For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अभी-अभी 
उतरी आँगन में 
धूप गुनगुनी, 
अभी-अभी 
खोले हैं 
सपनों की तितली ने पर,
अभी-अभी 
खुद सोनपरी नें 
रची रंगोली,
अभी-अभी 
बस ओस 
गुलाबी पंखुड़ियों पर 
आ ठहरी है, 
अभी-अभी 
फूटा है अंकुर 
हरसिंगार का,
अभी-अभी 
सीपी में दमका है इक मोती,
अभी-अभी नन्हे चूजे नें 
पकड़ कवच 
झाँका है अम्बर,
अभी-अभी 
एक नम सी बदली 
संग हवा के बह आई है,
अभी-अभी 
बहती नदिया से 
भीगा है फिर पत्थर तट का,
अभी-अभी 
मुस्कान सहेजे 
उमड़ा है एक नन्हा आँसू 
नयन कोर पर,
अभी-अभी 
चमका है
एक सुनहरा तारा,
अभी-अभी 
खनकी है मन में 
इतराती सी मधुर हँसी,
अभी-अभी 
फिर बचपन में 
जीवन लौटा है,
अभी-अभी 
आई है खुशबू 
संदल जैसी दूर कहीं से,
अभी-अभी 
बाहों में भर कर 
माँ नें चूम लिया माथा 
अपनी लाडो का...
अभी-अभी बस 
अभी-अभी
मौलिक और अप्रकाशित 

Views: 602

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by narendrasinh chauhan on May 4, 2019 at 6:06pm

आदरणीया डॉ प्राची सिंह जी,खूब सुन्दर रचना 

Comment by नाथ सोनांचली on May 2, 2019 at 6:36pm

आद0 डॉ प्राची सिंह जी सादर अभिवादन। बहुत ही बेहतरीन रचना बन पड़ी है। इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार कीजिये

Comment by Sushil Sarna on May 2, 2019 at 4:41pm

आदरणीया डॉ प्राची सिंह जी गहन भावों से युक्त इस प्रभावी सृजन के लिए दिल से बधाई।

Comment by narendrasinh chauhan on May 2, 2019 at 4:10pm

खूब सुन्दर रचना 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on May 2, 2019 at 4:09pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय समर कबीर जी 

Comment by Samar kabeer on May 2, 2019 at 11:58am

मुहतरमा डॉ. प्राची सिंह साहिबा आदाब,बहुत उम्द: रचना हुई है,बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
41 minutes ago
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service