For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 69 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-70

विषय - "रक्षा बंधन"

आयोजन की अवधि- 12 अगस्त 2016, दिन शुक्रवार से 13 अगस्त 2016, दिन शनिवार की समाप्ति तक

(यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)

 
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए. आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान मात्र दो ही प्रविष्टियाँ दे सकेंगे. 
  • रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  • रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फॉण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर संकलन आने के बाद संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.


आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 12 अगस्त 2016, दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालक
मिथिलेश वामनकर 
(सदस्य कार्यकारिणी टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 14606

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

सुन्दर भावाभिव्यक्ति आदरणीय डॉ टी आर सुकुल जी

जब पारिवारिक बंधन औपचारिकता मात्र रह जाएं तो बाहर स्वछ्न्द्ता की तलाश स्वाभाविक है पर ये उच्छ्रून्खलता में तब्दील न हो जाए ये सुनिश्चित कैसे हो?? इसके लिए राह दिखाती है ये अभिव्यक्ति बाहर और भीतर अपनत्व का सामंजस्य, पर ये सरल नहीं... परिवार में भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम का यह अटूट बंधन नैतिकता और मर्यादा के बीजों को हृदयों में रोपित करता है, जिसका अटूट रहना समाज में नैतिक मूल्यों के स्थापित रहने की आश्वस्ति कुछ हद तक हो सकता है.

सुन्दर भावाभिव्यक्ति 

हार्दिक बधाई

आदरणीया डॉ प्राचीजी  रचना पर आपका अनुमोदन प्रसन्नतादायक है। 

रक्षाबंधन
______

एक बार राजा बलि ने
किया यज्ञ अनुष्ठान ।
पूर्ण करने को उसे
लगा दी अपनी जान ।
दानवेन्द्र के यज्ञ सौ
ले रहे पूर्णाकार ।
स्वर्ग प्राप्त करने की
इच्छा हुई अपार ।
हिला सिंहासन इन्द्र का
विष्णु लिए पुकार ।
संकट हरने देवों का
लिया वामनावतार ।
ब्राह्मण वेश धारण कर
हरि पहुंचे बलि दरबार ।
तीन पग भूमि दान दो
बस इतनी दरकार ।
गुरु शुक्र पहचान गए
माया अपरम्पार ।
दानवेन्द्र सचेत हों
ये विष्णु अवतार ।
नहीं फिरे फिर वचन से
भूमि कर दी दान ।
प्रथम स्वर्ग दूजा पृथ्वी
तीजा सिर पे मान ।
तीजा पग सिर रखते ही
बलि पहुंचे पाताल ।
भक्तिबल से प्रसन्न प्रभु
बन गए द्वारपाल ।
भगवान के रसातल जाने से
लक्ष्मी हुई परेशान ।
बैकुंठ सूना-सूना लगे
कैसे कटे वरदान ।
लक्ष्मी जी को नारद ने
बताया एक उपाय ।
दानवेन्द्र को राखी बाँध
भाई लियो बनाय ।
उपहार स्वरूप लक्ष्मी ने
लिये भगवान पाय ।
उस दिन से ये सारा जग
रक्षाबंधन मनाय ।
भाई बहन के प्यार का
अजब है ये त्योहार ।
सावन मास की पूर्णिमा को
आता है हर बार ।
बहन भाई को राखी बांधे
भाई प्यार लुटाए ।
अनुपम छवि उन लम्हों की
वर्णन करी न जाए ।
चहकते चमन के
चमकते हुए सितारे ।
कोंपल से कोमल
तृष्णा से न्यारे ।
चाँदनी सी चंचल बहना
भाई जिनके उजियारे ।
बंधवा रहे हैं आज राखी
नन्हें-नन्हें प्यारे-प्यारे ।
मौलिक व अप्रकाशित

आदरणीय सुरेश भाई

एक सत्य पौराणिक कथा की पूरी जानकारी देते हुए क्रमवार और विस्तार से कविता  का रूप देकर सरल और सुंदर शब्दों में प्रस्तुत किया है आपने ।

इस  प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई।

आदरणीय श्री अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी रचना को मान देने के लिए हार्दिक आभार ।

आदरनीय सतविन्द्र भाई , पौराणिक कथा से  वर्तमान राखी तक आपने अपनी रचना मे समेटा है । रचना के लिये आपको हार्दिक बधाई ।

आदरणीय श्री गिरि राज भंडारी जी रचना प्रशंसा के लिए दिल की गहराईयों से आभार।

अच्छा प्रयास भाई भाई सुरेश कुमार कल्याण जी! मंच पर छन्दों से सम्बंधित बहुत सारी जानकारी मौजूद है, ऐसी रचना यदि छंद में कही जाये तो आनंद और प्रभाव बहुगुणित हो जाए! इस प्रयास हेतु बधाई स्वीकारें  

आदरणीय श्री योगराज प्रभाकर जी आपका सुझाव सिरोधार्य। अभी छन्द सीखने का प्रयास कर रहा हूं । हार्दिक आभार।
वाह्ह! आदरणीय सुरेश जी पूरी कहानी का अद्भुत बखान किया।सादर हार्दिक बधाई।
आदरणीय सतविंदर भाई जी रचना को मान देने के लिए हार्दिक आभार ।
वाह । अद्भुत बखान । हार्दिक बधाई आदरणीय

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
44 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
18 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
21 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service