For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

काव्यकर्म में पदों या पंक्तियों में तुकान्तता का बड़ा महत्त्व है. इनके बिना सार्थक और स्वीकार्य गेय रचनाएँ   --अर्थात छंद, गीत, नवगीत आदि--  उचित नहीं मानी जानी चाहिये. कारण कि, गेय रचनओं के लालित्य और प्रस्तुतीकरण में भारी कमी आ जाती है.
अर्थात, काव्यकर्म में मात्र मात्राओं या वर्णों का ही निर्वाह न हो, बल्कि गेय (मात्रिक या वर्णिक) रचनाओं में उनके पदों या उनकी पंक्तियों का अन्त भी नियमानुकूल हो. इस तथ्य का कविगण अवश्य ध्यान रखें.

तुकान्तता के निर्वहन में मात्र अन्त्याक्षर ही नहीं मिलाये जाते बल्कि स्वर के अनुसार भी शब्दों का मिलाना आवश्यक हुआ करता है. 
पदों या पंक्तियों के तुकान्त तीन तरह के होते हैं :
1) उत्त्म तुकान्तता
2) मध्यम तुकान्तता
3) निकृष्ट या अधम तुकान्तता

सलाह तो यही दी जाती है कि रचनाओं में गेयता और उच्चारण के अनुसार निकृष्ट या अधम तुकान्तता से उत्तरोत्तर बचने का प्रयास हो.  

उदाहरण :
तुकान्तता         उत्तम                मध्यम                 निकृष्ट
============================================
।ऽ                  खाइये, जाइये        सूचना, बूझना        देखिये, रोइये
।।                  आवत, जावत        जागत, पावत        साजन, दीनन
।।।                 नमन, गमन          सुमति, विपति      उचित, सुनत
।।।।                बरसत, तरसत       विहँसत, हुलसत    अरुचित, तड़पत
ऽऽ                 मनाना, जनाना        सहारा, सकारा        विधाता, पलीता
ऽ।                  विधान, निधान        सुधार, हज़ार         सुधीर, कहार

अर्थात, तुकान्त में अंत्याक्षर और उनके स्वर का अनरूप भी अवश्य मिले हों, और जहाँ तक संभव हो, अन्त के ठीक पूर्व का अक्षर भी समवर्णी ही हो. यदि वह समवर्णी न बन पाये तो समान स्वर का तो अवश्य हो. इस कारण कविता सुनने और पढ़ने में सरस और सुगढ़ लगती है.


इस हिसाब से, उत्तम और मध्यम तुकांतता सर्वमान्य और स्वीकार्य हैं.

मात्र स्वर सामिप्य के आधार पर हुई तुकान्तता कर्णकटु लगती है. अतः सर्वमान्य नहीं है. इस तरह की किसी तुकान्तता से जहाँ संभव हो, बचना चाहिये.

वैसे हिन्दी भाषा के काव्यकर्म में अंग्रेज़ी या संस्कृत भाषा की तरह भिन्न तुकान्तता के भी प्रयोग हुए हैं. ऐसी तुकान्तायें पंक्तियों या पदों के शब्द संयोजन के आधार पर ही मान्य या अमान्य हुआ करती हैं.
******

ज्ञातव्य : प्रस्तुत आलेख उपलब्ध साहित्य और मान्य सूचनाओं पर आधारित है. 

Views: 5607

Replies to This Discussion

हार्दिक धन्यवाद भाई

इस आलेख की बड़ी आवश्‍यकता थी । यह आलेख रचनाकार को सही शब्‍द चयन में काफी मददगार है, सादर

हार्दिक धन्यवाद आदरणीय राजेश मृदु जी

सादर साभिवादन! नव प्रशिक्षु होने के नाते मैं इस साइट को अपने लिये अत्यंत उपयोगी पाता हूँ।  साहित्य के लिये, काव्य रचना के लिये मूलभूत सिद्धांतों को समझना अति आवश्यक है। आदरणीय सौरभ जी केवल धन्यवाद के पात्र नहीं, हम जैसे प्रशिक्षुओं को सदैव उनका आभारी रहना चाहिये।

बहुत ही उपयोगी मंच……

हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय सूर्यकान्त जी.

आपकी रचनाएँ प्रतीक्षित हैं.

उपयोगी जानकारी के लिए सादर धन्यवाद!

अतिआवश्यक, बहुत उपयोगी लेख ..धन्यवाद  आदरणीय सौरभ पांडे सर 

बहुत कुछ अब समझ में आ गया है । प्रयास करूँगी मै इन नियमों का पालन कर कविता रचने की । नमन आपको

जय - जय

आदरणीय क्या हिन्दी में चंचल के साथ पागल,कायल ,काजल आदि तुक सही है
२. क्या किसी चतुष्पदी में एक काफिये को दो बार प्रयोग करना निषेध है?

भाई राहुलजी, सर्वप्रथम आप हिन्दी में कोई तुकान्तता अपनाते ही नहीं. बल्कि पद्य के विभिन्न प्रारूपों में अपनाते हैं. चाहे वो छान्दसिक रचना हो, छन्द आधारित रचना हो, गीत हो या नवगीत हो. इस हिसाब से आपने तुकान्तता के तौर पर तीन तरह की तुकान्तता देखी -
1) उत्त्म तुकान्तता
2) मध्यम तुकान्तता
3) निकृष्ट या अधम तुकान्तता

इस वर्गीकरण से चंचल के साथ पागल, कायल, काजल आदि निकृष्ट श्रेणी की तुकान्तता मानी जायेगी. अतः ऐसी कोई तुकान्तता त्याज्य ही मानी जानी चाहिये. पागल के साथ काजल मध्यम श्रेणी की तुकान्तता होगी. अर्थात स्वीकार्य है.
यह अवश्य है कि चंचल के साथ अंचल की तुकान्तता उत्तम श्रेणी की तुकान्तता होगी.


चतुष्पदी कोई विधा न हो कर पद्य-विधान का एक वर्ग है. चार पदों की कोई रचना चतुष्पदी कहलाती है. मुझे लगता है कि आप चतुष्पदी के तौर पर प्रचलित मुक्तकों या घनाक्षरी या सवैया या कामरूप या रूपमाला या रोला या गीतिका या हरिगीतिका आदि-आदि चारपदों वाली रचनाओं से अर्थ ले रहे हैं. यह अवश्य है कि चार पदों की किसी रचना में एक ही शब्द को दो बार समान्त के तौर पर प्रयोग करना उचित नहीं माना जाता. वस्तुतः ऐसा करता हुआ कोई रचनाकार अपनी अक्षमता ही ज़ाहिर करता है या माना जाता है कि ऐसे रचनाकार के पास शब्दों का अकाल है.
 

आदरणीय चंचल के साथ कायल आदि तो मध्यम के तुक होने चाहिए ना। यह अधम कैसे है? क्रपया समझाए

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
14 hours ago
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service