For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर की - किसी साधू के गहरे ध्यान से हम

२१२२, १२१२, २२ (११२) +१ 
.
किसी साधू के गहरे ध्यान से हम
बैठे रहते है इत्मिनान से हम.
.
तुम हो इक टूटती हुई दीवार
एक ढहते हुए मकान से हम.
.
गर ख़ुदा को वहाँ नहीं पाया,   
लौट आयेंगे आसमान से हम.   
.
बात जो कुछ है साफ़ साफ़ कहें
ऊँचा सुनने लगे हैं कान से हम.
.
बुतकदे में जलाने को दीपक
जाग जाते हैं इक अज़ान से हम.   
.
एक एल्बम में तुम हसीं थी बहुत 
साथ में थे बड़े जवान से हम. 
.
वस्ल का पल, ये जिस्म और वो “नूर”
हट गए अपने दरमियान से हम. 
.
निलेश "नूर"
मौलिक/ अप्रकाशित 

Views: 937

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 18, 2017 at 11:23am

शुक्रिया आ. अफरोज़ जी 

व्यस्तता के चलते देर से आने की मुआफ़ी चाहूँगा 
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 18, 2017 at 11:22am

शुक्रिया आ. डॉ आशुतोष जी 

व्यस्तता के चलते देर से आने की मुआफ़ी चाहूँगा 
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 18, 2017 at 11:22am

शुक्रिया आ. सलीम रज़ा साहब 

व्यस्तता के चलते देर से आने की मुआफ़ी चाहूँगा 
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 18, 2017 at 11:22am

शुक्रिया आ. मोहम्मद आरिफ़ साहब.. व्यस्तता के चलते देर से आने की मुआफ़ी चाहूँगा 
सादर 

Comment by Ajay Tiwari on October 18, 2017 at 6:24am

आदरणीय निलेश जी,

अच्छी ग़ज़ल हुई है. शुभकामनाएं.

सादर 

Comment by Samar kabeer on October 16, 2017 at 8:47pm
जनाब निलेश'नूर'साहिब आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
मतले के सानी मिसरे में 'इत्मिनान'ग़लत शब्द है,सही शब्द है "इत्मीनान",देखियेगा ।
'बात जो कुछ है साफ़ साफ़ कहें
ऊँचा सुनने लगे हैं कान से हम'
सानी मिसरे के हिसाब से ऊला मिसरा स्पष्ट नहीं क्योंकि ऊँचा सुनने के साथ ऊँचा या ज़ोर से बोलना उचित है,साफ़ साफ़ नहीं,ग़ौर कीजियेगा ।
'एक एल्बम में तुम हसीं थी बहुत
साथ में थे बड़े जवान से हम'
इस शैर के ऊला मिसरे में 'एल्बम'की जगह 'तस्वीर'बहुत मुनासिब शब्द है,लेकिन शायद इसका तर्क आप ये दें कि पूरी एल्बम ही माज़ी की तस्वीरों की थी,ख़ैर ऊला मिसरे में 'थी'को "थीं"कर लें,और सानी मिसरा यूँ ज़ियादा बहतर होता:-
'साथ में हैं खड़े जवान से हम'
मुझे याद आ रहा है कि यही भाव आपकी किसी पुरानी ग़ज़ल में भी है ?
Comment by दिनेश कुमार on October 16, 2017 at 3:50pm
आ. निलेश सर जी। बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है। वह वाह
सभी शेर उम्दा लगे। दिली दाद। सर,... ऐक से बढ़कर एक
Comment by Afroz 'sahr' on October 16, 2017 at 3:05pm
बहुत ख़ूबसूरत ग़ज़ल के लिए बहुत सारी मुबारकबाद आदरणीय निलेश जी सादर,,,
Comment by Dr Ashutosh Mishra on October 16, 2017 at 2:06pm
आदरणीय नीलेश भाई जी इस उम्दा ग़ज़ल के लिए ढेर सारी बधाई
बात जो कुछ है साफ़ साफ़ कहें
ऊँचा सुनने लगे हैं कान से हम.।।।।साफ़ साफ़। और ऊंचा थोडा दुबिधा में हूँ साफ़ साफ़ बात भी धीमे धीमे हो सकती है।।मेरी समझ में कुछ फर्क है अपनी भ्रान्ति के निवारण के लिए जानना चाहता हूँ
Comment by SALIM RAZA REWA on October 16, 2017 at 1:44pm
किसी साधू के गहरे ध्यान से हम
बैठे रहते है इत्मिनान से हम.
एक एल्बम में तुम हसीं थी बहुत
साथ में थे बड़े जवान से हम.
वाह...निलेश जी,
ख़ूबसूरत ग़ज़ल के लिए मुबारक़बाद.
.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service