For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल :-सभी कहते हैं अच्छा बोलता है

बह्र:- फ़ऊलुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन

सभी कहते हैं अच्छा बोलता है
जो हम बोलेंगे तोता बोलता है

हमारा काम क्या उन महफ़िलों में
जहाँ दौलत का नश्शा बोलता है

कोई लोरी सुनाओ,गीत गाओ
अधूरा एक सपना बोलता है

ज़रा महकी हुई ज़ुल्फों की ठंडक
कई रातों का जागा बोलता है

मैं सच्चाई की बातें कर रहा हूँ
समझते हैं दिवाना बोलता है

तिरी शक्ति है अपरम पार मौला
तिरे आगे तो गूंगा बोलता है

छुपाए से नहीं छुपती हक़ीक़त
ज़बाँ चुप हो तो चहरा बोलता है

बंधे हैं एकता की डोर से हम
गवाही में तिरंगा बोलता है

कोई महमान आने को है शायद
हमारी छत पे कौआ बोलता है

ग़ज़ल कहना नहीं है खेल कोई
सुना तुमने ,"समर" क्या बोलता है

"समर कबीर"
मौलिक/अप्रकाशित

Views: 1589

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on April 4, 2015 at 11:02pm

जनाब निर्मल नदीम जी,आदाब,
"ग़ज़ल कहना नहीं है खेल कोई
सुना तुमने,"समर" क्या बोलता है"

नदीम जी,15 साल की उम्र से ग़ज़ल कह रहा हूँ,शाईरी मुझे विरसे में मिली है,10 मुस्तनद उस्तादों की गोद में पल कर बड़ा हुवा हूँ,शाईरी के पचास साला अदबी सफ़र में एक मिसरा भी बह्र से ख़ारिज नहीं कहा है |

आप कहते हैं मेरा ये मिसरा :-

"तिरी शक्ति है अपरम पार मौला"

बह्र से ख़ारिज है,जबकी ऐसा है नहीं,"शक्ति" शब्द उर्दू में चार हरफ़ी है,इस लिहाज़ से ये मिसरा बह्र से ख़ारिज नहीं है,मैने ये मिसरा जान बूझ कर हिन्दी शब्दों में लिखा,मैं चाहता तो इस मिसरे को उर्दू अलफ़ाज़ से भी सजा सकता था,अब रही बह्र के अरकान लिखने की बात,आपने लिखा है कि मैने बह्र ग़लत लिखी है,इस बह्र के अरकान फ़ऊलुन फ़ाईलातुन फ़ाईलातुन बिल्कुल सही है,इसे इस तरह भी लिख सकते हैं :-

"मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन",जैसा की आपने लिखा है,यह भी ठीक है,जनाब सौरभ पाँडे जी ने मेरी पिछली ग़ज़ल जो इसी बह्र में थी,इस तरफ़ हल्का सा इशारा मुझे दिया था,मुझे वहीं इस बात की वज़ाहत कर देना थी,आज ग़ज़ल का हर पाठक ग़ज़ल पढ़ने से पहले ही उसपर तनक़ीद का मन बना लेता है फिर ग़ज़ल पढ़ता है,और कोशिश करता है की अपने ज्ञान के मुताबिक़ उसमें कोई ऐब निकाल कर बताए,इस तरह वो ग़ज़ल से कोई फ़ैज़ हासिल नहीं कर पाता,ग़ज़ल उर्दू की सिन्फ़ है,इसे किसी भी भाषा में कहो क़दीम पैमाने पर ही रखना होगा,आपने मेरी ग़ज़ल में शिर्कत की,मेरी हौसला अफ़ज़ाई की इसके लिये मैं आपका तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ |

Comment by Samar kabeer on April 4, 2015 at 10:15pm
जनाब गिरिराज भंडारी जी,आदाब,आप ग़ज़ल के पारखी हैं ,हौसला अफ़ज़ाई के लिये तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ |
Comment by Samar kabeer on April 4, 2015 at 10:11pm
आली जनाब डा.विजय शंकर जी,आदाब,आप जैसे विद्वान की शिर्कत ग़ज़ल में हो गई,लिखना सार्थक हुवा,हौसला अफ़ज़ाई के लिये तहे दिल से शुक्रिया |
Comment by Neeraj Neer on April 4, 2015 at 6:18pm

वाह वाह जनाब मतले का शेर क्या गज़ब ढा रहा है ..... बहुत गहरे अर्थ लिए ..... सभी कहते हैं अच्छा बोलता है
जो हम बोलेंगे तोता बोलता है........ दिली दाद मेरी ओर से ॥ 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on April 4, 2015 at 5:52pm

छुपाए से नहीं छुपती हक़ीक़त
ज़बाँ चुप हो तो चहरा बोलता है--------वह वह कबीर साहेब , बेहतरीन .

Comment by umesh katara on April 4, 2015 at 2:10pm

वााहहहहहहहहहहह वाहहहह
बंधे हैं एकता की डोर से हम
गवाही में तिरंगा बोलता है

Comment by Dr Ashutosh Mishra on April 4, 2015 at 1:39pm

बंधे हैं एकता की डोर से हम
गवाही में तिरंगा बोलता है..बेहतरीन 

कोई महमान आने को है शायद
हमारी छत पे कौआ बोलता है... बहुत बढ़िया   आदरणीय समर जी इस अच्छी ग़ज़ल के लिए तहे दिल बधाई सादर 

Comment by Nirmal Nadeem on April 4, 2015 at 12:18pm

बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है जनाब क्या कहने वाः वाह वाह। बधाई स्वीकारें।

आपका ध्यान एक शेर पे चाहूंगा। आपने लिखा है

तिरी शक्ति है अपरम पार मौला
तिरे आगे तो गूंगा बोलता है

यहाँ शक्ति शब्द से मिसरा ख़ारिज हो रहा है क्योकि शक्ति का वज़न २ १ होता है जबकि आपने २२ पे लिया है। कुछ लोग इस तरह भी लिखते है लेकिन जहाँ तक मेरा मानना कि ग़ज़लों में अपभ्रंश शब्द नही इस्तेमाल करते। इससे ग़ज़ल की स्वाभाविकता नष्ट होती है। इसे इसप्रकार ले सकते है , अगर आपको अच्छा लगे

तेरी ताक़त है लामहदूद मौला
तेरे आगे तो गूंगा बोलता है।

आपने बहर ग़लत लिखी है ये यूँ होती है
मफ़ाईलुन मफ़ाईलुन फ़ऊलुन

बहुत बहुत बधाई। शुक्रिया।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 4, 2015 at 12:14pm

मैं सच्चाई की बातें कर रहा हूँ
समझते हैं दिवाना बोलता है

छुपाए से नहीं छुपती हक़ीक़त
ज़बाँ चुप हो तो चहरा बोलता है

कोई महमान आने को है शायद
हमारी छत पे कौआ बोलता है  --- आदरनीय समर भाई , बहुत लाजवाब ग़ज़ल कही है , दिली मुबारक बाद हरेक शे र के लिये !!

Comment by Dr. Vijai Shanker on April 4, 2015 at 10:46am
मैं सच्चाई की बातें कर रहा हूँ
समझते हैं दिवाना बोलता है
तिरी शक्ति है अपरम पार मौला
तिरे आगे तो गूंगा बोलता है
छुपाए से नहीं छुपती हक़ीक़त
ज़बाँ चुप हो तो चहरा बोलता है
इतनी सरल भाषा में इतनी बड़ी बड़ी बातें बोल दी आपने।नमस्कार , बहुत खूब आदरणीय जनाब समर कबीर साहब , बहुत खूब , एक एक शेर बहुत कुछ बोलता है , बहुत बहुत बधाई , इस खूबसूरत प्रस्तुति पर , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
5 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service