For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(मौलिक व अप्रकाशित)

गोधूली वेला है
पर
गौ की धूली नहीं
जमाने के विकास तले
खो गयी है कहीं
गौ के खुरों की
गलीयों और
गाँव के ऊपर
उङती धूल
अब तो
नजर आती है
सिर्फ और सिर्फ
मोटरगाङियों के
टायरों की धूली
और
उनका धूम्र
चूल्हों और हारों से
उठता धूम्र भी
गाँवों से
होने लगा है गायब
नजर आता है अब
रसोई में रखा
गैस सिलेण्डर
दूध की कढावणी
और
गाय के लिए
बँटा (गर्म खिचङी)
तो बन्द हो ही गया।

- सतवीर वर्मा 'बिरकाळी'

Views: 651

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 16, 2013 at 6:48am
आ॰ सौरभ पाण्डे जी, रचना पर आपकी प्रतिक्रिया मिली, रचना सार्थक हुई। समय चक्र नें बहुत कुछ परिवर्तन किया है। कुछ परिवर्तन जो होने चाहिए, वो भी और कुछ परिवर्तन जो नहीं होने चाहिए, वो भी।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 2:08am

समय चक्र परिवर्तन का हामी है.. क्या कीजियेगा..

रचना हेतु बधाई

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 13, 2013 at 4:19pm
आ॰ लक्ष्मण प्रसाद लङीवाला जी, टिप्पणी स्थल पर अंकित आपके शब्दों से बहुत ही प्रभावित हुआ हूँ मैं। आपके शब्दों ने एक सच्चाई उजागर की है। आपका बहुत बहुत आभार।
Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 13, 2013 at 3:59pm

अब क्या किया जावे सवीर जी, गो की धूलि अब उड़े नहीं, गोधुली वेला समझे नहीं

                                       फिर से पेड़ पोधे उपजे, चरागाह बने गौशाला न रही

                                       बिरकाली गाँव छोड़, सतबीर बीका के नगर आ रही

                                       संध्या वक्त की संध्या, न जाप में न भजन सुनावही

गोधुली वेला का ध्यान दिलाने पर माँ का संद्या पर भजन की याद तजा हो गयी, हार्दिक बधाई स्वीकारे                                           

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 13, 2013 at 3:51pm
आ॰ केवल प्रसाद जी, सादर प्रणाम।
आपने इस रचना पर अपने अनमोल विचार रखकर रचना की सार्थकता सिद्ध कर दी है, आभार।
Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 13, 2013 at 3:48pm
टिप्पणी स्थानक पर अपने हस्ताक्षर करने के लिए आभार आ॰ बृजेश कुमार सिंह जी।
आजकल बच्चों को जब तक इवनिंग नाम ना लो तब गौधूली और संध्या, साँझ समझ में नहीं आती है।
Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 13, 2013 at 3:42pm
टिप्पणी स्थानक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर हमारी रचना को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए शुक्रिया आ॰ जवाहर लाल सिँह जी।
Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 13, 2013 at 8:47am

माननीय श्री सतवीर वर्मा जी, सुप्रभात! सादर प्रणाम!!,आपकी कविता .गो धूली...‘गोधूली वेला है, पर गौ की धूली नहीं, जमाने के विकास तले खो गयी है!‘ वास्तव में शहरों का प्रदूषण अत्यधिक विकट समस्या है--- बहुत-बहुत बधाई !

Comment by बृजेश नीरज on March 13, 2013 at 7:23am

अब तो शहर के लोग इन देशज शब्दों का मतलब भी नहीं समझ पायेंगे।

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on March 13, 2013 at 4:16am

सत्य !

गोधूली वेला है
पर
गौ की धूली नहीं
जमाने के विकास तले
खो गयी है कहीं
गौ के खुरों की
गलीयों और
गाँव के ऊपर
उङती धूल
अब तो
नजर आती है
सिर्फ और सिर्फ
मोटरगाङियों के
टायरों की धूली
और
उनका धूम्र

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

Re'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 174

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
6 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"स्वागतम"
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post कौन क्या कहता नहीं अब कान देते // सौरभ
"आदरणीय रवि भाईजी, आपके सचेत करने से एक बात् आवश्य हुई, मैं ’किंकर्तव्यविमूढ़’ शब्द के…"
yesterday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Wednesday
anwar suhail updated their profile
Dec 6
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

न पावन हुए जब मनों के लिए -लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

१२२/१२२/१२२/१२****सदा बँट के जग में जमातों में हम रहे खून  लिखते  किताबों में हम।१। * हमें मौत …See More
Dec 5
ajay sharma shared a profile on Facebook
Dec 4
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"शुक्रिया आदरणीय।"
Dec 1
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, पोस्ट पर आने एवं अपने विचारों से मार्ग दर्शन के लिए हार्दिक आभार।"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार। पति-पत्नी संबंधों में यकायक तनाव आने और कोर्ट-कचहरी तक जाकर‌ वापस सकारात्मक…"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदाब। सोशल मीडियाई मित्रता के चलन के एक पहलू को उजागर करती सांकेतिक तंजदार रचना हेतु हार्दिक बधाई…"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार।‌ रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर रचना के संदेश पर समीक्षात्मक टिप्पणी और…"
Nov 30

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service