For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

देखा है

क्रूर वक़्त को,

पैने पंजों से नोचते

कोमल फूलों की मासूमियत

और बिलखते बिलखते

फूलों का बनते जाना पत्थर,

 

देखा है

पत्थर को गुपचुप रोते

फिर कोमलता पाने को

फूल सा खिल जाने को

मुस्काने को, खिलखिलाने को,

 

देखा है

अटूट पत्थर का

फूल बन जाना

फिर कोमलता पाना

महकना, मुस्काना, इतराना,

 

देखा है

सब कुछ बदलते

आकाश से पाताल तक

फिर भी मैं वही हूँ सर्वदा....

न फूल, न पत्थर, न कारण

मात्र दृष्टा,

सब कुछ बदलते जाने का.

Views: 450

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on March 12, 2013 at 9:05am

आदरणीया प्राची जी:

 

आज आपकी यह उत्कृष्ट रचना पुन: पढ़ी,

लगा कि इसमें उपनिष्दों का सार पढ़ा।

 

इसे लिखने के लिए धन्यवाद!

 

विजय


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on February 12, 2013 at 2:48pm

आदरणीय सौरभ जी, रचना के कथ्य को अनुमोदित करने के लिए आपका हार्दिक आभार.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 12, 2013 at 12:08am

वाह ! बहुत सुन्दर !!!

खेद है, यह रचना आज देख पाया ! .. . अति उच्च कथ्य का सार्थक प्रस्तुतिकरण हुआ है.

हार्दिक बधाई. .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on February 11, 2013 at 11:59pm

इस अभिव्यक्ति को सराह कर प्रोत्साहित करने के लिए आ. विजय निकोर जी, प्रदीप कुशवाहा जी, शालिनी कौशिक जी, अशोक कुमार रक्ताले जी, चंद्रेश कुमार जी, और लक्ष्मण प्रसाद लड़ीवाला जी, आप सबकी ह्रदय से आभारी हूँ, सादर.

Comment by vijay nikore on December 10, 2012 at 8:07pm

प्राची जी,

दार्शनिक्ता से भरपूर इस सुन्दर रचना के लिए बधाई।

विजय निकोर

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on December 1, 2012 at 3:38pm

देखा है

सब कुछ बदलते

आकाश से पाताल तक

फिर भी मैं वही हूँ सर्वदा....

न फूल, न पत्थर, न कारण

मात्र दृष्टा,

सब कुछ बदलते जाने का.

सुन्दर अभिव्यक्ति, बधाई,

आदरणीय प्राची जी, सादर 

Comment by shalini kaushik on November 26, 2012 at 11:56pm

sundar bhavpoorn prastuti

Comment by Ashok Kumar Raktale on November 26, 2012 at 9:15pm

आदरेया प्राची जी 

                     सादर, बहुत सुन्दर द्विभाव प्रस्तुत करती रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें.

Comment by Dr. Chandresh Kumar Chhatlani on November 26, 2012 at 7:40pm

बहुत उम्दा डा. प्राची सिंह जी, जितना कुछ इस कविता ने देखा है, वो सब कुछ देखा है जीवन में|

फूलों से पत्थर - पत्थर के आन्सू और फिर पत्थर से फूल| और जो ना बदला है वो है द्रष्टा, जो अकर्ता - निर्विकार है|

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 26, 2012 at 11:29am
सुन्दर भाव रचना, पत्थर दिल भी रोता है, समय आने पर हँसता है खिलखिलाता है 
कनु जाने जो पत्थर क्रूर लग रहा है, अहिल्या हो, क्रूर कहे या नियति से पत्थर बन,
फिर समय आने पर वास्तिवक रूप में आ खुशाल हो । बदलते देखते है पर हा तो वही 
आपने लिखा है बिलकुल सही हार्दिक बधाई डॉ प्राची सिंह जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 6
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Feb 5
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Feb 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service