For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

छोट जात -- लघु कथा

बरामदे की सीढ़ियाँ देख , कजरी नीचे खड़ी हो गई , संकोच वश उसके कदम ऊपर बढ़ ही नहीं रहे थे ॥ लाली ने उसको पुकारा -'आओ  ना , वहाँ क्यों  खड़ी हो ? कजरी सकुचाते हुये बोली -' का है कि हम छोट  जात है न , और हंम लोगन का  बड़े लोगन के घर की चौखट के भीतर नहीं जाना होत है अइसा हमारी माई कहे रही !!'  लाली ने उसका हाथ पकड़ा और ऊपर खींच लिया , ' चलो भी !! '  अंदर पहुँच कर बड़ी सी हवेली देख कजरी की अंखे चौंधिया गई । ' लागे है बहुत बड़े लोग हैं ' मन मे सोचा उसने । धीरे धीरे अंदर बढ़ती गई एक कमरे का किवाड़ थोड़ा खुला था और मालिक  का बेटा किसी नौकरानी को बार बार पकड़ कर घसीट रहा था । वह बेचारी बार बार हाथ छुड़ा कर भागती और अपना काम करने लगती । कजरी के कदम ठिठक गए । वह लाली से बोली - ' उ कउन है जो भीतर बैठे है । और उ हमरी सहेली है रामकली !!  ' लाली ने भीतर झाँका रामकली सफाई कर रही थी और छोटे मालिक उसको अपनी गंदी नियत से ताकने मे लगे थे । मन ही मन बुदबुदाई लाली - ' ले आज इसकी बारी ,  कहने को मुआ ऊंच जात  है , ससुरा जात  के नाम का कलंक !!!  ' और आगे बढ़ ली । 

अप्रकाशित और मौलिक 

अन्नपूर्णा बाजपेई 

Views: 756

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 10, 2014 at 6:15pm

व्यभिचार पर चोट करती रचना में जात-पाँत के भेद भाव पर भी जोरदार तमाचा मारा है | बहुत सुंदर सन्देश देती लघु कथा 

के लिए हार्दिक बधाई आद अन्नपूर्ण बाजपाई जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 10, 2014 at 10:04am

समाज के ऊँच नीच के मुद्दे पर बढ़िया व्यंगात्मक लघु कथा लिखी है प्रिय अन्नापूर्णा जी,किन्तु इस कहानी का अंत कजरी के रिएक्शन से  होता तो ज्यादा  बेहतर होता ,अभी तो कहानी का अंत ये सोचने को विवश कर रहा है की जब लाली को वहां के माहौल का पता था तो वो अपनी सखी कजरी को जबरदस्ती वहां क्यों लाई? इसके अंत को थोडा ट्विस्ट करके बहुत ही रोचक कहानी बनाई जा सकती है ..बहुत बढ़िया विषय  चुना है आपने हार्दिक बाधाई आपको.   

Comment by ram shiromani pathak on September 8, 2014 at 10:56am
बहुत ही सटीक व्यंग आदरणीया अन्नपूर्णा जी।।। बहुत बहुत बधाई आपको।। सादर
Comment by annapurna bajpai on September 7, 2014 at 11:07pm

आपको कथा पसंद आई आ0 आकुल जी , मेरा मनोबल बढ़ा , आपका हार्दिक धन्यवाद 

Comment by Dr. Gopal Krishna Bhatt 'Aakul' on September 7, 2014 at 8:43pm

छोटे बड़े की खाई आज भी जस की तस है। ईश्‍वर जाने कब बदलेंगे हालात। प्रेमचंद की लघुकथायें याद हो आईं। सुंदर लिखा है आपने, बधाई हो अन्‍नपूर्णा जी। 

Comment by annapurna bajpai on September 7, 2014 at 4:49pm

आ0 गोपाल नारायण जी आपने अपनी स्नेह मई उपस्थिति से मुझे कृतार्थ किया है आपके मशविरे का शुक्रिया । 

Comment by annapurna bajpai on September 7, 2014 at 4:47pm

आ0 शिजू जी आपकी स्नेही प्रतिक्रिया और मशविरे का हृदय से स्वागत करती हूँ , आपका आभार 

Comment by annapurna bajpai on September 7, 2014 at 4:46pm

आ0 वंदना जी आपका आभार 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on September 7, 2014 at 12:55pm

अनुपमा जी

आपकी कथा का व्यंग्यार्थ बहुत अच्छा है i शिज्जू शकूर जी ने जो कहा वह भी विचारणीय है i


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 7, 2014 at 9:39am

विषय बहुत अच्छा लिया है आपने प्रस्तुति भी अच्छी है मगर क्षमा कीजियेगा लघुकथा के विषय में मेरा अल्पज्ञानी मस्तिष्क कह रहा है कि थोड़ा और इसे कसा जा सकता है। प्रयास के लिये सादर बधाई,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
23 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service