For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

माँ , रहती हो हर पल मेरे साथ .....

जब निकलता हूँ घर से बाहर , चाहे मैं पलटकर देखूं ना देखूं
खड़ी रहती हो तुम दरवाज़े पर ही जब तक हो ना जाऊं ओझल गली के मोड़ पर ,
और फिर चलने लगती हो साथ मेरे दुआओं के रूप में .....

नींद ना आये जब मुझे तो गुज़ार देती हो सारी रात ,
थपकियाँ देते हुए मेरे माथे पर ,
और सो जाता हूँ मैं सुकून से .....

कभी जो आना-कानी करूँ खाने के नाम पे ,
तो यूं खिलाती हो अपने हाथों से ,
मानो भूख मेरी शांत होती हो और तृप्त तुम्हारी आत्मा...

यूं तो जाने कितनी ही गलतियों को मेरी,
देखकर भी कर जाती हो अनदेखा चुपचाप ,
पर, जो दर्द की एक भी लकीर उभर आती है चेहरे पर
तो एक पल में पहचान लेती हो उसे .....

उलझ जो जाता हूँ जिंदगी के सवालों में कभी ,
झट से सुलझा देती हो उन्हें ,
जैसे चुटकियों में सुलझा दिया करती थीं गणित के उन कठिन सवालों को .....

निराश हो जाऊं ग़र कभी अपने ही असफल प्रयासों से ,
तो पूरे सुकून से बस इतना ही कहती हो कि "बहुत अच्छा किया "
और दे देती हो प्रेरणा अनगिनत सफल प्रयासों के लिए...

माँ ,
तुमसे ही है अस्तित्व मेरा ,
तुम ही जीवन हो ,
तुम हो तो मैं हूँ ... माँ ||

Views: 463

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Veerendra Jain on July 5, 2011 at 1:13pm
Vasudha ji... bilkul sahi kaha aapne shabdon ko banakar maa ko bayaan nahi kiya ja sakta...isliye main bas wo likhne ki koshish ki jo roz hota hai...pasand karne ke liye bahut bahut dhanyawad...
Comment by Vasudha Nigam on July 5, 2011 at 12:59pm
मा को शब्दो मे बता पाना बेहद कठिन हैं, बहुत ही खूबसूरती से व्याख्यान किया हैं आपने..
Comment by Veerendra Jain on May 12, 2011 at 11:36pm
 Ganesh ji , Arun ji , Ashish ji... maa ke baare men jitna kaha jaye utna kam hai... aap logon ne rachna pasand kar mera protsahan badhaya..iske liye bahut bahut aabhar...
Comment by आशीष यादव on May 12, 2011 at 1:52pm
maine bhi isi ma ke upar kuchh likha tha. dekh lijiyega.
http://www.openbooksonline.com/profiles/blogs/5170231:BlogPost:20628
Comment by आशीष यादव on May 12, 2011 at 1:48pm

mata akhir mata hi hoti hai.

bahut sundar rachna hai ma ke upar. mera badhai kubul kare.

Comment by Abhinav Arun on May 10, 2011 at 1:14pm
sachmuch maa ke sneh kee koi barabaree naheen wo har haal men apnee santaan ko sukhee rakhna chaahtee hai .behad prabhaav kaaree rachna keliye virendra jee badhaae sweekareen >

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 10, 2011 at 11:35am

तो यूं खिलाती हो अपने हाथों से ,
मानो भूख मेरी शांत होती हो और तृप्त तुम्हारी आत्मा.

बेहद खुबसूरत ख्याल, यही तो है माँ की ममता, अपने मुह के निवाले को भी माँ हमारे मुह में डाल देती है, हे माँ सच धरती पर तुमसे बड़ा और महान कोई नहीं |


जो दर्द की एक भी लकीर उभर आती है चेहरे पर
तो एक पल में पहचान लेती हो उसे

यही तो बात है, इक माँ ही है जो अपने बच्चे के हर हाव भाव को पहचान लेती है, माँ की नज़रों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है |

माँ ,
तुमसे ही है अस्तित्व मेरा ,

 

यथार्थ है वीरेन्द्र जी , बधाई इस खुबसूरत रचना हेतु |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service