For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

याद  की   छाई  घटाये  चाँद  उनमे  खो  गया  I

रोते-रोते थक गया  तो नील  नभ पर सो गया  I

 

ह्रदय सागर की लहर पर ज्वार  का छाया नशा

स्वप्न  के  टूटे   किनारे  चांदनी   में धो  गया  I

 

पर्वतो के श्रृंग पर  है  शाश्वत  हिम  का  मुकुट

मौन  के  सम्राट का  भी  ह्रदय  प्रस्तर हो गया  I

 

देखकर  इस  देह के  पावन मरुस्थल का धुआं

एक  सहृदय रेत  में  कुछ आंसुओ को बो गया  I

 

कल्पना के कलश में करुणा  अभी 'गोपाल' की

ढल न पाई  कवि  ह्रदय में दर्द  आकर रो गया  I

 

 

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 1724

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on June 4, 2016 at 11:04am

पर्वतो के श्रृंग पर  है  शाश्वत  हिम  का  मुकुट

मौन  के  सम्राट का  भी  ह्रदय  प्रस्तर हो गया  I---वाह ! बहुत  ही  खुबसूरत  ग़ज़ल  कही  है  आपने  आदरणीय डॉ   गोपाल नारायण  जी . ह्रदय  से  बधाई  प्रेषित  है . 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 7, 2014 at 6:14pm

अभिनव अरुण जी

आपका स्नेह मेरा उपहार है i सादर i

Comment by Abhinav Arun on July 7, 2014 at 2:20pm

आदरणीय डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव  जी सुन्दर ग़ज़ल के लिए ढेरों बधाइयां !!

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 7, 2014 at 2:08pm

आदरणीय सौरभ जी i आपका मार्ग दर्शन मिला i आपकी कृपा का आभारी हूँ i शायद  आपको विस्मय  हो  यह मेरा गजल का प्रथम प्रयास था i हिंदी छंद और गजल की मात्राओ के गिनने में जो फर्क है वह मुझे सीखना है iऐसे ही मार्ग दर्शन का अनुग्रह करते रहे i श्रृंग की त्रुटि लिपिकीय है i -----सादर i


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 7, 2014 at 1:27pm

:))))))))))))))


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 7, 2014 at 1:02pm

हे भगमाऽऽऽऽऽऽऽऽन ..  हे, आप केने हैं ... ?????

आदरणीया राजेश कुमारीजी के पाँवों के दर्शन करायें.. अब्भी के अब्भी .. . मैं लोटना चाहता हूँ... . :-)))))))))))))))


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 7, 2014 at 12:51pm

आ० सौरभ जी, खुद ही उठक- बैठक लगा रही हूँ कान पकड़ कर .....:((((((


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 7, 2014 at 12:37pm

आदरणीय गोपालजी, आपने मेरी सलाहों के प्रति जो स्वीकार्यता दिखायी है, वह मेरे लिएभी उत्साह औेर संतोष का कारण है. सादर धन्यवाद आदरणीय. 

अब इस विश्वास के आधार पर ही कुछ हिम्मत कर रहा हूँ तथा आपकी इस प्रस्तुति को ही संदर्भ लेकर मैं अभी तक आपकी ग़ज़ल पर आये समस्त सुधी पाठकों से सादर अवश्य पूछना चाहूँगा कि क्या हिन्दी ग़ज़ल में तक्तीह करने का कोई और नियम भी है ?

अन्यथा, इसी ग़ज़ल में हृदय शब्द का वज़न दो ढंग से लिया गया है और किसी माननीय ने कुछ नहीं कहा है. कई-कई शब्द जैसे शहर, कहर, असल आदि-आदि-आदि अपने उच्चारण के लिहाज से हिन्दी भाषियों द्वारा उस ढंग से व्यवहृत नहीं होते. लेकिन यह मात्र उच्चारण सम्बन्धित मामला (उर्दू भाषा के अनुसार मुआमलहः या मुआमला) है नकि ग़ज़ल सम्बन्धित कोई अंतर. 

फिर, ’हिन्दी ग़ज़ल’ में शब्दों के उच्चारण तद्नुरूप ही हों. शाश्वत शब्द को शाशवत की तरह उच्चारित कर उसे देसज रूप क्यों दें ? यह मामला दोस्ती आदि शब्दों से अलग है, और होना भी चाहिये. आपकी इसी ग़ज़ल में मरुस्थल शब्द का बहुत ही सुन्दर प्रयोग हुआ है. और मिसरा पूरी तरह से वज़न में है. लेकिन सहृदय शब्द अपने उच्चारण लिहाज से ११२ के वज़न पर होगा. आप स्वयं एक बारी और देख लें. आपने इस शब्द को २२ का वज़न दिया है.  फिर इन्हीं विदुओं पर कलश को किस हिसाब से २१ के वज़न में बाँधा है, पता न चला. जबकि कमल, कलम आदि की तरह कलश भी १ २ के वज़न पर होगा.

एक बात और आदरणीय, शृंग शब्द को आप जैसा विद्वान कैसे श्रृंग लिख पाता है, यह आश्चर्यचकित भी करता है.

 

उपरोक्त निवेदन मेरी समझ भर है आदरणीय, आप या कोई इन्हें मानने को बाध्य नहीं हैं.

लेकिन मेरे अनुसार यह अवश्य है कि ऐसे विन्दुओं पर मंच पर चर्चा न करना रचनाकार या रचानाकारों को अँधेरे में रखने के बराबर ही होगा.

सादर

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 7, 2014 at 11:58am

महनीया

जब मै यह गजल पोस्ट कर रहा था तब मेरे मन में आया कि मैंने मौन का सम्राट प्रतीक रूप में हिमालय को रखा है , इसे स्पष्ट कर दूं i फिर सोचा पाठको की कल्पना पर छोड़ दिया जाय  i आपने उसे अपनी टिप्पणी में साकार करदिया i सचमच  आप की परख का जवाब नहीं i मै अनुग्रहीत हूँ आदरणीया i  

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 7, 2014 at 11:52am

आदरणीय  सौरभ जी

आपका स्नेह ऐसा ही बना रहे i मै आपकी टिप्पणियों से हमेशा कुछ न कुछ सीखता रहता हूँ i  सादर i

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service