For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक बड़ा हादसा (लघुकथा)

फैक्ट्री में हुए एक भयानक हादसे में उसे अपनी दोनों टाँगे गंवानी पड़ गई, जबकि उसके तीन साथियों को जान से हाथ धोना पड़ा था.
"तुम्हें ठीक होनें में तो अभी बहुत समय लगेगा, जबकि एक महीने के बाद ही तुम्हारी रिटायरमेंट है। इसलिए मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि तुम्हें एक महीना पहले ही रिटायर कर दिया जाए।”  उसका हाल चाल पूछने आए सहकर्मियों में से एक ने उसे सूचित किया
“चलो कोई बात नहीं यार, भगवान का शुकर मनायो कि जान बच गई।” दूसरे ने दिलासा देते हुए कहा. 
"हमारे उन तीन साथियों का क्या हुआ जिनकी मौत हो गई थी ?" उसने उदास स्वर में पूछा
"उन सब के बेटों को नौकरी दे दी गई है." उत्तर मिला 
कोने में बैठे अपने बेरोजगार बेटे और उसके तीन बच्चों को देख आज उसे अपने ज़िंदा बच जाने का बेहद अफ़सोस हो रहा था।
.
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 693

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by annapurna bajpai on August 14, 2014 at 11:46pm

bahutबहुत खूब , यथार्थ  चित्रण 

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on August 14, 2014 at 11:20pm

दुखद सच लेकिन बढ़िया लघुकथा ! जीवनदान भी इस बेरोजगारी पर भारी पड़ रहा है, कितना दुखदायी है |

सुन्दर लघुकथा के लिए बधाई आदरणीय रवि प्रभाकर जी |

Comment by ram shiromani pathak on August 14, 2014 at 12:43pm

बहुत ही मार्मिक  प्रस्तुति आदरणीय हार्दिक बधाई आपको 

Comment by Meena Pathak on August 13, 2014 at 2:23pm

दिल को झकझोरती लघुकथा हेतु बधाई आदरणीय 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 12, 2014 at 11:26pm

बहुत ही बढ़िया लघुकथा. इंसानी आवश्यकताएं या विवशता भी उसे क्या कुछ नही सोचने पर मजबूर कर देती है. बहुत -२ बधाई आपको आदरणीय रवि जी

Comment by विनय कुमार on August 12, 2014 at 9:43pm

अपने जिन्दा होने का पछतावा , ऐसा माता , पिता ही कर सकते है अपने बच्चों के लिए | बहुत संवेदनशील विषय पर एक सुन्दर कहानी प्रस्तुत की आपने , बहुत बहुत बधाई |

Comment by Shubhranshu Pandey on August 12, 2014 at 8:32pm

आदरणीय रवि प्रभाकर जी, 

जिंदा होने के गम को आपने बखुबी सामने रखा है. सुन्दर कथा.

सादर.

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 12, 2014 at 8:26pm
ज़िंदा बचने का पछतावा , या अपने होने का पछतावा या अपने अस्तित्व का ही पछतावा , किस पछतावे की बात करें या क्यों न एक जीवन ऐसा बनाये जिसमें सबकी खुशहाली की बात करें . पूरी जीवन शैली पर सोचने को मजबूर करती है यह कहानी, उस परिवेश को क्या कहिये जहां हर अच्छाई की व्यवस्था एक बुरा विकल्प बन जाए , वैसे भी किसी ठोस व्यवस्था के अभाव में हम न जाने कब से वैकल्पिक व्यस्थाओं में ही जी रहें हैं.
हादसा / घटना परक इस कहानी के लिए बधाई .

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 12, 2014 at 8:23pm

पुत्र मोह में पिता अपनी जान  तक देने को तैयार रहते हैं पर बच्चे !!! बहुत कुछ कहती है ये कहानी ,पिता को तो अपने जीवित होने का अफ़सोस हो ही रहा था बेटे बहु के दिल में भी क्या ऐसा ही कुछ  चल रहा होगा ....

सुन्दर कहानी ...बधाई आपको आ० रवि प्रभाकर जी 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 12, 2014 at 8:12pm

मार्मिक

जिदा बच जाने का पछतावा ---?  काश बच्चे इस दर्द को समझते  !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service