For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य-प्रेमियो,

सादर अभिवादन.

ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव, अंक- 46 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ 

20 फरवरी 2015 से  21 फरवरी 2015,  

दिन शुक्रवार  से दिन शनिवार

इस बार के आयोजन के लिए जिस छन्द का चयन किया गया है, वह है –  कुकुभ छन्द

[प्रयुक्त चित्र अंतरजाल (Internet) के सौजन्य से प्राप्त हुआ है]

कुकुभ छ्न्द के आधारभूत नियमों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक बार में  अधिक-से-अधिक तीन कुकुभ छन्द प्रस्तुत किये जा सकते है. 

ऐसा न होने की दशा में प्रतिभागियों की प्रविष्टियाँ ओबीओ प्रबंधन द्वारा हटा दी जायेंगीं.

आयोजन सम्बन्धी नोट :

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 20 फरवरी 2015  से  21 फरवरी 2015 यानि दो दिनों के लिए रचना और टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा.

 

केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.

 

विशेष :

यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

 

अति आवश्यक सूचना :

  • आयोजन की अवधि के दौरान सदस्यगण अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक के हिसाब से पोस्ट कर सकेंगे. ध्यान रहे प्रति दिन एक प्रविष्टि, न कि एक ही दिन में दो प्रविष्टियाँ.
  • रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • सदस्यगण संशोधन हेतु अनुरोध  करें.  आयोजन की रचनाओं के संकलन के प्रकाशन के पोस्ट पर प्राप्त सुझावों के अनुसार संशोधन किया जायेगा.
  • आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  • इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  • रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग  करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  • रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

 

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...


"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

 

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

 

Views: 11601

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय गोपाल सर आपके मार्गदर्शन का सहज प्रसाद मिला बहुत २ आभारी हूँ कुछ सुधार आदरणीय सौरभ सर की टिप्पणी के बाद किये थे जैसे -

तुतले बोलों को देते तुम नित-नित नूतन परिभाषा

जीवन छंदों को रचने में मेरी आखर मञ्जूषा

गाती साँसों की सरगम हो ताल मिलित लय बाबूजी

मेरे सुख की परिमाप सदा अहसास मधुर सच बाबूजी..........परिमाप सदा मेरे सुख के भाव कनकमय बाबूजी 

शीतल माथे का चंदन तुम सजे भाल पर ज्यूँ रोली

बना जगत जब कभी समस्या राह नित्य तुमने खोली

बाँहों में विश्वास समेटे साहस ढाढ़स बाबूजी..................बाँहों में विश्वास समेटे आधारतुल्य बाबूजी 

मन से इक निस्सीम गगन हो आधार वन्द्य नित बाबूजी.........मन से इक निस्सीम गगन हो तुम सदा वन्द्य बाबूजी 

लेकिन मञ्जूषा को छोड़ना मेरे लिए संभव नहीं हो पा रहा इसलिए इस रचना को सीखने के क्रम में किया गया एक प्रयास मान कर छोड़ रही हूँ  ताकि  आगे कुछ बेहतर कर सकूँ 

"परिभाषा मञ्जूषा" का तुक, मन में उतर नहीं पाया

पुन: गढ़ें  "अभिलाषा"  लेकर , ऐसा  मेरे  मन आया

शेष  कह  गये  विद्जन  सारे,  मंथन बहुत  जरूरी है

शुद्ध छन्द की   रचना में  बस , एक  कदम की दूरी है

बिलकुल आदरणीय अरुण सर मंथन एवं साधना दोनों बहुत जरूरी हैं ....कोशिश करुँगी 

आ, वंदना जी इस भावपूर्ण प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें. 

बहुत २ आभार आदरणीय मन रखने के लिए 

प्रिय वन्दना जी 

भाव स्तर पर आपकी प्रस्तुतियाँ हमेशा ही अपनी उत्कृष्टता से मन मोह लेती हैं 

इस प्रस्तुति में तुकांतता पर एक बार पुनः गौर कीजिये 

प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई प्रेषित है 

जी आदरणीया प्राची जी आगे और कोशिश करुँगी 

आदरणीया वंदना जी , बहुत सुन्दर छंद रचना हुई है आपको बधाइयाँ ॥

देखो बूढ़े दादा पर फिर छाई नई जवानी है

भरकर बाँहों में पोते को नभ छूने की ठानी है

याद मुझे भी आये दादा स्मृति ही बची निशानी है

फ़ानी है सब कुछ इस जग में बस यादें लाफ़ानी है

 

लाख घनेरे गम के बादल नील गगन पर छा जाये

सुख का सूरज तुम हो दादा तुमसे तम भी घबराये

जिन काँधों पर झूले पापा उन काँधों पर मैं झूलूं

नेह डोर है पक्की इतनी पींगे भर कर नभ छू लूं

 

अगर सुहाना हो मौसम सब बूढ़े बच्चे हो जाते

गोद उठाकर पोते-नाती, दादा-नाना इठलाते

फैली हो जब बाँहें इनकी नभ भी बौना लगता है

बड़े बुजुर्गों की छाया में स्वर्ग धरा पर सजता है

 

देखो बेटा घिर आये हैं आषाढ़-मेघ तम छाया

रिमझिम रिमझिम होगी बारिश सोच यही मन हरषाया

फिर खेतों में धानी चादर लहरायेगी सुन बेटा

तपन हृदय की मिट जायेगी शीतल सपने बुन बेटा  

मौलिक व अप्रकाशित 

चार पदों पे मुग्ध हुआ मन, सीधे दिल पर छाये है 

ढेर बधाई दिल से देने, सर जी हम ले  आये है 

कुकुभ छंद के नियम से तो चारों पद माकूल गए 

लेकिन आयोजन का नियम त्रिपद सर जी भूल गए

( क्षमा छंद नियम टूटा है )

आ० खुर्शीद जी

इतनी सुन्दर रचना के लिये आपको  शत शत बधाई i वामनकर जी केकथान से सहमत हूँ i देखो बेटा घिर आये हैं आषाढ़-मेघ तम छाया  इस पंक्ति में रिदम का आभाव दिखता है i इसे - देखो बेटा घिर आये हैं आषाढी घन तम छाया  कर सकते है i सादर i

आ. खुर्शीद जी इस सुन्दर प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें 

अगर सुहाना हो मौसम सब बूढ़े बच्चे हो जाते

गोद उठाकर पोते-नाती, दादा-नाना इठलाते

फैली हो जब बाँहें इनकी नभ भी बौना लगता है

बड़े बुजुर्गों की छाया में स्वर्ग धरा पर सजता है........ सुन्दर भाव 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
1 hour ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
16 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
18 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
22 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
Sunday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service