For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नववर्ष 2013 घोषणा - 1

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक माह दिए जाने वाले "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" पुरस्कार में नववर्ष 2013 जनवरी माह से निम्नलिखित संशोधन किया जा रहा है (जनवरी -13 हेतु रचना का चयन दिसंबर-12 में पोस्ट हुई रचनाओं से ही होगा) 

(1) "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" को अभी तक पुरस्कार राशि 551रुo नगद और प्रमाण पत्र दिया जाता था जिसे जनवरी 13 से बढ़ाकर 1100 रुo नगद और प्रमाण पत्र की जाती है । 

(2) चयनित होने वाली रचना, घोषणा होने की तिथि तक किसी अन्य वेबसाइट/ब्लॉग पर प्रकाशित नहीं होनी चाहिए । (नववर्ष2013 घोषणा-1, घोषित होने से पूर्व प्रकाशित रचनाओं के लिए छूट होगी) यहाँ यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि यह नियम केवल पुरस्कार हेतु है । सदस्य पूर्व की भाति ओ बी ओ पर रचना प्रकाशन के पश्चात अन्य जगहों पर प्रकाशित कर सकेंगे किन्तु इस स्थिति में उनकी रचना "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" पुरस्कार से बाहर होगी ।

(3) रचना का चयन समूचे ओ बी ओ अर्थात ब्लॉग, विभिन्न समूहों तथा सभी मासिक आयोजनों में प्रकाशित रचनाओं से किया जायेगा। 

(4) पुरस्कार हेतु एक एक रचना को कार्यकारिणी सदस्य तथा एक एक रचना को मंच संचालक गण महीने की 3 तारीख तक नामित कर सकेंगे । 

(5) नामित रचनाओं से सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन प्रधान संपादक और मुख्य प्रबंधक मिलकर करेंगे । नामित रचनाओं को स्वीकार / अस्वीकार करने, असमान्य परिस्थिति में नामित रचनाओं को अस्वीकार कर किसी अन्य रचना को पुरस्कार देने, पुरस्कार न देने अथवा पुरस्कार को एक से अधिक रचनाओं के मध्य बाँट देने, आदि का विशेषाधिकार निर्णायक द्वैयगण को होगा, जिसे किसी परिस्थिति में चुनौती नहीं दी जा सकेगी ।

(6) आवश्यकता पड़ने पर नियमों में बदलाव किया जा सकेगा । 

(7) पुरस्कृत रचनाकार की रचना वर्ष में अधिकतम 2 बार ही पुरस्कृत हो सकेगी ।

(8) पुरस्कृत रचना के रचनाकार की छाया चित्र एवं संक्षिप्त परिचय ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर एक माह के लिए लगाया जायेगा ।

(9) पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र भारत अवस्थित पते पर ही भेजे जायेंगे। 

(10) किसी भी विवाद की अवस्था में मुख्य प्रबंधक का निर्णय अंतिम होगा ।

(11) "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" पुरस्कार के प्रायोजक हैं 
Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
(A leading software development Company)

सादर 
गणेश जी बागी 
संस्थापक सह मुख्य प्रबंधक 
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 1907

Reply to This

Replies to This Discussion

सभी सदस्यों को पुरूस्कार राशि बढ़ने की खुशी में बधाई एवं पुरूस्कार आप को ही मिले इस हेतु शुभकामनाएं :) :) :) :)

आदरणीया सीमा जी, मैं ही नहीं आपका भी पत्ता गोल हैं, प्रबंधन और कार्यकारिणी के सभी सदस्य पुरस्कार से वंचित होंगे ।

हा हा हा.. .   :-)))))

ओबी ओ पर इस  खुशखबरी भरी घोषणा का दिल से समर्थन करती हूँ आभार आदरणीय गणेश जी 

स्वागत योग्य घोषणा आदरणीय मुख्य प्रबंधक महोदय.

माह की सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन मासिक आयोजनों , सभी समूहों , व ब्लॉग पोस्ट्स में से किया जाएगा यह बहुत अच्छा निर्णय है, और पुरूस्कार राशि का बढाया जाना भी तहे दिल से स्वागत योग्य है.

हार्दिक शुभकामनाएं.

राशि से अधिक महत्वपूर्ण है सम्मान का अधिकारी....आपके  प्रोत्साहन का तरीका हमारी हिन्दी साहित्य की समृद्धता  बढ़ा रहा है...कुछ समय पहले हमारी मातृ भाषा पीछे हो गयी थी मगर आज के समय मे वापस इसकी वापसी तेज़ी से और सुन्दर तरीके से हो रही है..सादर

सम्यक विचार और उचित कदम.  बहुत-बहुत शुभकामनाएँ

अति प्रसन्नता हुई. 

बधाई.

शुभकामनायें !

अत्यंत उत्साहवर्धक और साहित्यसेवी घोषणा ! इस हेतु ओ बी ओ प्रबंधन और प्र|योजन संस्था को हार्दिक साधुवाद - बधाई और शुभकामनाएं ! कला साहित्य संस्कृति के संवर्धन के क्षेत्र में ओपन बुक्स का यह कदम प्रशंसनीय है !!

आदरणीय बागी सर ओ. बी. ओ. द्वारा कदम - कदम पर हिंदी साहित्य को आगे और आगे ले जाने में बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान था, है और सैदव रहेगा. यहाँ राशि से ज्यादा जो आदर और सम्मान की प्राप्ति होती है उसका कोई मोल नहीं है, मन को जो प्रसन्नता मिलती है जो चाह कर भी शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूँ. मुझे यह मंच कुछ देर से ही सही परन्तु मिला मैं आभारी हूँ . सादर

सराहनीय कदम गणेश जी .......शुभकामनाएं 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
16 hours ago
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service