For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर वन्दे |

ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 26 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | पिछले 25 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 25 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है | जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है |

इस आयोजन के अंतर्गत कोई एक विषय या एक शब्द के ऊपर रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करना होता है | इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक - 26
 

विषय -  हेमन्त ऋतु

आयोजन की अवधि-  8 दिसंबर दिन शनिवार से 10 दिसंबर दिन सोमवार तक

जैसा कि आप जानते ही हैं कि हेमन्त ऋतु (दिसम्बर-जनवरी) मार्गशीर्ष-पौष में आता है. शीत ऋतु दो भागों में विभक्त है। हल्के गुलाबी जाड़े को हेमंत ऋतु का नाम दिया गया है और तीव्र तथा तीखे जाड़े को शिशिर। 

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हक़ीक़त का रूप | बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए | महा-उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है | साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं ।

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना : OBO लाइव महा उत्सव अंक- 26 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ ही दे सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा | यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 8 दिसंबर दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो  www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 17105

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय मंच संचालक महोदय 

                               सादर, मै क्षमा प्रार्थी हूँ इस बार महोत्सव में दुबारा रचना में सुधार के लिए कहना पड रहा है. किन्तु जल्द बाजी में लिखे  अंतिम  रोला छंद में हुई गलती पर सुधार कि दरकार महसूस हो रही है. सादर क्षमा कर यह आवश्यक सुधार कर दें. हार्दिक आभार.

सांझ ढले सुलगाय,कोयला घर घर गृहणी,

उस पर थेपति जाय,रोटला हर घर गृहणी/

हेमंत कि ऋतु आय, दिन जाय पल में गाते,

सब  मंगल ही पाय, कटें जो  लम्बी रातें//

सूरज छत पर आय,पत्नी  जा उपर बैठे,

छत पर बाल सुखाय,कौन अब रोटी थेपे/

उस पर हमें बुलाय,लिए सब कपडे मैले,

धो कर वहीं सुखाय,धुले सब कपडे गीले//

 बधाई, आदरणीय अशोक जी, सादर 

आदरणीय प्रदीप जी

                    सादर आभार आपसे स्नेह पाकर प्रसन्नता हुई.

सूरज छत पर आय,पत्नी  जा उपर बैठे,

छत पर बाल सुखाय,कौन अब रोटी थेपे/

उस पर हमें बुलाय,लिए सब कपडे मैले,........हाहाहा 

धो कर वहीं सुखाय,धुले सब कपडे गीले// ..........बहुत खूब , आदरणीय अशोक जी. 

हेमंत में हास्य रचना का मज़ा आ गया 

आदरेया डॉ. प्राची जी

                       सादर, आपने छंद का आनंद लिया बहुत प्रसन्नता हुई हास्य छन्दों का अभ्यास नहीं होने से थोड़े बदलाव से कुछ और हास्य उत्पन्न किया जा सकता था जिसको मै लिखते वक्त समझ नहीं पाया, आपसे सराहना पा कर प्रसन्नता हुई. हार्दिक आभार. 

पतरी ना को खाय, माँगते हैं सब मोटी//..upar ki kamai bhi to moti hoti hai

छत पर बाल सुखाय,कौन अब रोटी थेपे/....dhoop sekane do bhai

सब  मंगल हो जाय....bilkul Ashok bhai....shandar...dhardar

आदरणीय अविनाश जी

                       सादर साहब इस ऊपर कि मोटी कमाई ने ही देश की जनता को दबा दिया है और जब हेमंत खींच ले जाए तो कौन रोक सकता है और मंगल कि तो सदा ही कामना रहती है सर. आपके स्न्हेपूर्ण विश्लेषण पर हार्दिक आभार.

आंचलिकता की चाशनी में पगे रोलें बहुत ही भावप्रधान लगे, बधाई रक्ताले साहब |

आदरणीय बाग़ी जी

                      सादर आभार,छंद में सुधार कि गुजारिश मैंने सर  मात्र आपके भय  से ही कि थी आपने  अवश्य ही उन त्रुटियों को देखा ही होगा. मुझे यह कुछ देर से समझ आया. छन्दों के भाव पर आपसे सराहना पा कर बहुत प्रसन्नता हुई. सादर.

///छंद में सुधार कि गुजारिश मैंने सर  मात्र आपके भय  से ही कि थी///

hahahahahahahaha

hahahahahaha

मुझसे भय !!!!! मैं तो खुद भयभीत रहता हूँ :-)

ओबीओ पर हमसभी भयभीत रहते हैं ..  कारण कि ...    ओह ! कारण सभी जानते हैं .. भले मुँह से न बोलें.. .

:-)))))))))

आदरणीय बाग़ी जी साहब सादर  कोयला घर में जल रहा था जो मुझे कुछ देरी से समझ आया. ऐसी गलती पर आपसे एक से अधिक बार नसीहत पा चूका हूँ और पिछली बार आदरणीय सौरभ जी ने दिन में तारे दिखा ही दिए थे इसलिए मैंने इस चूक पर ध्यान आते ही सुधार की गुजारिश कर दी. सादर.

                         

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
21 hours ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
yesterday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service