For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीत : आशियाना ... संजीव 'सलिल'

गीत :

आशियाना ...

संजीव 'सलिल'

*

धरा की शैया सुखद है, 

नील नभ का आशियाना ...

संग लेकिन मनुज तेरे 

कभी भी कुछ भी न जाना ...

*

जोड़ता तू फिर रहा है,

मोह-मद में घिर रहा है।

पुत्र है परब्रम्ह का पर 

वासना में तिर रहा है।

पंक में पंकज सदृश रह-

सीख पगले मुस्कुराना ...

*

उग रहा है सूर्य नित प्रति,

चाँद संध्या खिल रहा है। 

पालता है जो किसी को, 

वह किसी से पल रहा है।

मिले उतना ही लिखा है-

जहाँ जिसका आब-दाना ...

*

लाये क्या?, ले जायेंगे क्या??,

कौन जाता संग किसके?

संग सब आनंद में हों,

दर्द-विपदा देख खिसकें।

भावना भरमा रहीं मन,

कामना कर क्यों ठगाना?...

*

रहे जिसमें ढाई आखर,

खुशनुमा है वही बाखर।

सुने खन-खन-खन सतत जो-

कौन है उससे बड़ा खर?

छोड़ पद-मद की सियासत 

ओढ़ भगवा-पीत बाना ...

*

कब भरी है बोल गागर?,

रीतता क्या कभी सागर??

पाई जैसी त्याग वैसी 

'सलिल' निर्मल श्वास चादर।

हंस उड़ चल बस वही तू 

जहाँ है अंतिम ठिकाना ...

***** 

 

Views: 614

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on February 12, 2013 at 11:14am

कब भरी है बोल गागर?,

रीतता क्या कभी सागर??

पाई जैसी त्याग वैसी 

'सलिल' निर्मल श्वास चादर।

हंस उड़ चल बस वही तू 

जहाँ है अंतिम ठिकाना ...

आदरणीय सलिल जी 

सादर 

चल उड़ जा रे ,,

बधाई 

Comment by sanjiv verma 'salil' on February 12, 2013 at 12:07am

संदीप जी, राम शिरोमणि जी, सौरभ जी, श्याम नारायण जी, राजेश जी, लक्षमण जी

आप की गुण ग्राहकता को सादर नमन.

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on February 7, 2013 at 8:02pm
धरा की, नील नभ की, सूरज चाँद की, मोह मद की, मुस्कराने की सीख देती,आब-दाना  
दर्द विप्दाकी, भावना और कामना की, सियासत, भगवा और उड़ फिर अंतिम  ठिकाना 
वाह वाह आदरणीय संजीव सलिल जी एक सम्पूर्ण जीवन रचना शेष अब क्या बहाना ।
हार्दिक बधाई दिल से, 

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 7, 2013 at 1:10pm

रहे जिसमें ढाई आखर,

खुशनुमा है वही बाखर।

सुन खन-खन सतत जो-

कौन है उससे बड़ा खर?

छोड़ पद-मद की सियासत 

ओढ़ भगवा-पीत बाना ...

बहुत सुंदर भाव हर बंद  अपने में बेजोड़ है बहुत अच्छी लगी ये पंक्तियाँ तो 

Comment by Shyam Narain Verma on February 7, 2013 at 10:20am

सादर बधाइयाँ, आदरणीय..............

Comment by ram shiromani pathak on February 6, 2013 at 8:54pm

लाये क्या?, ले जायेंगे क्या??,

कौन जाता संग किसके?

संग सब आनंद में हों,

दर्द-विपदा देख खिसकें।

भावना भरमा रहीं मन,

कामना कर क्यों ठगाना?...

सादर बधाइयाँ, आदरणीय.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 6, 2013 at 8:40pm

अन्यमनस्कता या गुणातीत भाव. एक नकारात्मक तो दूसरा सर्वग्राही और उद्वेलित करता हुआ. आपके इस गीत का हर बंद निर्मोही हुआ मोहता है.

सादर बधाइयाँ, आदरणीय.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on February 6, 2013 at 6:44pm

हंस उड़ चल बस वही तू 

जहाँ है अंतिम ठिकाना .
बहुत सुन्दर आचार्य श्री अंतिम पड़ाव अंतिम लक्ष्य
साधुवाद इस रचना हेतु

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
25 minutes ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
13 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
17 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service