For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक छायावादी , एक छातावादी -डॉo विजय शंकर

वह जो
तपती दुपहरी मे
चिलमिलाती धूप में ,
जी तोड़ परिश्रम कर रहा है ,
पसीने में नहाया ,
कमा रहा है अपने लिए ,
अपने निजी सुख के लिए ,
वह सुख जो एक कल्पना है ,
तपती दुपहरी में भी वह एक
अदृश्य छाया का सुख भोग रहा है ,
कैसा छायावादी है वह ,
घोर अन्धकार में भी
रौशनी के मजे ले रहा है।
कठोर कष्ट में भी कैसा सुखद
काल्पनिक सुख भोग रहा है I
वह एक छायावादी है।
वह एक छायावादी है।

और एक वह है जो ,
विभिन्न सुरक्षा - कवचों में बैठा ,
धूप , धूल और अन्धकार से मुक्त
शानो- शौकत में तमाम
ऐशो-आराम में रह कर भी
कितने कष्ट झेल रहा है।
सैकड़ों सेवक उस पर
छाते ताने रहते हैं ,
तरह तरह के छाते।
कि कहीं से भी कोई
किरण ऐसी न आ जाये
जो उसे लेश-मात्र भी छू जाए ,
और उसकी आह निकल जाए ,
कितने कष्ट उठा रहा है वह ,
हमारे लिए ,
वो सोच रहा है , हमारे लिए,
कब से ?
सदियों से ,
और हम उसके
छाते पर प्रश्न लगाएं ?
इतने निर्दयी तो नहीं हैं हम ,
कि उसे छाता धारी भी न बनाएं ,
वो है हमारा छातावादी ,
छातों से सुसज्जित , ढका हुआ ,
हमारा प्यारा छातावादी I

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 400

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on February 23, 2016 at 11:59am
आदरणीय सुशील सरना जी ,आपका बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद , आप द्वारा इंगित टाइप त्रुटियाँ ठीक कर दी गयी है , धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on February 23, 2016 at 11:56am
आदरणीय सतविंदर कुमार जी ,आपका बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद , सादर।
Comment by Sushil Sarna on February 22, 2016 at 7:58pm

आदरणीय सुंदर भावभियक्ति हुई है । क्षमा सहित कहीं कहीं अक्षरी अशुद्धि से प्रवाह में प्रभावित हो रहा है जैसे -छेल,छतावादी   ... ये टंकण त्रुटि है। कृपया अन्यथा न लेवें। इस सुंदर प्रस्तुति के लिए  बधाई स्वीकार करें। 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on February 22, 2016 at 2:30pm
बेहद सुंदर भावों का संकलन।हार्दिक बधाई इस रचना के लिए।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम् "
5 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
16 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service