For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 94830

Reply to This

Replies to This Discussion

दिनांक 12-13 सितम्बर 2015 को काठमाण्डू, नेपाल में ग़ज़ल की विधा पर वैचारिक सम्मेलन आहूत हुआ है. चार दक्षिण एशियाई देशों, नेपाल, भारत, बांग्लादेश और भूटान, के ग़ज़लकारों में भारतीय सदस्यों के साथ ख़ाकसार को भी सम्मिलित किया गया है.

भारत की सात-सदस्यीय टीम के अन्य सदस्य हैं, सर्वश्री जनाब एहतराम इस्लाम, वीनस केसरी, मारूफ़ ख़ान, फ़रमूद इलाहाबादी, अनुराग अनुभव और डॉ. अशोक गुलशन. 

मुख्य वक्ताओं में सर्वश्री जनाब एहतराम इस्लाम, सौरभ पाण्डेय तथा मारूफ़ ख़ान हैं. 

अपने मंच से आशीष और आत्मीय सदस्यों की हार्दिक शुभकामनाओं केसाथ..

वाह! बहुत खूब!

बहुत बहुत बधाई आपको आ० सौरभ जी और सात सदस्यीय टीम के ६ अन्य सदस्यों को भी 

ग़ज़ल विधा पर नेपाल में कितना गंभीर और सुनियोजित कार्य हो रहा है, आपसे इसकी जानकारी आपकी पूर्व नेपाल विजिट के पश्चात हम सबको मिली थी... ग़ज़ल पर वैचारिक वक्तव्य के लिए आपको आमंत्रित किया जाना मंच के लिए बहुत गर्व की बात है... आपको हार्दिक शुभकामनाएं 

सादर.

आदरणीया प्राचीजी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद. 

यह अवश्य है कि नेपाल में शुरुआती दौर में ग़ज़ल विधा के प्रति जितनी अन्यमनस्कता थी, आज उतनी ही उत्सुकता ब्न गयी है. आज जिसतरह से वहाँ काम हो रहा है, गोया वहाँ के हर मण्डल में एक ’ओबीओ’ भौतिक रूप से कार्यरत है.

हम सभी इस साहित्यिक कर्म में योगदान कर पारहे हैं, वह हमारे लिए भी परम संतोष का कारण हो रहा है.

सादर

आपको और बाकी टीम को ढेरों शुभकामनाएँ और बधाई आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी 

ये तो बहुत ख़ुशी की बात है आ० सौरभ जी ,आपको व् अन्य टीम सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं आयोजन की सफलता की तहे दिल से शुभकामनायें .

आपकी शुभकामनाएँ हमारा संबल हैं, आदरणीया राजेश कुमारीजी.

ओबीओ पर हो रहे ग़ज़ल-प्रयासों को नेपाल के ग़ज़लकार बहुत मान देते हैं. यह दो वर्ष पूर्व हुए सम्मेलन से वापस आ कर मैंने आप सबों से साझा किया ही था. हमारा पिछला प्रयास रंग लाया है, इसकी सूचना अब मिल रही है. 

इलाहाबाद में आयोजित ’जश्ने-ग़ज़ल’ में नेपाली ग़ज़ल पर भी पर्चा पढ़ा जायेगा. अनुरोध है, आप अवश्य सुनियेगा. 

सादर

जी जरूर सुनेंगे .

आदरणीय सौरभ सर, बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनायें। बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

जय होऽऽऽऽ.. 

यह सब इस मंच की महत्ता, महिमा और कृपा है. आप सबकी शुभकामनाएँ साथ हैं आदरणीय मिथिलेशजी.

मेरे लिए हर्ष और गर्व की बात है कि आपको और अन्य भारतीय गज़ल-प्रतिनिधियों को यह सम्मान मिला। हार्दिक बधाई, आदरणीय सौरभ जी।

आ.सौरभ जी, आपकी पूरी टीम सहित आपको बहुत - बहुत शुभकामनाये..... इस गरिमयी आयोजन मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए !  

आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी ,आपको व टीम को हार्दिक बधाई व् शुभकामनाएँ 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
1 hour ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
3 hours ago
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
6 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
7 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
7 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
7 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
7 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
7 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
7 hours ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service