For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रोज नया त्यौहार (दोहे)- लक्ष्मण लडीवाला

सभी सहह्रदयी सदस्यों को नव वर्ष की हार्दिक मंगल कामनाएँ

 

स्वागत हो नव वर्ष का, दे सुन्दर उपहार,
मधुर गीत रच दे सके, शब्द सुमन मनुहार |
 
नए वर्ष की प्रथम किरण, दे सुन्दर अहसास,
नया जोश संचित करे, रचे नया इतिहास |
 
नवजीवन श्रृंगार से, रच नूतन संगीत,
नयी चेतना दे सके, नया सुगम नवगीत | 
 
सात्विक मन की सोच से,नित नूतन आकार 
नए वर्ष की भोर का, सुधि मन से सत्कार |
 
जीवन में माने नहीं, कभी न मन की हार,
मन की बगिया में मने, रोज नया त्यौहार |
 
सिद्धि मिले नव वर्ष में,सद्कर्मों का साथ,
स्वच्छ  ह्रदय मन भाव हो, पाँव पड़े सद्पाथ |
 
मन में नित नव कल्पना, समय जाय न व्यर्थ,  
सोच समझ कर धैर्य से, निर्णय लेता अर्थ |
(मौलिक व् अप्रकाशित)

Views: 925

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on January 1, 2014 at 5:28pm

नूतन वर्ष २०१४ की हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ आपका हार्दिक आभार श्री नाद्दिर खान भाई और श्री श्याम नारायण वर्मा जी 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on January 1, 2014 at 5:26pm

 वर्ष २०१४ का आपका हर दिन आपको उर्जावान रख प्रगति पथ पर अग्रसर करे इन्ही शुभ कामनाओं के साथ 

आपका हार्दिक आभार आदरणीया कुन्ती मुकर्जी, महिमा श्री जी और सविता मिश्रा जी | सादर 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on January 1, 2014 at 5:24pm

आज से वर्ष २०१४ का आपका हर दिन आपको उर्जावान रख प्रगति पथ पर अग्रसर करे इन्ही शुभ कामनाओं के साथ 

आपका हार्दिक आभार श्री सत्यनारायण सिंह जी, ससरी गिरिराज भंडारी जी, और श्री अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी 

Comment by Shyam Narain Verma on January 1, 2014 at 2:50pm

 

 नव वर्ष आप एवं आपके परिवार के लिए अपार खुशियाँ, सुख, शांति एवं समृद्धि लाये-

नववर्ष पर सुंदर सकारात्मक रचना हेतु बधाई...

Comment by savitamishra on January 1, 2014 at 1:50pm

मनमोहक

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on January 1, 2014 at 12:49pm

लक्ष्मण भाई नव वर्ष की शुभ कामनाओं के साथ आपको इस सुंदर दोहे की भी हार्दिक बधाई॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 1, 2014 at 11:08am

आदरणीय लक्ष्मण भाई , शुभ कामनायें देते आपके सभी दोहे बहुत सुन्दर लगे ॥ आपको बधाइयाँ ॥ नये साल की आपको भी बधाई ॥

Comment by नादिर ख़ान on December 31, 2013 at 11:13pm

अदरणीय लक्ष्मण जी सभी दोहे उम्दा हैं । मनमोहक प्रस्तुति ...

नये साल की बहुत सारी शुभकामनायें ।

Comment by coontee mukerji on December 31, 2013 at 10:04pm
जीवन में माने नहीं, कभी न मन की हार,
मन की बगिया में मने, रोज नया त्यौहार |
 
सिद्धि मिले नव वर्ष में,सद्कर्मों का साथ,
स्वच्छ  ह्रदय मन भाव हो, पाँव पड़े सद्पाथ |.....शुभकामनाएँ सहित.
 ..
Comment by MAHIMA SHREE on December 31, 2013 at 8:26pm
सिद्धि मिले नव वर्ष में,सद्कर्मों का साथ,
स्वच्छ  ह्रदय मन भाव हो, पाँव पड़े सद्पाथ |
 
मन में नित नव कल्पना, समय जाय न व्यर्थ,  
सोच समझ कर धैर्य से, निर्णय लेता अर्थ |....... बहुत ही सुंदर .. दोहावली ..आदरणीय लक्ष्मण सर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनायें सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
yesterday
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service