For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-८ ( Now closed )

परम स्नेही स्वजन,
इस बार तरही मुशायरे के लिए दो मिसरे दिए जा रहे हैं और दोनों ही उस्ताद शायरों की बड़ी मशहूर ग़ज़लों से लिए गए हैं

पहला मिसरा जनाब कैसर साहब की गज़ल से लिया गया है

शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है

मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन फा
२२२२         २२२२          २२२२          २
बहरे मुतदारिक की मुजाइफ़ सूरत

रदीफ     : लगता है
काफिया : आ की मात्रा

दूसरा मिसरा जनाब बाल स्वरुप "राही" साहब की गज़ल से लिया गया है

हम कैसे इस बात को मानें कहने को संसार कहे

मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन फेलुन फा
२२२२          २२२२         २२२२         २२     २ 
बहरे मुतदारिक की मुजाइफ़ सूरत

रदीफ     : कहे
काफिया : आर
 
 
इन दोनों मिसरों में से किसी पर भी गज़ल कही जा सकती है| नियम और शर्तें पिछली बार की तरह ही हैं अर्थात एक दिन में केवल एक ग़ज़ल, और इसके साथ यह भी ध्यान देना है की तरही मिसरा ग़ज़ल में कहीं ना कहीं ज़रूर आये तथा दिये गये काफिया और रदिफ़ का पालन अवश्य हो | ग़ज़ल में शेरों की संख्या भी इतनी ही रखें की ग़ज़ल बोझिल ना होने पाए अर्थात जो शेर कहें दमदार कहे |
आप सभी फनकारों से नम्र निवेदन है कि  कृपया एक दिन मे केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करे, एक दिन मे एक से अधिक पोस्ट की हुई ग़ज़ल बिना कोई सूचना दिये हटाई जा सकती है |

मुशायरे की शुरुवात दिनाकं 23 Feb 11 के लगते ही हो जाएगी और 25 Feb 11 के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |

नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश "OBO लाइव तरही मुशायरा" के दौरान अपनी रचना पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी रचना एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके  इ- मेल admin@openbooksonline.com पर 23 फरवरी से पहले भी भेज सकते है, योग्य रचना को आपके नाम से ही "OBO लाइव तरही मुशायरा" प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा, ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

 

Views: 9844

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

waah waah Tiwari Sir....pahli ball per sixer maar diya aapne...bahut bahut badhai...
वाह तिवारी जी वाह

अदभुद गिरह बांधी है मज़ा आ गया


बिन सोचे समझे जो लिखते, बस तुकबंदी कर देते
मुझ जैसा अदना उसको साहित्यिक अत्याचार कहे

दिल की बात कह दी

मुबारकां जी मुबारकां

खूँ दरिया में जब रंगों का गोता लगता है

रंग हरा हो या भगवा तब काला लगता है।

 

हम तुम कार्यालय से आते बच्चे शाला से

शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है।

 

मरहम मलकर न्याय समझता ठीक हुआ शासन

लेकिन गहरा जख्म जहाँ हो टाँका लगता है।

 

अजब शजर ये भ्रष्ट जड़ें फैली हैं भारत में

दूर विदेशों में जाकर फल इसका लगता है।

 

रंग बिरंगे झूठों से सजती हैं दूकानें

सच्चाई का सड़क किनारे ठेला लगता है।

 

ज्यादा फूल नहीं जाना भारत खाने वालों

अंत समय बस चार जनों का कंधा लगता है।

 

कुछ की भूख नहीं मिटती अरबों खरबों खाकर

कुछ को केवल मुट्ठी भरकर आटा लगता है।

कुछ की भूख नहीं मिटती अरबों खरबों खाकर,

कुछ को केवल मुठ्ठी भर ही आटा लगता है।

बेहतरीन शे'र , अच्छी ग़ज़ल बधाई धर्मेन्द्र जी।

 

 

हौसला अफ़जाई का शुक्रिया दानी जी

हम तुम कार्यालय से आते बच्चे शाला से

शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है।

 

bahut hi badhiya prastuti dharmendra sahab.....likhte rahen aisehi....aur aage ka bhi intezaar hai

शे’र पसंद करने के लिए धन्यवाद प्रीतम जी
वोहो , बहुत खूब धर्मेन्द्र जी ,  अंत समय चार जनों का कांधा और मुठी भर आटा वाले शे'र बहुत ही सामयिक लगे , बुलंद ख्यालात से सजी यह  ग़ज़ल बेहद संजीदा और ओजपूर्ण है , दाद कुबूल कीजिए भाई |
बहुत बहुत शुक्रिया बागी जी।

धर्मेन्द्र भैया  बहुत खूब, हर शेर मुकम्मल और कमाल का तखय्युल 

 

खूँ दरिया में जब रंगों का गोता लगता है

रंग हरा हो या भगवा तब काला लगता है।

एकदम सच्ची बात ....

 

हम तुम कार्यालय से आते बच्चे शाला से

शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है।

 

बहुत ख़ूबसूरत गिरह बंधी है

 

मरहम मलकर न्याय समझता ठीक हुआ शासन

लेकिन गहरा जख्म जहाँ हो टाँका लगता है।

अच्छा शेर 

 

अजब शजर ये भ्रष्ट जड़ें फैली हैं भारत में

दूर विदेशों में जाकर फल इसका लगता है।

 

बहुत खूब ....बांटते रहो

 

रंग बिरंगे झूठों से सजती हैं दूकानें

सच्चाई का सड़क किनारे ठेला लगता है।

 

आये हाय...कातिलाना शेर है..

 

ज्यादा फूल नहीं जाना भारत खाने वालों

अंत समय बस चार जनों का कंधा लगता है।

 

एकदम पते की बात है

 

कुछ की भूख नहीं मिटती अरबों खरबों खाकर

कुछ को केवल मुट्ठी भरकर आटा लगता है।

 

सोचने को मज़बूर कर देने वाला शेर

 

एक मुकम्मल गज़ल के लिए बधाई|

बहुत बहुत धन्यवाद राणा भाई। यह आपका प्यार ही है जो बार बार तरही मुशायरे में खींच लाता है।
धर्मेन्द्र जी!
हर शे'रअपने आपमें मुकम्मल और मौजूं... बधाई...

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन ।फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
5 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
11 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
14 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service