For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44 (विषय: परिणाम)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-44
"विषय: "परिणाम" 
अवधि : 29-11-2018  से 30-11-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8804

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आद० उस्मानी साहब अच्छी सामयिक लघु कथा लिखी है बहुत बहुत बधाई 

आदाब। आपकी यहां उपस्थिति और मेरी यूं हौसला अफ़ज़ाई मेरे लेखन के वास्ते बहुत ही महत्वपूर्ण है। विचार साझा कर प्रोत्साहित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद आदरणीया राजेश कुमारी साहिबा।

समसामयिक राजनीति और परिदृश्य में वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करने को प्रेरित करती लघुकथा। उत्तम

वर्तमान राजनीति के परिदृश्य में आपने एक मतदाता की मानसिकता और वोट के प्रयोग पर बहुत सुंदर कथ्य शब्दों में ढाला हैं उस्मानी भाई..... हालांकि रचना में आपसी संवादों को सीमित किया जा सकता है, फिर भी इस उम्दा लघुकथा के लिए बधाई देना तो बनता है. सादर शेख शहजाद उस्मानी भाई 

वाह, बहुत प्रभावशाली रचना है आज के जनतंत्र के उत्सव पर और प्रदत्त विषय पर. राजनेताओं ने तो लोगों को उनके रंग और धर्म के चलते ऐसे खांचों में बाँट रखा है की किसी के द्वारा सही फैसला लेना दुरूह हो गया है. NOTA भी एक विकल्प है लेकिन अपने मत को व्यर्थ करने से बेहतर है कि किसी काबिल प्रत्याशी को चुना जाये. बहुत बहुत बधाई इस बढ़िया रचना के लिए आ मुहतरम शेख शहज़ाद उस्मानी साहब

मेरी इस रचना की गहराई व मर्म और सकारात्मक उद्देश्य को भली-भांति लेकर रचना का अनुमोदन करने और हौसला अफ़ज़ाई हेतु तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया मुहतरम जनाब विनय कुमार साहिब।

आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी आदाब,

                                        सामयिकता का पुट लिए एक अच्छी लघुकथा और साथ ही कटाक्ष भी । कहना चाहूँगा कि:-

(1) कोई अन्य धर्म का धर्मावलंबी अन्य धर्म के व्यक्ति से सीधे तौर पर आक्षेप लगाते एकदम सवाल नहीं कर बैठता है । आपने तो सीधे तौर पर ही हमला बोल दिया । 

                                   लक्षणा और व्यंजना मूलक शब्द-शक्ति के माध्यम से बात कही होती तो और बेहतर होता । यहाँ तो दो पा. हिंदू-मुस्लिम आपस में विद्वेषपूर्ण तरीक़े बात कर रहे हैं । लघुकथा का तंतु यह तो कतई नहीं हो सकता । 

(2) लघुकथा

वर्तमान गंदी राजनीति को उजागर करने में सफल है।

(3) सनवादों में आक्रामकता है जो कि आपकी प्राय: अधिकांश लघुकथाओं में पाता हूँ, यहाँ भी ऐसा है ।

(4) दो पात्रोंं के संवादों से यह भी पता चलता है कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और उर्दू भी हमारे देश ही भाषा है । अच्छा प्रबल पक्ष लिया गया है । लेकिन कुछ ओछी मानसिकता वाले भाषाई आधार पर एक वर्ग विशेष को देखते हैं और साथ ही उर्दू को एक वर्ग विशेष तक सीमित कर दिया है जो सरासर ग़लत है ।

                             हार्दिक बधाई स्वीकार करेंं ।

रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर यूं बेहतरीन बिंदुवार अपनी बात व राय और इस्लाह से मुझे प्रोत्साहित करने और लाभांवित करने के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया मोहतरम जनाब मोहम्मद आरिफ़ साहिब।

1-  देश में धर्म चर्चाओं के माहौल में यह जिज्ञासा उभारना आवश्यक व उचित लगा। हालांकि दूसरे पात्र का धर्य स्पष्ट नहीं है; वह किसी भी धर्म का हो सकता है। मुस्लिम शब्द से यह स्पष्ट नहीं होता कि पात्र भी मुस्लिम ही है। केवल एक संवाद में 'हम मुसलमानों' से ऐसा लगता है, सो‌ वहां 'हम' शब्द हटाया जा सकता है। दूसरी बात यही रचना आजकल के वातावरण में "मुस्लिम/मुसलमान" शब्द की जगह "हिंदू/अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग" शब्द का इस्तेमाल भी किया जा सकता था और मस्जिद के स्थान पर "मंदिर/धार्मिक स्थल" शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन इन पांच सालों में देश में बने माहौल से हर गैर-मुस्लिम की जिज्ञासा है कि अबकी बार मुसलमान मतदाता किस पार्टी को वोट देंगे! इसी कारण समसामयिक रचना में इस तरह एक सच्चे लोकतंत्र समर्थक मुस्लिम मतदाता का पक्ष रखना मैंने ज़रूरी समझा जो सकारात्मकता बढ़ा रहा न कि रचना भाव को संकुचित। सादर।

2- जब हमारे मुल्क में महामहिम पदाधिकारी या लेखकगण एक बहुसंख्यक धर्म का ही लेवल लगा कर केवल अपने ही धर्म के पक्ष में बड़बोलापन कर रहे हैं और आम जनता सहमत है, तो एक पीड़ित धर्म का लेखक अपने लोकतांत्रिक सच्चे मुस्लिम नागरिक मतदाता का पक्ष इस तरह क्यों नहीं रख सकता? संवादों में आक्रामकता लगना इसी कारण स्वाभाविक व आवश्यक भी है। मैं ऐसे माहौल में इस बात से सहमत नहीं हूं कि लेखक/कलाकार/अभिनेता/नेता आदि का कोई धर्म नहीं होता। पीड़ित धर्मावलंबियों को अपनी बात साहित्य में भी रखने का अधिकार है अभिव्यक्ति व जनसंचार से लाभान्वित होने व कराने के लिए। मेरी ऐसी रचनाओं में एक नैतिक आह्वान का प्रयास किया गया है संवाद-आक्रामकता नहीं।

अपने विचार साझा करने और इस्लाह/हिदायत हेतु बहुत-बहुत शुक्रिया।

बढिया कथा के लिए हार्दिक बधाई आ. उस्मानी जी ,धर्म का उल्लेख कथा के विस्तृत दायरे को संकुचित कर रही हैं।

हार्दिक आभार आदरणीया अर्चना त्रिपाठी साहिबा। देश में धर्म चर्चाओं के माहौल में यह जिज्ञासा उभारना आवश्यक व उचित लगा। हालांकि दूसरे पात्र का धर्य स्पष्ट नहीं है; वह किसी भी धर्म का हो सकता है। मुस्लिम शब्द से यह स्पष्ट नहीं होता कि पात्र भी मुस्लिम ही है। केवल एक संवाद में 'हम मुसलमानों' से ऐसा लगता है, सो‌ वहां 'हम' शब्द हटाया जा सकता है। दूसरी बात यही रचना आजकल के वातावरण में "मुस्लिम/मुसलमान" शब्द की जगह "हिंदू/अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग" शब्द का इस्तेमाल भी किया जा सकता था और मस्जिद के स्थान पर "मंदिर/धार्मिक स्थल" शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन इन पांच सालों में देश में बने माहौल से हर गैर-मुस्लिम की जिज्ञासा है कि अबकी बार मुसलमान मतदाता किस पार्टी को वोट देंगे! इसी कारण समसामयिक रचना में इस तरह एक सच्चे लोकतंत्र समर्थक मुस्लिम मतदाता का पक्ष रखना मैंने ज़रूरी समझा जो सकारात्मकता बढ़ा रहा न कि रचना भाव को संकुचित। सादर।

 प्रदत्त विषय पर अच्छी लघुकथा  की प्रस्तुति के लिए बधाई स्वीकार करें शेख शहज़ाद उस्मानी साहब .

रचना पटल पर समय देकर हौसला अफ़ज़ाई हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया नीलम उपाध्याय साहिबा।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
11 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service