For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(रचना 1996 में एक संस्थान के निदेशक को समर्पित थी, पर आज के राष्ट्रीय सन्दर्भ में भी सटीक लगती है)


मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें

शिकायत जायज़ है, प्रजा साथ नहीं

कल तक थे जहां, हैं वहीं के वहीं

दिखता नहीं काम का आलम अब कहीं

जरा कुछ करके, मिसाल कायम करें.

मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें

नुमाइश बेबसी की हर कोई कर गया

हर बार मिल गया, वादा हमें नया

पालक बनकर जरा अपनी करें दया

खेती आश्वासनों की, कृपया और ना करें

मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें

नींव के पत्थर गए, इमारत खो रही

संचित की जिल्द में, बातें वही की वही

तामीर कुछ करो कि मिले मंजिलें नई

ठोस योगदान की, अब तो नींव धरें!

मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें

अपनों में करते हैं, खोज बेगानों की

राह तो बनी है फकत, अफसानों की

बारात सजाते रहे, खुद के अरमानों की

कुछ तो करम कभी, औरों पर भी करें

मुखिया पद की आन, महाराज!  कुछ करें

सपने बहुत देख लिए, अब तो जाग जाएं

हर वक्त एक ही राग बार बार  क्यों गाएं

एक के बाद एक साथी- भाग न जाएं

उत्तरायण इच्छुक भीष्मजी! पहले रण तो करें!

मुखिया पद की आन, महाराज!  कुछ करें

Views: 437

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 3, 2013 at 8:27am

खेती आश्वासनों की, कृपया और ना करें

मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें.........बहुत खूब!

आदरणीय सुरेन्द्र वर्मा साहब सादर बहुत सुन्दर रचना. हार्दिक बधाई स्वीकारें.

Comment by बृजेश नीरज on May 1, 2013 at 11:24pm

आदरणीय सुरेन्द्र जी बहुत सुन्दर रचना! आपको ढेरों बधाई। आपकी अगली रचना की प्रतीक्षा रहेगी।
सादर!

Comment by डा॰ सुरेन्द्र कुमार वर्मा on May 1, 2013 at 7:07pm

आदरणीय केवल प्रसादजी, लक्ष्मण प्रसादजी, अखिलेशजी, प्रदीप कुशवाहजी, कुन्तीजी,

औरआगे भी प्रेरणास्पद प्रोत्साहित करती टिप्पणी देने वाले अन्य सभी का आभार. बहुत संकोच के साथ इन रचनाओं को दिन की रोशनी में ला रहा हूँ .... अपनी शैली के लिए परिचितों में वैसे भी आलोचना का पात्र रहा हूँ की किसी को भी कुछ भी कह देता हूँ...परन्तु प्रयत्न रहता है की शालीनता बनी रहे और क्षोभ, जिसे आम लोग "भड़ास" कहते हैं. व्यक्त हो जाए. आप सब के आशीर्वाद रहे तो आगे भी कुछ प्रस्तुति देने का साहस कर पाउँगा 

Comment by coontee mukerji on May 1, 2013 at 6:51pm

सपने बहुत देख लिए, अब तो जाग जाएं

हर वक्त एक ही राग बार बार  क्यों गाएं

एक के बाद एक साथी- भाग न जाएं

उत्तरायण इच्छुक भीष्मजी! पहले रण तो करें!

मुखिया पद की आन, महाराज!  कुछ करें.........बहुत सुंदर , यह बात आज भी बड़ी खूबसूरती

से निभायी जा रही है./ up to date  रचना के लिये हार्दिक बधाई ./सादर / कुंती

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 1, 2013 at 5:25pm

aaj bhi prasangik hae badhai, sir ji sadr 

Comment by akhilesh mishra on May 1, 2013 at 10:16am

bahut sundar.verma ji badhai  swikare

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 1, 2013 at 9:16am

सत्रह वर्ष पूर्व लिखी रचना आज भी उतनी ही सामयिक क्योंकि हम आज भी वही है बल्कि मुखियाजी दायित्व
निर्वाह मेंतो और भी तल्ख़ टिप्पणी के लायक है,अब तो मुखिया जी न पद छोड़ना चाहते, न चीन के खिलाफ
कुछ करना चाहते संसद भी नहीं चल रही - 
उत्तरायण इच्छुक भीष्मजी! पहले रण तो करें!
मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें
अतः मुख्या जी को पद की आन रखने के सलाह आज भी प्रासंगिक, हार्दिक बधाई श्री सुरेंद्र वर्माजी

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 1, 2013 at 8:04am

आ0 सुरेन्द्र जी, वाह!....’’सपने बहुत देख लिए, अब तो जाग जाएं
हर वक्त एक ही राग बार बार क्यों गाएं
एक के बाद एक साथी. भाग न जाएं
उत्तरायण इच्छुक भीष्मजी! पहले रण तो करें!
मुखिया पद की आन, महाराज! कुछ करें’’ सुन्दर। बधाई स्वीकारे। सादर,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service