For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - जानवर कितने समझदार मिले

बह्र- फाइलातुन मुफाइलुन फैलुन
2122 1212 22

शेर की खाल में सियार मिले।
जानवर कितने समझदार मिले।

मुझसे जो दूर दूर रहते थे,
जब पड़ा काम बार बार मिले।

जिनकी किस्मत में सिर्फ बीड़ी है,
उनके होठो पे कब सिग़ार मिले।

हर किसी की यही तमन्ना है,
देश में सबको रोजगार मिले।

कैसी हसरत है नौजवानों की,
उनको शादी मैं मँहगी कार मिले।

उसने टरका दिया हमें हर बार,
उससे दफ्तर में जितनी बार मिले।

अपनी किस्मत में खोट है साहब,
फूल चाहा तो हमको खार मिले।

नीबू जैसे हमें निचोड़ा है,
हमको ऐसे भी दोस्त यार मिले।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 1305

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ram Awadh VIshwakarma on December 29, 2017 at 7:59pm

आदर्णीय संदीपकुमार पटेल जी ग़ज़ल पसन्दगी के लिये सादर आभार

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 29, 2017 at 7:49pm

ग़ज़ल हुई है या हज़ल हुई है ..................बाकमाल सिस्टम पर तंज कसती हुई इस ग़ज़ल के लिए दिली मुबराकबाद आदरणीय 

Comment by Ram Awadh VIshwakarma on December 25, 2017 at 3:52pm

आदर्णीय बलराम धाकड़ जी ग़ज़ल पसन्दगी के लिये सादर आभार

Comment by Balram Dhakar on December 25, 2017 at 11:23am

आदरणीय राम अवध जी, बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने।दिल से मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं।

सादर।

Comment by surender insan on December 18, 2017 at 9:12am

वाह जी वाह बहुत अच्छा प्रयास ग़ज़ल का जी। बहुत बहुत बधाई हो जी।

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on November 10, 2017 at 2:15pm

बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई है आदरणीय राम अवध जी, बधाई स्वीकार करें।

Comment by Gajendra shrotriya on November 7, 2017 at 3:37pm
आ० रामअवध जी नमस्कार!बहुत अच्छे और नये अशआर कहे हैं आपने। इस सार्थक और कामयाब ग़ज़ल के लिए मेंरी बधाई स्वीकार करें।
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on November 6, 2017 at 11:19pm
आ. भाई रामअवध जी, अच्छी गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on November 6, 2017 at 8:53pm
वाह आदरणीय बहुत शानदार मतला के साथ ग़ज़ल खूब हुई..सादर
Comment by Ram Awadh VIshwakarma on November 6, 2017 at 2:33pm
धन्यवाद आदरणीय मोहम्मद आरिफ सर जी ग़ज़ल सराहना के लिये।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service