For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रामभरोसे (लघुकथा)राहिला

"अरे अब चुप भी हो जा।लड़के के नम्बर तेरे नाराज़ होने से बढ़ नहीं जायेंगे।जैसे तू डाक्टर बन गया ,वो भी बन जायेगा।सीटें तो मिलनी ही हैं वो कहाँ जाएँगी।"
"आप उसे बढ़ावा ना दें पिताजी!"
"अरे भई!मैं उसे कोई बढ़ावा नहीं दे रहा।बस,तू अब ये किच-किच बंद कर।मेरी तबियत वैसे भी सुबह से कुछ ठीक नहीं हैं।कह कर वो धम्मसे सौफे पर गिर गए और पसीने - पसीने हो गए।
"क्या हुआ आपको? "घबराकर राजेश ने उन्हें सम्हाला।लेकिन जल्दी ही एक हृदय रोग विशेषज्ञ होने के नाते उसे समझते देर ना लगी ,मामला हृदयघात का है।
"राहुल...!,राहुल!जरा जल्दी आ ।उन्होंने अपने पुत्र को आवाज़ दी।
"जी! पापा जी!"लड़का आवाज़ सुन तुरंत आ गया ।
"जरा जल्दी से पेन कागज़ लेकर आ ।मैं कुछ इंजेक्शन लिख कर दे रहा हूँ, फौरन ले आ।तेरे दादा को हार्ट अटैक आया है।"
"जी!,अभी लाया ।"वो फिर अंदर की ओर दौड़ा।राजेश ने फौरन कुछ इंजेक्शन एक पर्चे पर लिख दिए।
"अरे सुन राहुल!वहीं पास में डाक्टर शर्मा बैठते हैं ना उन्हें भी बुला लाना।" वे कराहते हुए बोले।
"जी!"कह कर वो मेडिकल की ओर दौड़ा।
"हद करते हैं पिताजी!उसे क्यों बुलाया ?वो क्या कर लेगा ।मैं क्या मर गया हूँ।"
उसके होते हुए इस तरह किसी दुसरे डाक्टर को यूँ बुलाना राजेश को कहीं न कहीं कचोट गया।
"तू नाहक बुरा मान रहा है।वो कुछ नहीं कर लेगा ।करेगा तो तू ही,पूरा भरोसा है तुझपर।वो तो जरा तसल्ली के लिये बुलवा भेजा।" उन्होंने नज़र चुराते हुए कहा।
मौलिक एवं अप्रकाशित।

Views: 634

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nita Kasar on August 28, 2016 at 3:42pm
आरक्षण की बैसाखी थाम कर बेटा कितना क़ाबिल बन पायेगा संदेहजनक है ।सच ही कहा है जैसा बोते है वैसा ही काटते है ।आख़िरकार संस्कार घर से ही मिलते है बधाई आपको आद०राहिला जी ।
Comment by pratibha pande on August 26, 2016 at 10:19am

दादा जी तो बच जायेंगे पर दूसरे गरीब लोग जो इन के  भरोसे हैं उनको तो राम ही बचाए   ...एक संवेदनशील मुद्दा है ये और आपने कथा भी कसी हुई लिखी है   दिल से बधाई लें आप राहिला जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 25, 2016 at 11:30am

पिता को अच्छे से पता है की रिजर्वेशन से बेटा डॉक्टर बना है मगर कह नहीं सकता कहीं बेटे को बुरा न लगे दूसरे  डॉक्टर को बुलाना समझदार के लिए इतना ही बहुत है बहुत जबरदस्त गहरा कटाक्ष है इस  रिजर्वेशन सिस्टम पर बहुत बेहतरीन लघु कथा लिखी है राहिला जी दिल से बधाई स्वीकारें |

Comment by Samar kabeer on August 23, 2016 at 3:01pm
मोहतरमा राहिला साहिबा आदाब,आप के क़लम की धार दिन ब दिन पैनी होती जा रही है, ये लघुकथा भी बहुत अच्छी लगी,दिल से बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
8 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
12 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
20 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service