For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-3 (विषय: बंधन)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,
सादर वन्दे।
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पहले दो आयोजन बेहद सफल रहे। लघुकथाकारों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इन में सम्मिलित होकर इन्हें सफल बनाया। न केवल उच्च स्तरीय लघुकथाओं से ही हमारा साक्षात्कार हुआ बल्कि एक एक लघुकथा पर भरपूर चर्चा भी हुई। गुणीजनों ने न केवल रचनाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन ही किया अपितु रचनाओं के गुण दोषों पर भी खुलकर अपने विचार प्रकट किए।  कहना न होगा कि यह आयोजन लघुकथा विधा के क्षेत्र में एक मील के पत्थर साबित हुए हैं । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है....

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-३  
विषय : "बंधन"
अवधि : 29-06-2015 से 30-06-2015
(आयोजन की अवधि दो दिन अर्थात 29 जून 2015 दिन सोमवार से 30 जून 2015 दिन मंगलवार की समाप्ति तक)

अति आवश्यक सूचना :-
१. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक सर्वश्रेष्ठ लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
२.सदस्यगण एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हलकी टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
३. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
४. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
५. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
६.  नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
७. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
८. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं। रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें।
९ . सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर केवल एक बार ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
.
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 29 जून 2015, दिन सोमवार लगते ही खोल दिया जायेगा)
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
लघुकथा के नियम, शिल्प एवं संरचना सम्बन्धी जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 25961

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीया प्रतिभा जी भारतीय विवाह संस्था के महत्व को स्थापित करती विषयानुरूप बहुत सुन्दर लघुकथा हुई है 

संवाद शैली में आपने अद्भुत कसावट के साथ कथानक प्रस्तुत किया है 

इस बेहतरीन और सफल लघुकथा पर हार्दिक बधाई निवेदित है 

..... और फिर भगोने  के ठन्डे पानी में उसकी आँखों से गिरता नमकीन पानी मिलने लगा , धीरे , धीरे I  वाह आदरणीया  pratibha pandeजी प्रदत विषय बंधन को जीती इस गहन भावों से ओत प्रोत सुंदर लघु कथा के लिए हार्दिक बधाई। 

धन्यवाद  सुशील सरना जी , उत्साह वर्धन के लिए   

बहुत ही सुंदर और सार्थक लघुकथा का निर्वाह किया है आपने आदरणीया प्रतिभा जी बधाई

आदरणीया प्रतिभा जी, 

सुन्दर लघु कथा हुई है.

वर्तालाप में भावों का संप्रेषण ऎसा था कि ऎसा किसने कहा था ये लिखने की आवश्यकता हू नहीं थी. 

// "छोड़ो i  मेरी टैक्सी आ गई शायद I"// के पहले शायद एक लाइन कम कर दिया गया है जिससे ’छोडो”  कुछ अलग सा लग रहा है.

कथा के लिये एक बार फ़िर से बधाई.

सादर.

 

आ० प्रतिभा पाण्डेय जी, बहुत ही खूबसूरत लघु कथा कही है आपने| पति-पत्नी का प्रेम अटूट है, निःस्वार्थ है यह दर्शाती इस सार्थक लघु कथा हेतु हार्दिक बधाई ||

प्रदत्त विषय से न्याय करती एक अच्छी लघुकथा स्थान पायी है, बधाई आदरणीया प्रतिभा जी.

कर्ज चुकाने की बाध्यता

सरकारी दफ्तर में बाबु सोनू के संरक्षण में मोनू पढ़ लिखकर हैदराबाद में नौकरी लगने पर अपनी पत्नी सहित वहाँ चला गया | अपनी बूढी माँ और अपने परिवार का सारा दायित्व सोनू पर ही था | अचानक माँजी को सीने में दर्द होने पर अस्पताल भर्ती कराया तो चिकित्सक ने बाईपास सर्जरी करने की आवश्यकता बता दो लाख जमा कराने के लिए कहाँ | जब मोनू को फोन किया तो मोनू ने आने में असमर्थता व्यक्त करते हुए माँजी का इलाज कराने के लिए अपनी ओर से अगले माह आधी राशि एक लाख रूपये भिजवाने की कहकर फोन काट दिया |

सोनू ने किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर इलाज कराकर मोनू को फोन पर ढाई लाख रूपये खर्च हो जाना बताया तो मोनू बोला, भैया “मैंने तो मुश्किल से एक लाख ही भेज पाउँगा | 15 दिन बाद सोनू ने फोन किया तो मोनू की पत्नी ने फोन उठाया और बोली इलाज तो हो चुका है | माँजी जिसके पास रह रही है उसी को दायित्व भी निभाना करना चाहिए | आप बार बार फोन न करे, जो कर्ज लिया है उसे चुकाने के लिए हम बाध्यकारी नहीं है | आप चाहे तो पुस्तैनी मकान बेचदे | यहाँ से हम अब जयपुर नहीं आयेंगे | ये रिश्ते नाते निभाने का हम पर कोई बंधन नहीं है |

सोनू आधा वेतन हर माह कर्ज चुकाने में देने लगा और माँजी को दिलासा देता रहा कि मोनू को कार्य की व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल रहा है उसको वहा नौकरी में काफी पाबंदिया झेलनी पड़ती है |

छोटे बेटे मोनू से अधिक लगाव के कारण उसे देखने को आतुर माँजी कुछ समय बाद पुनः बीमार हो गई |

(मौलिक व अप्रकाशित)

 

अनावश्‍यक विवरण की वजह से लघुकथा में निहित संदेश पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया आदरणीय लक्ष्‍मण रामनुज लड़वाला जी । सादर

जी | सुधार का  प्रयास रहेगा  | सादर 

आदरणीय कथा विषय वस्तु सुंदर पर शायद गुनी जन आपको लघु कथा के किनारों को अनधिकृत  अतिक्रमण  करने के लिए अवश्य इंगित करेंगे .

जी  | परिमार्जित करने के प्रयास रहेगा  | सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
15 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
16 hours ago
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service