For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 दुपट्टा

भारत के वक्ष पर

सलीके से पड़ा

सफ़ेद दुपट्टा

वायुयान से दिखी

धवल गंगा !

गंगा अब यहाँ नहीं बहती

साधु ने बालक से कहा

यह गंगा है

स्नान करोगे तो तर जाओगे

 

बालक बोला

कैसे साधु हो तुम

गंगा अब यहाँ नहीं बहती

इस नाले में नहाओगे

तो मर जाओगे !

मरी हुयी नदी

 

आत्मा जा चुकी है

शरीर बचा है

धीरेधीरे सड़ रहा है जो

पर हम मानते नहीं

गाय की मरी बछिया की तरह

चिपकाये है उसे

यह मानकर की

अभी वह मरी नहीं

जग को तारने वाली

स्वयं तो तरी नहीं

कहते है -संसद का मन चंगा

तो मरी हुयी नदी भी है

गंगा ! 

(मौलिक व् अप्रकाशित )

 

Views: 699

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by somesh kumar on January 18, 2015 at 11:12pm

रोज़ दिखाता है समाचार 

सरकार रही गंगा तार 

राम को छोड़ गंगा पर आए हैं 

ये भुनाना जानते भावनाएं हैं 

हर युग में अपना प्रतिमान बदलते है 

वोटो के लिए पहचान बदलते हैं |

कीमत सही मिले तो बिक जाती किरन  

अच्छे-अच्छों  के ईमान बदलते हैं |

गंगा पर एक समग्र दृष्टी और उसकी वर्तमान स्थितिः का बहुत सटीक वर्णन आदरणीय |
|

ये 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 18, 2015 at 10:51pm

नमन सर .... गंगा को बिलकुल नए आयाम में व्यक्त करती इन तीन रचनाओं के लिए .... 

Comment by Dr. Vijai Shanker on January 18, 2015 at 9:18pm
मैं यह नहीं कहूँगा कि व्यंग बहुत तीव्र एवं तीखा है, मैं कहूँगा कि सत्य बहुत ही कटु, कठोर , भयानक और वीभत्स है.
बड़ी मुश्किल से सत्ता मिलती है,
चैन की सांस मुश्किल से मिलती है,
लोग चैन से बैठने नहीं देते हैं,
सत्ता का सुख भोगने नहीं देते हैं,
हम आ गए , सब खुशहाली हैं,
हमारी तो रोज होली - दीवाली है,
हम देखते हैं सब चंगा ही चंगा है,
हम खुश हैं तो कठौती में गंगा है ॥
चलिए, एक कोशिश है , कभी गंगा भी खुश हो जाए। आदरणीय डॉ o गोपाल नारायण जी, शुभ हो, सादर।
Comment by gumnaam pithoragarhi on January 18, 2015 at 8:45pm

वाह सर क्या खूब दृष्टि है सभी स्थितियों को सामने रख किया खूबसूरती से वाह .........

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
15 hours ago
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service