For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रस्म ए उलफ़त की बात करते हैं

रस्म ए उलफ़त की बात करते हैं
हम मुहब्बत की बात करते हैं

वहशते ग़म के साथ रहके भी
हम मसर्रत की बात करते हैं

जो इशारे हैं उनकी आँखों के
सब शरारत की बात करते हैं

ज़िक्र होता है वस्ल का जब भी
वो क़यामत की बात करते हैं

पूछता है जो कोई हाले दिल
उसकी रहमत की बात करते हैं

दिल में क्या है बयां नहीं करते
बस सियासत की बात करते हैं

क्यूँ डरें इश्क़ में ज़माने से
हम बग़ावत की बात करते हैं

जो लुटेरे थे क्या हुआ उनको
क्यूँ हिफ़ाज़त की बात करते हैं

जिनको इल्मे वज़ू नहीं 'सूरज'
वो इबादत की बात करते हैं

डॉ सूर्या बाली 'सूरज'
(मौलिक एवं अप्रकाशित)
1. उलफ़त =प्रेम 2. वहशते ग़म= दुख का डर 3. मसर्रत= खुशी 4. वस्ल= मिलन 5. रहमत= कृपा 6. सियासत= राजनीति 7. हिफ़ाज़त= सुरक्षा 8. इल्मे वज़ू = नमाज़ से पहले पानी से खुद को साफ करने का ज्ञान 7. इबादत = पूजा

Views: 911

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on September 10, 2016 at 5:53pm

बहुत ही खूबसूरत ग़ज़ल हुई आदरणीय

Comment by अलका 'कृष्णांशी' on September 3, 2016 at 4:20pm

पूछता है जो कोई हाले दिल
उसकी रहमत की बात करते हैं---वाह ! बहुत  खूब !  आदरणीय 

Comment by Ganga Dhar Sharma 'Hindustan' on August 27, 2016 at 7:03pm

क्यूँ डरें इश्क़ में ज़माने से
हम बग़ावत की बात करते हैं.....बहुत खूब..........डॉ. साहब.........बधाई......

Comment by anupam choubey on August 26, 2016 at 1:24pm

उत्तम

Comment by vijay nikore on August 22, 2016 at 3:58pm

बहुत ही खूबसूरत ! लुत्फ़ आ गया ।

Comment by kanta roy on August 16, 2016 at 12:13pm

दिल में क्या है बयां नहीं करते
बस सियासत की बात करते हैं---वाह ! बहुत  खूब ! बधाई  आपको  आदरणीय सूर्या बाली जी .

Comment by Sushil Sarna on July 26, 2016 at 4:19pm

रस्म ए उलफ़त की बात करते हैं
हम मुहब्बत की बात करते हैं

वहशते ग़म के साथ रहके भी
हम मसर्रत की बात करते हैं
वाह आदरणीय बहुत ही दिलकश अशआर हुए हैं। इस खूबसूरत ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई सर।

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on July 19, 2016 at 7:56pm

आदरणीय मनन जी, आदरणीय रवि शुक्ल जी, आदरणीय अशोक भाई, आदरणीय  गिरिराज जी आप सभी साहित्यकारों का दिल से शुक्रिया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 18, 2016 at 9:00pm

आदरणीय सूर्या बाली भाई , बहुत खूबसूरत गज़ल हुई है , दिल से बधाइयाँ स्वीकार करें ।

Comment by Ashok Kumar Raktale on July 18, 2016 at 6:52pm

ज़िक्र होता है वस्ल का जब भी
वो क़यामत की बात करते हैं.......वाह ! बहुत खूब.

आदरणीय डॉ. सुर्याबाली जी सदर, बहुत खूबसूरत गजल कही है. बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें. सादर.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service