For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अन्वेषण - (रवि प्रकाश)

मंज़िल-मंज़िल ढूँढ़ा जिसको,रस्ते-रस्ते खोजा है;
मस्जिद-मस्जिद रोज़ पुकारा,मंदिर-मंदिर पूजा है।
कभी तलाशा महफ़िल-महफ़िल,परबत-परबत छाना है;
गलियों-गलियों खूब टटोला,नगरी-नगरी माना है।
गर्म सुनहले आतप में भी,खिलती नर्म बहारों में,
बहुतेरे हम भटक चुके हैं,सिकता भरे कछारों में।
सागर-सागर,नदिया-नदिया,कितने गोते खाए हैं;
अंतरिक्ष की सीमाओं का,अतिक्रमण कर आए हैं।
कुछ मझधारों ने भरमाया,कुछ लहरों ने धोया भी;
क्या-क्या पा जाने की धुन में,जाने क्या कुछ खोया भी।
मदिरा की मस्ती में जिसको,अधरों से टकराया था;
डगमग-डगमग उठते पग में,साथ खड़े ही पाया था।
लेकिन बेसुध घड़ियों में भी,प्राणों का विस्तार नहीं;
हर बहलावा एक छलावा,पीड़ा से निस्तार नहीं।
इसका आँचल,उसका दामन,कुछ भी काम नहीं आया;
रूपचन्द्र भी ढलते देखे,मलिन पड़ी कंचन-काया।
आँख मूँद कर करें भरोसा,किसको अपना मन दे दें;
किसको भेंट करें सुख-सपने,मदमाता यौवन दे दें।
प्रश्न यहाँ पर लाखों सच्चे,उत्तर लेकिन झूठे हैं;
सब कुछ पी जाने की इच्छा,प्याले लेकिन टूटे हैं।
संतापों के राजभवन में,पीड़ा ही बस रानी है;
दुख ही सबकी रामकथा है,खुशियाँ आनी-जानी हैं।
भँवर,लहर,माझी,पतवारें,मानो तो अपना मन है;
हँसी,उदासी,सावन,फागुन,अपने ही तो आँगन है।
अपने अंतरतम में आख़िर,जीवन का उपहार मिला;
जिसके पीछे बाहर भटके,धड़कन के ही द्वार मिला।

मौलिक व अप्रकाशित।

Views: 664

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Prakash on August 6, 2013 at 2:57pm
आप दोनों का हार्दिक धन्यवाद।।।
Comment by वेदिका on August 6, 2013 at 1:51pm

अहा !! निसंदेह सुन्दरता 

अपने अंतरतम में आख़िर,जीवन का उपहार मिला;
जिसके पीछे बाहर भटके,धड़कन के ही द्वार मिला। ...!

बधाई आपको, आपने इन्हें रचा !! 

Comment by विजय मिश्र on August 6, 2013 at 12:02pm
"लेकिन बेसुध घड़ियों में भी,प्राणों का विस्तार नहीं;
हर बहलावा एक छलावा,पीड़ा से निस्तार नहीं। "

"संतापों के राजभवन में,पीड़ा ही बस रानी है;
दुख ही सबकी रामकथा है,खुशियाँ आनी-जानी हैं।"

"अपने अंतरतम में आख़िर,जीवन का उपहार मिला;
जिसके पीछे बाहर भटके,धड़कन के ही द्वार मिला।" --ये पंक्तियाँ आर्स वाक्य से कम नहीं किसी टोही जाग्रत मनुष्य के लिए . अनन्य भाव इसे पढते समय अंतर्मन में उठे . बहुत प्रभावित करते हैं इसके पवित्र भाव . साधुवाद रवि प्रकाशजी .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
10 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Sunday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Saturday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service