogy of today's leadership

अपने ही घर में हैं पराये हम,
बेग़रज़ राबता नहीं कोई.         bahut khoob sher hai zanab

इस तअ्‍‌फ्फ़ुनज़दा जहाँ में आज,
रूह अफ़ज़ा हवा नहीं कोई.       kafas me hai ye insaan ander to zyada hi pollution hai 

क्यों झुके सर ‘लतीफ़’ के आगे,
आदमी है ख़ुदा नहीं कोई.‌‍        kya baat hai khush kar diya dil 

 

Comment by सूबे सिंह सुजान on October 19, 2012 at 9:30pm

wah bhai i bhut khoob hai............


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on October 18, 2012 at 11:06am

इस लाजवाब ग़ज़ल के लिए ढेरों ढेर दाद पेश कर रहा हूँ अब्दुल लतीफ़ खान साहिब, कबूल फरमाएं.

Comment by वीनस केसरी on October 18, 2012 at 12:28am

वाह लतीफ़ साहिब वाह

वाह वाह वा
बस हुजूर
वाह और वाह

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
yesterday
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service