For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल-झील सा शीतल चाँद से सुन्दर लिख्खा है |

झील सा शीतल चाँद से सुन्दर लिख्खा है
हमने जो देखा है मंज़र लिख्खा है

अबजद हव्वज़ का भी जिन को इल्म नहीं
दुनिया ने उन को भी सुख़नवर लिख्खा है

आज उसी पर फूल वफ़ा के खिलते हैं
तुमने जिस धरती को बंजर लिख्खा है

पढ़कर देखो मेरी इन तहरीरों को
तुमको ही उन्वान बनाकर लिख्खा है

कुछ लोगों ने दौर-ए-ख़िज़ाँ के बारे में
कमरे में फूलों को सजाकर लिख्खा है

हमने बग़ावत करके सारी दुनिया से
महरूमी का नाम सिकन्दर लिख्खा है

"समर कबीर"
मौलिक/अप्रकाशित

Views: 1649

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 24, 2015 at 1:05am

आदरणीय समर कबीर जी, आपकी ग़ज़ल तो उम्दा और बेहतरीन होती ही है, आज आपके साहित्य के प्रति समर्पण से भाव विभोर हूँ , नमन करता हूँ आपको .. और भाई जी को बहुत बहुत आभार,धन्यवाद जिन्होंने आपकी रचनाओं से हमे परिचित कराया. 

Comment by Hari Prakash Dubey on February 24, 2015 at 12:02am

आदरणीय समर कबीर जी,अभी खुरशीद साहब का पोस्ट पढ़ा तो जानकारी मिली ,नमन है आपको और आपके सुपुत्र को !सादर 

Comment by Samar kabeer on February 23, 2015 at 11:45pm
जनाब गिरिराज भंडारी जी, आदाब अर्ज़ करता हूँ,बहुत बहुत शुक्रिया आपकी इनायतों का,मेरा बेटा भी आपसे कुछ कहना चाहता है
अंकल आपकी ख़िदमत में आदाब पेश करता हूँ,आपने ठीक फ़रमाया पिता की सेवा भी इबादत का दर्जा रखती है और मैं यह इबादत करता रहूँ इसके लिये मुझे आशिर्वाद दीजिये|

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on February 23, 2015 at 11:11pm

आदरणीय समर भाई , गज़ल तो आप बेमिसाल कहते  ही हैं , ये गज़ल भी बहुत खूब कही है , हर शे र लाजवाब हैं । दिली मुबारकबाद कुबूल करें ॥

आदरणीय समर भाई , आदरणीय खुर्शीद भाई  से आपकी आँखों के विषय में जानकारी मिली । आपके प्रति और आपके साहबजादे के प्रति दिल मे इज़्ज़त बढ गई , ग़ज़ल गोई के लिये ऐसा समर्पण बिरला ही देखने को मिलता है , और ऐसे साहबज़ादे भी नसीबवालों को मिलते हैं । ख़ुदा आपकी लेखनी को खूब बरकत दे । और हाँ , साहबजादे , ख़ुदा आपको हर खुशी अता करे , आप जो सेवा कर रहे हैं वो ख़ुदा की इबादत से किसी दर्ज़ा कम नहीं है ॥

Comment by दिनेश कुमार on February 23, 2015 at 10:30pm
Oh...abhi paDa hai sir ji....bahut jhatka laga mujhe.. AFsos hua
Comment by Samar kabeer on February 23, 2015 at 10:26pm
जनाब ख़ुर्शीद जी ,आदाब,आपका बहुत बहुत शुक्रिया कि आपने मंच को मेरी मजबूरी से आगाह किया मैं नहीं जानता कि कितने भाईयों और बहनों ने इसे पढ़ा होगा ?
अपना एक शैर आपके माध्यम से पेश करना चाहूँगा :-
"कौन देगा अब सहारा सूझता कुछ भी नहीं
बुझ गई आँखों की बीनाई किसे आवाज़ दूँ" |
Comment by Samar kabeer on February 23, 2015 at 10:13pm
जनाब दिनेश कुमार जी,उमेश कटारा जी,गुमनाम जी,हरी प्रकाश दुबे जी,आदाब,हौसला अफ़ज़ाई के लिये आप सभी हज़रात का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ |
Comment by khursheed khairadi on February 23, 2015 at 9:27am

आज उसी पर फूल वफ़ा के खिलते हैं
तुमने जिस धरती को बंजर लिख्खा है

पढ़कर देखो मेरी इन तहरीरों को
तुमको ही उन्वान बनाकर लिख्खा है

आदरणीय समर कबीर सर , क्या ख़ूब ग़ज़ल हुई है ,बधाई आपको |मतला कमाल का हुआ है और मक्ते ने तो जान लेली वा...ह 

हमने बग़ावत करके सारी दुनिया से
महरूमी का नाम सिकन्दर लिख्खा है

मंच से सादर निवेदन है कि कबीर साहब आँखों से मा'ज़ूर (विवश) है ,आपके साहबजादे ही आपकी रचनाओं को पोस्ट करते हैं और सभी पोस्ट रचनाएं और टिप्पणियाँ पढ़कर सुनाते हैं |इसी विवशता के चलते कबीर साहब कई रचनाओं पर पोस्ट नहीं कर पाते ,इसे अन्यथा न लें |मैं अपने दफ़्तर और घर के सामान्य कामकाज़ के चलते हुये भी मंच को पूरा समय नहीं दे पाता हूं ,ऐसे में कबीर साहब की सक्रियता और समर्पण को देखकर दंग रह जाता हूं |इनके साहबजादे साहब का भी शुक्रगुजार हूं कि वे पूरी तन्मयता से हमे कबीर साहब की उम्दा रचनाओं से रूबरू करवा रहें हैं |सर नमन आपको |

सादर अभिनन्दन | 

Comment by Hari Prakash Dubey on February 23, 2015 at 2:29am

आदरणीय समर कबीर जी शानदार रचना है // हमने बग़ावत करके सारी दुनिया से

महरूमी का नाम सिकन्दर लिख्खा है// वाह ...बधाई प्रेषित !

Comment by gumnaam pithoragarhi on February 22, 2015 at 5:17pm

पढ़कर देखो मेरी इन तहरीरों को तुमको ही उन्वान बनाकर लिख्खा है वाह सर खूब ग़ज़ल कही है बधाई स्वीकारें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service