For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

छंद सरसी में एक रचना (राजेश कु0 झा)

खुरच शीत को फागुन आया

फूले सहजन फूल

छोड़ मसानी चादर सूरज

चहका हो अनुकूल

गट्ठर बांधे हरियाली ने

सेंके कितने नैन

संतूरी संदेश समध का

सुन समधिन बेचैन

कुंभ-मीन में रहें सदाशय

तेज पुंज व्‍योमेश

मस्‍त मगन हो खेलें होरी

भोला मन रामेश

हर डाली पर कूक रही है

रमण-चमन की बात

पंख चुराए चुपके-चुपके

भागी सीली रात

बौराई है अमिया फिर से

मौका पा माकूल

खा *चासी की ठोकर पतझड़

फांक रही है धूल

चासी : कृषक

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 879

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on March 8, 2013 at 10:54pm

आदरणीय राजेश झा जी सादर, छंद सारसी में सुन्दर प्रस्तुति दी है. बहुत बढ़िया. बहुत बहुत बधाई.

Comment by वेदिका on March 8, 2013 at 12:38pm

 

खुरच शीत को फागुन आया

फूले सहजन फूल

छोड़ मसानी चादर सूरज

चहका हो अनुकूल

बहुत खूबसूरत छंद रचे है आपने  आदरणीय राजेश झा जी।

सुघड़ और सुगठित छंद ...

सादर वेदिका

Comment by राजेश 'मृदु' on March 8, 2013 at 12:29pm

आदरणीय निकोर जी, आपकी उपस्थिति आनंददायक है, सादर

Comment by vijay nikore on March 7, 2013 at 6:27pm

राजेश जी,

मनोहर छंद के लिए बधाई।

विजय निकोर

Comment by राजेश 'मृदु' on March 7, 2013 at 5:54pm

हार्दिक आभार रविकर जी

Comment by रविकर on March 7, 2013 at 5:07pm

सुन्दर प्रस्तुति-
बधाई राजेश जी-


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 6, 2013 at 8:09pm

आदरणीय राजेशकुमारजी, सही कहा आपने,  काव्य-प्रक्रिया वस्तुतः अनुभूत एवं आपरूप ही होती है. कोई भाव तडित-सा कौंधता हुआ उत्प्रेरण का कारण बन मन-भाव को झंकृत कर देता है और मन रचनामय हो उठता है. फिर तो उस भाव की समस्त व्यंजनाओं की कोर थामे कवि या रचनाकार सप्रयास शब्द-शिल्पादि के आकार देता है. विधा और तद्सम्बन्धी मात्रिक गणनाएँ आदि तो अवश्य ही साधन हैं ताकि रचनाएँ अन्यान्य कसौटियों पर भी श्रेष्ठ हो सकें और उनकी सुगढता इतनी प्रभावी हो कि सुधी समाज उसे उत्कृष्ट सृजन का नाम दे सके. अतः भावुक कौंध या भावुक शब्द प्रेषण मात्र नहीं, तदोपरान्त विधाओं का अनुशासन भी रचनाकर्म हेतु उतना ही आवश्यक हुआ करता है. 

अतः,  काव्यकर्म कथ्य को शिल्प की कसौटी पर कसना मात्र न हो कर, तथ्य के परिप्रेक्ष्य में अनुभूत विन्दुओं का सफल संप्रेषण होता है जो शिल्प की कसौटी पर सफलतापूर्वक उतरा हुआ भी हो. यही सारा कुछ समुच्चय में रचनाधर्म है.

आपकी रचनाधर्मिता प्रभावी है.. उत्तरोत्तर व्यापक हो.. . शुभ-शुभ.

सादर

Comment by ram shiromani pathak on March 6, 2013 at 7:31pm

वाह वाह वाह आदरणीय  राजेश झा जी.. बड़ा ही मन भावन लगा ये छंद .....................सादर बधाई हो


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 6, 2013 at 6:35pm

फागुन की खूबसूरती को बहुत ही सरसता और सुन्दरता से सरसी छंद में प्रस्तुत किया है आपने आदरणीय राजेश झा जी...

इस प्रकृति की खूबसूरती से चहचहाती रचना के लिए बहुत बहुत बधाई 

Comment by राजेश 'मृदु' on March 6, 2013 at 6:26pm

आदरणीय सौरभ जी, बड़े दिनों बाद आपका आशीर्वाद मिला । कृपा दृष्टि बनाए रखें । बहुत दिनों से कोशिश कर रहा था पर छंद बनने का नाम ही नहीं ले रही थी, आज प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में कोयल की कूक से आंख खुली और जो प्रथम पंक्ति मानस पटल पर कौंधी उसी से शुरुआत की । सत्‍य है 'बिन हरि कृपा मिले ना संता', सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
1 hour ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service